हिंदू राष्ट्र पर बोले अशोक गहलोत, धर्म के आधार पर बना पाकिस्तान दो देशों में टूटा, कहा- इस तरह कोई राष्ट्र एकजुट नहीं रह सकता
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को सोचना चाहिए कि धर्म के नाम पर बना देश कायम नहीं रहता है।
देश में आए दिन होने वाली हिन्दू राष्ट्र की चर्चाओं के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि धर्म के आधार पर बना पाकिस्तान दो देशों में टूट गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह से कोई भी राष्ट्र एकजुट नहीं रह सकता है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान धर्म के नाम पर बना था लेकिन फिर भी वो एक नहीं रह पाया और पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। धर्म के नाम पर देश बन सकता है लेकिन देश कायम नहीं रह सकता है इसका उदाहरण पाकिस्तान हमारे सामने है।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
गांगुली का कोहली पर टिप्पणी से इंकार, कहा- हम निपट लेंगे, इसे BCCI पर छोड़ दीजिएविराट कोहली ने 15 दिसंबर 2021 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गांगुली के कुछ दिन पहले के बयान से विपरीत जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘मुझसे एक बार भी नहीं कहा गया कि आपको टी20 कप्तानी नहीं छोड़नी चाहिए।’
और पढो »
तानाशाही पर रोक: उइगर मुस्लिमों पर अब नहीं चलेगी चीन की मनमानी, अमेरिका ने 'जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम' को किया पारिततानाशाही पर रोक: उइगर मुस्लिमों पर अब नहीं चलेगी चीन की मनमानी, अमेरिका ने 'जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम' को किया पारित China Uyghurs usa
और पढो »
पाकिस्तान: कराची मार्च में शामिल ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस पर मिलीभगत का आरोपपाकिस्तान: कराची मार्च में शामिल ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप pakistan Transgender Activist CrimeNews Police ImranKhanPTI
और पढो »
भारत ने सुरक्षा परिषद में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा संबंधी प्रस्ताव के ख़िलाफ़ वोट कियाभारत ने इस क़दम का विरोध करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन पर चर्चा का उचित मंच ‘जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन’ यानी यूएनएफसीसीसी है, न कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद. भारत के अलावा वीटो का अधिकार रखने वाले रूस ने इस प्रस्ताव के विपक्ष में वोट किया, जबकि चीन ने मतदान में भाग नहीं लिया.
और पढो »