हिमाचल में बर्फबारी: 177 सड़कें बंद, पर्यटक फंसे, मौतें

राष्ट्रीय समाचार समाचार

हिमाचल में बर्फबारी: 177 सड़कें बंद, पर्यटक फंसे, मौतें
हिमाचल प्रदेशबर्फबारीसड़कें बंद
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 63%

लगातार बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में 177 सड़कें बंद हो गईं, जिसमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं. बर्फबारी के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और पर्यटक सफेद क्रिसमस की उम्मीद में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार और मंगलवार को लगातार बर्फबारी के चलते 177 सड़कें, जिनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं, बंद हो गईं. शिमला, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू सहित कई इलाकों में बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. शिमला होटल एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके सेठ ने बताया कि बर्फबारी के कारण शिमला में होटल बुकिंग 70 प्रतिशत से अधिक हो गई है. बर्फबारी के चलते पर्यटक सफेद क्रिसमस की उम्मीद में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

बर्फबारी के चलते तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 177 सड़कें बंद. अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व और आपदा प्रबंधन) ओंकार शर्मा ने बताया कि कुल्लू जिले के अटल टनल के पास फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को सोमवार देर रात सुरक्षित बचा लिया गया. वहीं, दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है.बर्फबारी के कारण शिमला में 89 सड़कें, किन्नौर में 44 और मंडी में 25 सड़कें बंद हो गई हैं. इसके अलावा 683 ट्रांसफॉर्मर ठप होने से कई इलाकों में बिजली गुल है. ठंड के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और घने कोहरे के लिए 'येलो अलर्ट' जारी.मौसम विभाग ने बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में कड़ाके की ठंड के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और घने कोहरे के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रशासन ने पर्यटकों को जिला प्रशासन की सलाह मानने और बर्फ में सावधानी से यात्रा करने की अपील की है.Advertisementबता दें, बता दें, मनाली और केलांग मार्ग पर बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा. इस बर्फबारी के कारण अटल टनल के रास्ते पर लगभग 1000 गाड़ियां फंस गईं, जिनका रेस्क्यू किया गया. हिमाचल प्रशासन ने अपनी तत्परता दिखाई और रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला. बावजूद इसके, बर्फबारी से यातायात प्रभावित होने के कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आने-जाने में कठिनाई आई

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

हिमाचल प्रदेश बर्फबारी सड़कें बंद पर्यटक मौतें ठंड आपदा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

हिमाचल में बर्फबारी से परेशानियांहिमाचल में बर्फबारी से परेशानियांहिमाचल प्रदेश में दूसरी बर्फबारी ने यातायात को बाधित कर दिया है। , सड़कें बंद हैं, बिजली गुल है और पर्यटक फंसे हुए हैं।
और पढो »

हिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंद, पर्यटक फंसेहिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंद, पर्यटक फंसेहिमाचल प्रदेश में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है जिसके चलते कई नेशनल हाईवे बर्फ से ढके हुए हैं। 174 से अधिक सड़कें बंद हैं और 1000 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। 680 बिजली के ट्रांसफर ठप हो गए हैं जिससे हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है।
और पढो »

हिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंद, बिजली ठप, पर्यटक फंसेहिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंद, बिजली ठप, पर्यटक फंसेहिमाचल प्रदेश में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी ने राज्य के उत्तर और मध्य हिस्सों में व्यापक परेशानी पैदा कर दी है।
और पढो »

हिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंदहिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंदहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो गई हैं।
और पढो »

हिमाचल में बर्फबारी: सड़कें बंद, पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़ेहिमाचल में बर्फबारी: सड़कें बंद, पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़ेहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इससे कई सड़कें बंद हो गई हैं। पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़े हैं।
और पढो »

हिमाचल में बर्फबारी: राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सड़कें अवरुद्ध, हजारों फंसेहिमाचल में बर्फबारी: राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सड़कें अवरुद्ध, हजारों फंसेहिमाचल प्रदेश में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी ने जीवन को ठहरा दिया है। 3 राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फ से ढके हैं, 174 से अधिक सड़कें बंद हैं और 680 बिजली के ट्रांसफर ठप हो गए हैं। बर्फबारी के कारण 1000 से अधिक वाहन सड़कों पर फंसे हुए हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 19:18:18