हॉकी इंडिया ने हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) सीजन के सभी मुकाबलों के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट गाबा में खेला जा रहा है. इस बीच हॉकी फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है. दरअसल, हॉकी इंडिया ने 28 दिसंबर से शुरू हो रही हीरो हॉकी इंडिया लीग ( HIL ) सीजन के रांची और राउरकेला में होने वाले सभी मुकाबलों में फैंस के लिए फ्री एंट्री का ऐलान किया है. हॉकी के प्रति लोगों का प्यार बढ़ाने के लिए हॉकी इंडिया ने यह बड़ा कदम उठाया है. हॉकी इंडिया लीग 2024-25 सीजन की शुरुआत 28 दिसंबर से हो रही है, जिसका फाइनल मुकाबला 1 फरवरी 2025 को खेला जाएगा.
यह कदम हॉकी इंडिया के उस विजन का हिस्सा है, जिससे देश के हर कोने तक हॉकी को पहुंचाया जा सके और खेल को इसके फैंस के और करीब लाया जा सके. टिकटों से होने वाली आमदनी को छोड़कर, हॉकी इंडिया चाहती है कि अधिक से अधिक लोग लाइव हॉकी का रोमांच महसूस करें. एचआईएल गवर्निंग कमेटी के चेयरपर्सन दिलीप टिर्की ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा, 'मुफ्त टिकट से हम हर वर्ग के व्यक्ति को हॉकी का लाइव आनंद लेने का मौका दे रहे हैं. हमारा लक्ष्य है कि इस खेल को लोगों के करीब लाया जाए और नई पीढ़ी को प्रेरित किया जाए. रांची और राउरकेला जैसे शहर, जहां हॉकी की गहरी विरासत है, वहां के स्टेडियम को दर्शकों की ऊर्जा और जोश से भरना हमारा सपना है.'गवर्निंग कमेटी के सदस्य भोला नाथ सिंह ने भी यही बात दोहराई. उन्होंने कहा, 'हमारे फैंस हमारे लिए सबसे खास हैं. यह मुफ्त टिकट हमारी ओर से उनके समर्थन के लिए धन्यवाद है. हम चाहते हैं कि हर सीट दर्शकों से भरी हो और वे अपने पसंदीदा टीमों को चीयर करें.' उन्होंने आगे कहा, 'हॉकी इंडिया लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि हॉकी का जश्न ह
हॉकी इंडिया HIL फ्री एंट्री हॉकी लीग
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इन पांच देशों में भारतीयों के लिए है वीजा फ़्री एंट्री, पांचवा देश है सबसे अलगइन पांच देशों में भारतीयों के लिए है वीजा फ़्री एंट्री, पांचवा देश है सबसे अलग
और पढो »
केंद्र ने भारत में सांप काटने के मामलों को घोषित किया 'सूचित करने योग्य रोग'केंद्र ने भारत में सांप काटने के मामलों को घोषित किया 'सूचित करने योग्य रोग'
और पढो »
जीनत अमान का वो गाना जिस पर सरकार ने लगाया बैनजीनत अमान के 'दम मारो दम' गाने को सरकार ने किया था बैन, 53 साल पहले ऑल इंडिया रेडियो-दूरदर्शन ने भी चलाने से किया था मना
और पढो »
मंगेतर का हाथ थामे दिखीं नई दुल्हन, रेड लहंगे में लगीं किलर, जश्न में छाईं बेस्टी खुशी कपूर9 दिसंबर को आलिया और शेन ने प्री-वेडिंग फेस्टीविटीज को सेलिब्रेट किया. कॉकटेल पार्टी में कपल ने हाथ थामकर एंट्री ली.
और पढो »
ONGC Apprentice Result 2024: ओएनजीसी अप्रेंटिस का रिजल्ट जारी, देखें 2200+ पदों पर भर्ती की मेरिट लिस्टONGC Merit list 2024: ओएनजीसी ने अप्रेंटिस के 2200+ पदों पर रिजल्ट घोषित कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में अप्लाई किया है, वो ongcapprentices.ongc.co.
और पढो »
ICSI CSEET नवंबर 2024 का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डायरेक्ट लिंकइंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) नवंबर 2024 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. शिक्षा
और पढो »