हिमाचल प्रदेश में दिसंबर के दौरान दूसरी बार बर्फबारी हुई है। शिमला सहित कई क्षेत्रों में बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो गई हैं। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ गई है।
राजधानी से अपर शिमला, मनाली से लाहौल और कुल्लू से आनी का सड़क संपर्क कट गया है। शिमला शहर में दिसंबर के दौरान पिछले नौ सालों में दूसरी बार बर्फबारी हुई है। हालांकि, हिमाचल के मैदानी इलाकों में अभी सूखा खत्म नहीं हुआ है। कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, ऊना, मंडी, सोलन और हमीरपुर जिलों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई है। सोमवार को शिमला, कुफरी, फागू, नारकंडा, डलहौजी और खज्जियार के लक्कड़मंडी, रोहतांग, शिकारी देवी, जलोड़ी दर्रा, छितकुल, कल्पा, सांगला, रकछम, कमरूनाग, ग्रांफू, कोकसर, अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला,
सिरमौर की चूड़धार और सोलन के चायल, करोल व काला टिब्बा में भी बर्फ गिरी है। कसौली में भी फाहे गिरे। उधर, बर्फबारी के बाद सैलानियों ने शिमला, मनाली और डलहौजी का रुख कर दिया है। व्हाइट क्रिसमस की आस में प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थलों में सोमवार को सैलानी उमड़े। शिमला के रिज मैदान पर सैलानियों ने बर्फबारी के बीच जमकर जशन मनाया। राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह 11 बजे से बर्फबारी शुरू होने से नेशनल हाईवे 05 प्रभावित रहा। कुफरी, छराबड़ा, नारकंडा में बर्फबारी से रामपुर-शिमला एनएच बंद हो गया है। वहीं, रोहडू, खड़ापत्थर, ठियोग, चौपाल मार्ग खिड़की में बर्फबारी के कारण बंद है। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, पांगी, भरमौर व लाहौल-स्पिति के लगभग सभी क्षेत्र भी बर्फबारी से प्रभावित हैं। सोमवार को रोहतांग दर्रा के साथ कई ऊंची चोटियों के साथ निचले इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से हाईवे-305 यानी आनी-कुल्लू हाईवे भी सभी वाहनों के लिए बंद हो गया है। अटल टनल रोहतांग से लाहौल जाने वाले सभी तरह के वाहन सोलंगनाला बैरियर पर रोके जा रहे हैं। लाहौल में सैर सपाटे को पहुंचे पर्यटकों को पुलिस ने बर्फबारी होते ही दोपहर बाद करीब 2 बजे वापस भेज दिया। दिल्ली-भुंतर व अमृतसर की हवाई उड़ानें सोमवार को भी रद्द हो गईं। पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार के लक्कड़मंडी, पौहलाणी माता मंदिर और डैनकुंड में हल्की बर्फबारी हुई। पांगी की चोटियों और सचे जोत में भी बर्फबारी हुई है। मंडी जिले के ऊपरी भागों में ताजा बर्फबारी से शीत लहर है। शैटाधार, तुंगासीगढ़ में 12 सेंटीमीटर, मगरुगला में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। आज भी बारिश-बर्फबारी कल - परसों मौसम साफ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलव
बर्फबारी हिमाचल पर्यटन सड़कें बंद मौसम
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
हिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंदहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो गई हैं।
और पढो »
Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक; ऑक्यूपेंसी में इजाफाहिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी के बाद एकाएक सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को देर शाम शिमला के रिज मैदान पर बर्फ के फाहे गिरते ही सैलानी झूम उठे।
और पढो »
गुलमर्ग में भारी बर्फबारी, जम गया द्रंग वाटरफॉलकश्मीर के गुलमर्ग में भारी बर्फबारी के कारण द्रंग वाटरफॉल जम गया है। सैलानी इस खूबसूरत दृश्य को देखने के लिए उमड़ रहे हैं।
और पढो »
हिमाचल में बर्फबारी से वाहनों का आना-जाना बंदहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। कई पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़े हैं। राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह 11 बजे से बर्फबारी शुरू होने से नेशनल हाईवे 05 प्रभावित रहा।
और पढो »
हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलयह लेख हिमाचल प्रदेश के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की जानकारी प्रदान करता है, जिनमें मनाली, शिमला, मछियार, कांगड़ा, खज्जियार, स्पिति घाटी और पार्वती घाटी शामिल हैं।
और पढो »
बिहार के मत्स्यगंधा झील विश्वस्तरीय पर्यटन स्थलों में शामिल होगीबिहार सरकार की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने लगभग एक सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे मत्स्यगंधा झील अनुभवात्मक और आकर्षक पर्यटन स्थलों में शामिल होगी।
और पढो »