असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नामांकन से पहले कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय तक रोड शो किया। इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। सरमा जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने 88 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी, जो मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और भाजपा की मजबूत पकड़ का सबूत थी। चुनाव दो चरणों में होंगे, 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे आएंगे।
Himanta Biswa Sarma Roadshow: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। रोड शो के बाद हिमंत बिस्वा सरमा असम विधानसभा चुनावों के लिए आज जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले गुरुवार शाम को भाजपा ने असम के लिए 89 में से 88 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। रोड शो के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह हमाने लिए खुशी का मौका है। सुबह से ही रोड शो का इंतजार कर रहे थे लोग बता दें कि बारिश के बावजूद हिमंत के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए, जिससे ये रोड शो महज एक जुलूस नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और भाजपा की मजबूत पकड़ का जीता-जागता सबूत बन गया। सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। महिलाओं की टोली ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो। यह भी पढ़ें: Bengal Election:' भाजपा का हथियार बन गया है चुनाव आयोग', ममता के समर्थन में उतरे केजरीवाल आपकी कृपा ही मेरी ताकत है- हिमंत बिस्वा सरमा हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले कांग्रेस से तीन बार जीते, 2015 में भाजपा में आने के बाद भी यहां से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था, " जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।" बारिश में भी भीड़ देखकर उन्होंने कहा, "बारिश का मौसम है, फिर भी इतने लोग आए, ये असम की जनता का प्यार है।" कल ही भाजपा ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से सबसे ऊपर था। असम में चुनाव दो चरणों में होंगे। 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। सरमा की ये ताकत दिखाने वाली रैली से साफ है कि भाजपा यहां अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।.
Himanta Biswa Sarma Roadshow: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। रोड शो के बाद हिमंत बिस्वा सरमा असम विधानसभा चुनावों के लिए आज जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले गुरुवार शाम को भाजपा ने असम के लिए 89 में से 88 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। रोड शो के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह हमाने लिए खुशी का मौका है। सुबह से ही रोड शो का इंतजार कर रहे थे लोग बता दें कि बारिश के बावजूद हिमंत के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए, जिससे ये रोड शो महज एक जुलूस नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और भाजपा की मजबूत पकड़ का जीता-जागता सबूत बन गया। सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। महिलाओं की टोली ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो। यह भी पढ़ें: Bengal Election:'भाजपा का हथियार बन गया है चुनाव आयोग', ममता के समर्थन में उतरे केजरीवाल आपकी कृपा ही मेरी ताकत है- हिमंत बिस्वा सरमा हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले कांग्रेस से तीन बार जीते, 2015 में भाजपा में आने के बाद भी यहां से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था, "जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।" बारिश में भी भीड़ देखकर उन्होंने कहा, "बारिश का मौसम है, फिर भी इतने लोग आए, ये असम की जनता का प्यार है।" कल ही भाजपा ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से सबसे ऊपर था। असम में चुनाव दो चरणों में होंगे। 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। सरमा की ये ताकत दिखाने वाली रैली से साफ है कि भाजपा यहां अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हिमंत बिस्वा सरमा रोड शो असम चुनाव भाजपा जलुकबारी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharaja Bhupinder Singh Patiala: ১০ স্ত্রী, ৩৫০ উপস্ত্রী নিয়ে সংসার! ৮৮ সন্তানের বাবা এই দেশীয় মহারাজার অজানা গল্প...Maharaja Bhupinder Singh Patiala had 10 wives 350 concubines fathering 88 children unknown stories
Read more »
Audi Q7 Facelift भारत में लॉन्च, जानिए 88.66 लाख रुपये की कीमत वाली SUV में क्या है खासAudi Q7 Facelift Launch India ऑडी Q7 फेसलिफ्ट भारत में 88.
Read more »
रूसी शतरंज के दिग्गज बोरिस स्पैस्की का 88 वर्ष की आयु में निधनरूसी शतरंज के दिग्गज बोरिस स्पैस्की का 88 वर्ष की आयु में निधन
Read more »
अर्जेंटीना के जॉर्ज कैसे बने ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु, जानिए पोप फ्रांसिस की पूरी कहानीPope Francis Passes Away: 88 साल की उम्र में पोप फ्रांसिस का निधन | BREAKING NEWS
Read more »
आधी रात झूम उठा भारत, नीरज चोपड़ा के भाले ने छलनी कर दिया होगा पाकिस्तान का सीना, जलवा तो देखिएभारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में 88.
Read more »
88 प्रतिशत ग्लोबल फर्मों के पास अब डेडिकेटेड एआई बजट, इंटेलिजेंट एजेंट पर केंद्रित ध्यान : रिपोर्ट88 प्रतिशत ग्लोबल फर्मों के पास अब डेडिकेटेड एआई बजट, इंटेलिजेंट एजेंट पर केंद्रित ध्यान : रिपोर्ट
Read more »




