हिमाचल में बुधवार से वर्षा और हिमपात की संभावना

मौसम समाचार

हिमाचल में बुधवार से वर्षा और हिमपात की संभावना
हिमाचल प्रदेशमौसमवर्षा
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 43 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 53%

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार दोपहर बाद से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात जबकि निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से वर्षा और हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात जबकि निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को शिमला, मनाली समेत कई स्थानों पर हिमपात और वर्षा की संभावना है।\मंगलवार को बादल छाने से अधिकतम तापमान में अधिकतर स्थानों पर दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। अगले दिनों में और गिरावट आने का अनुमान है। सामान्य से

अधिक दर्ज किया जा रहा है पारा इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से 12 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। केलंग में तापमान 1.3 डिग्री की गिरावट के बावजूद सामान्य से 12 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -5.6, ताबो में -4.3, केलंग में -3.2, मनाली में 3.2, धर्मशाला में 4.5 और शिमला में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 23.8, नाहन में 23.4, ऊना में 24.8, धर्मशाला में 18.0 और शिमला में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।\मंगलवार को हिमाचल एक्सप्रेस ऊना और दौलतपुर रेलवे स्टेशन निर्धारित समय पर पहुंची। कालका-शिमला रेल ट्रैक पर भी सभी रेलगाड़ियों की आवाजाही सामान्य रही। वहीं भुंतर एयरपोर्ट से मंगलवार को दिल्ली और जयपुर के लिए दो उड़ानें हुईं। जुब्बड़हट्टी और गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट से भी उड़ानें सुचारू रूप से रहीं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

हिमाचल प्रदेश मौसम वर्षा हिमपात पश्चिमी विक्षोभ तापमान रेल हवाई सेवा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तरकाशी में वर्षा व हिमपात की संभावनाउत्तरकाशी में वर्षा व हिमपात की संभावनापश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तराखंड में नव वर्ष के पहले सप्ताह में वर्षा व हिमपात की संभावना है। छह और सात जनवरी के बीच मौसम में बदलाव की उम्मीद है।
और पढो »

हिमाचल में तीन माह के सूखे से निजात, वर्षा और हिमपात से चीजें बढ़ींहिमाचल में तीन माह के सूखे से निजात, वर्षा और हिमपात से चीजें बढ़ींहिमाचल प्रदेश में तीन महीनों के सूखे से राहत दिलाने के लिए वर्षा और हिमपात का दौर शुरू हो गया है।
और पढो »

Weather News: हिमाचल में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, शीतलहर से जनजीवन प्रभावित; कोहर से उड़ानों पर भी असरWeather News: हिमाचल में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, शीतलहर से जनजीवन प्रभावित; कोहर से उड़ानों पर भी असरHimachal Weather हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में कई जगहों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने 23 और 24 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हिमपात और कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है। 27 और 28 दिसंबर को आंधी के साथ भारी हिमपात और वर्षा की संभावना...
और पढो »

Weather Updates: बर्फबारी और बारिश की वजह से ठिठुर रहा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR समेत इन इलाकों में घने कोहरे का अलर्टWeather Updates: बर्फबारी और बारिश की वजह से ठिठुर रहा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR समेत इन इलाकों में घने कोहरे का अलर्टWeather Updates जम्मू-कश्मीर हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर जारी हिमपात से पर्वतीय इलाकों पर रहने वाले लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.
और पढो »

उत्तराखंड में कोहरे के कारण परेशानीउत्तराखंड में कोहरे के कारण परेशानीउत्तराखंड में कोहरा छाया और बादलों की आशंका है। मौसम विभाग ने हिमपात और बारिश की संभावना दी है।
और पढो »

बिहार में नए साल से पहले मौसम में बदलावबिहार में नए साल से पहले मौसम में बदलावबुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में बारिश की संभावना है। तापमान में वृद्धि और ठंड में इजाफा हो सकता है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 14:23:12