होंडा की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल WN7 ने गोल्ड iF डिजाइन अवॉर्ड जीता है। यह बाइक 140 किलोमीटर की रेंज देती है और इसका डिजाइन मॉडर्न है। इसमें 67 हॉर्सपावर की पावर है और यह तेज रफ्तार के लिए जानी जाती है।
Honda Electric Bike: मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल WN7 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस बाइक ने प्रतिष्ठित गोल्ड iF डिजाइन अवॉर्ड जीता है। लेकिन, बात सिर्फ अवॉर्ड की नहीं है, बल्कि इसका डिजाइन और परफॉर्मेंस भी इसे खास बनाता है। इस बाइक का डिजाइन काफी अलग है। साथ ही यह बाइक शानदार खूबियों से लैस है। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर तक की रेंज देती है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ तेज रफ्तार का शौक रखने वालों के लिए भी यह बाइक परफेक्ट है। यह भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकलों की झलक दिखाती है। आइए आपको होंडा WN7 की खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं। डिजाइन जो सबसे अलग है ज्यादातर इलेक्ट्रिक बाइक ्स या तो बहुत अजीब दिखती हैं या फिर पेट्रोल बाइक की नकल लगती हैं। लेकिन, इस मोटरसाइकल के साथ ऐसा नहीं है। होंडा ने WN7 के साथ बीच का रास्ता निकाला है। कंपनी ने इसे एक सिंपल और अच्छी की तरह बनाया है। न कोई अजीब सा डिजाइन और न ज्यादा तामझाम। इसका डिजाइन मॉडर्न नेकेड स्पोर्ट्स जैसा है। यह दिखने में होंडा की मशहूर CB सीरीज जैसी ही लगती है, जो चलाने में काफी आरामदायक महसूस होती है। स्मार्ट बनावट इस बाइक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें अलग से कोई हैवी फ्रेम नहीं दिया गया है। बाइक की बैटरी को छुपाने के बजाय उसे बीच में मुख्य हिस्से की तरह इस्तेमाल किया गया है। इसकी बैटरी ही बाइक के फ्रेम का काम करती है, जिससे बाइक का वजन कम रहता है और बनावट एकदम साफ-सुथरी दिखती है।पावर और परफॉरमेंस सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी होंडा की यह इलेक्ट्रिक बाइक जबरदस्त है। यह बाइक लगभग 67 हॉर्सपावर की पावर और 100 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसका पिकअप शानदार है, यह बहुत तेजी से स्पीड पकड़ सकती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो शहर में रोजाना के इस्तेमाल के साथ-साथ वीकेंड पर लंबी राइड का मजा लेना चाहते हैं। स्पीड के शौकीनों के लिए भी यह परफेक्ट है। रेंज और चार्जिंग इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल में 9.
3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है। रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह शहर में लगभग 130 से 140 किलोमीटर तक चल सकती है। साथ ही यह बाइक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर की मदद से यह बाइक मात्र 30 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है।कितनी है कीमत? अब बात करते हैं बाइक की कीमत की। इसकी कीमत लगभग 17,000 अमेरिकी डॉलर है। यूरोप के कुछ हिस्सों में इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। लेकिन, होंडा की यह बाइक दिखाती है कि भविष्य में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल दिखने में कैसी होंगी।
होंडा इलेक्ट्रिक बाइक WN7 डिजाइन परफॉर्मेंस रेंज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Honda ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक नेकेड मोटरसाइकिल WN7, सिंगल चार्ज में 130 km की रेंज, जानें और क्या है खासहोंडा की पहली इलेक्ट्रिक नेकेड बाइक Honda WN7 को ग्लोबल बाजार में पेश हुई। यह सिंगल चार्ज पर 130 किमी से ज्यादा की रेंज देती है और 30 मिनट में 20 से 80 तक चार्ज हो जाती है। होंडा का कहना है कि WN7 का प्रदर्शन 600cc के पेट्रोल इंजन वाली मोटरसाइकिल के बराबर है। इसमें 5-इंच की TFT स्क्रीन नेविगेशन कॉल और नोटिफिकेशन के सपोर्ट के साथ आती...
Read more »
600cc की ताकत और 130 km की रेंज, आ गई Honda की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, जानें खासियतेंहोंडा ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल मार्केट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल Honda WN7 को पेश किया है। यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 130 किलोमीटर से ज्यादा चलती है। आइए आपको इसकी खासियतें विस्तार से बताते हैं।
Read more »
Honda ने उठाया पहली फुल साइज इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा, जानें कितनी है रेंजHonda WN7 Electric Bike: Honda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक WN7 को अनवील कर दिया है, ये इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्जिंग में 130 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकेगी.
Read more »
Honda WN7: 130KM रेंज... 30 मिनट में चार्ज, होंडा की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्चHonda WN7 कंपनी की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी में एंट्री का पहला इलेक्ट्रिक मॉडल है. होंडा ने इसे यूरोपियन मार्केट में पेश किया है.
Read more »
Honda Wn7: హోండా నుంచి మొట్టమొదటి EV బైక్ వచ్చేసింది.. 153 కిమీ మైలేజీతో పిచ్చెక్కిస్తోంది!Honda Electric Motorcycle Wn7 Price: హోండా నుంచి మార్కెట్లోకి అద్భుతమైన మోటార్ సైకిల్ విడుదలైంది. ఇది హోండా WN7 పేరుతో అందుబాటులోకి వచ్చింది. ఇది అద్భుతమైన ఫీచర్స్ను కలిగి ఉంటుంది. ఈ మోటార్ సైకిల్ కి సంబంధించిన పూర్తి వివరాలు ఇప్పుడు తెలుసుకుందాం.
Read more »
रिलायंस रूस की सरकारी कंपनी से तेल खरीदना बंद करेगी: चांदी ₹2,092 बढ़कर ₹1.48 लाख किलो हुई, होंडा की पहली इल...Catch up on Nov 6's big stories: India preps to slash Russian crude imports due to US bans on Rosneft; gold surges to ₹1,20,670/10g, silver to ₹1.48L/kg; Honda unveils WN7 EV with 140km range; Tata gifts Sierra SUV to women's cricket champs; Patanjali ad controversy in court; PAN-Aadhaar link deadline Dec 31.
Read more »




