लड़कियों के होंठों को शेव करने वाले नए ट्रेंड को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट ने बहुत ही बेहतरीन रिएक्शन वीडियो बनाया है। इस वीडियो में उन्होंने इस ट्रेंड से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है, जिसे हम और आप अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते...
लड़कियों के शेविंग करने को लेकर इंटरनेट पर अलग से लाखों सवाल और उनके जवाब मौजूद हैं। अभी तक हाथ-पैरों, फेस, अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट्स की शेविंग को लेकर सवाल किये जाते थे। मगर क्या किसी ने कभी सोच था कि ऐसा कोई ट्रेंड भी आ सकता है, जिसमें लड़कियां अपने होंठों को छीलना या यूं कहें की शेव करना शुरू कर देंगी? जी हां, आपने सही पढ़ा है। यहां हम होंठों की शेविंग के बारे में ही बात कर रहे हैं। आप में से कई लोग इस बात से कंफ्यूज हो सकते हैं कि यहां अपर लिप्स को शेव करने की बात हो रही है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हम पूरी तरह से होंठों को शेव करने की ही बात कर रहे हैं। जहां आमतौर पर बाल होते भी नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि लड़कियों से कोई भी काम आसानी से नहीं करवाया जा सकता है, अगर आपको भी ऐसा लगता है तो कभी अतरंगी से ब्यूटी ट्रेंड ट्राई करके देखिए। आपको ऐसी बहुत सी लड़कियां मिल जाएंगी, जो अजीब से ट्रेंड को फॉलो करने में पीछे नहीं हटेंगी। अब ट्रेंड है, फॉलो करना ही होगा। अब इससे चाहे सेहत या त्वचा की धज्जियां क्यों ना उड़ जाए।क्या है होंठों को शेव करने वाला ये ट्रेंड? दरअसल, इस ट्रेंड में महिलाएं चेहरे पर इस्तेमाल होने वाले रेजर की मदद से अपने होंठों को शेव कर रही हैं। इस ट्रेंड के पीछे का लॉजिक ये कहता है कि अगर आप लिप ग्लॉस व लिपस्टिक जैसी चीजों को लगाने से पहले अपने होंठों को शेव कर लेंगी, तो आपके होंठ स्मूथ हो जाएंगे और लिप्स का टेक्सचर अच्छा हो जाएगा। ये ट्रेंड होंठों के डेड सेल्स को हटाने के लिए फॉलो किया जा रहा है। आइए अब इस ट्रेंड को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जान लेते हैं।डॉक्टर की क्या है राय? इंस्टाग्राम पर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका रेड्डी ने एक रेक्शन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो होंठों पर होने वाले अतरंगी जुल्मों की सच्चाई बताती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिप्स शेविंग को होंठों की सेहत के लिए बहुत खतरनाक बताया है। डॉ.
प्रियंका ने कहा 'मुझे लगा मैंने सब देख लिया है, लेकिन इस नए ट्रेंड ने मुझे गलत साबित कर दिया है। होंठों को शेव करना एक अलग लेवल का पागलपन है।'उन्होंने आगे कहा कि होंठों को शेव करने के इस ट्रेंड की वजह से लोगों को कट्स, ब्लीडिंग और ज्यादा कालेपन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको भूलकर भी होंठों को शेव करने की गलती नहीं करनी चाहिए। होंठों पर नींबू का इस्तेमाल सही या गलत? इस वीडियो में एक महिला नींबू पर कॉफी पाउडर डालकर अपने होंठों पर रगड़ती नजर आ रही है। इस पर डॉक्टर बताती हैं कि नींबू का इस्तेमाल होंठों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि नींबू का नेचर एसिडिक होता है। जब आप इसे अपने होंठों पर रगड़ती हैं, तो इससे ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है। होंठों के लिए कौन सा नुस्खा अच्छा है? डॉक्टर ने बताया कि अगर आप होंठों पर किसी तरह के केमिकल या मेडिकल ऑइंटमेंट नहीं लगाना चाहते हैं, तो आप एक डीआईवाई नुस्खे की मदद ले सकते हैं। इस नुस्खे में आपको चीनी के अंदर कॉफी पाउडर मिलाना है और हल्के हाथ से होंठों को स्क्रब करना है। इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन को हटाया जा सकता है। डॉक्टर के पास कब जाएं? बता दें कि अगर आपके होंठों का कालापन दूर नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे की वजह कोई मेडिकल कंडीशन भी हो सकती है। इस स्थिति में आपको अपने सभी डीआईवाई नुस्खों को छोड़कर डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इससे शरीर में हो रही समस्याओं का थोड़ा जल्दी पता लगाया जा सकता है।
होंठ शेव करने के नुकसान होंठ शेव करने के कारण नींबू के नुकसान होंठों के लिए होम रेमेडी होंठों का कालापन कैसे करें दूर Gulabi Honth Ke Liye Tips
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
करण जौहर की 6 साल की बेटी ने कर दी उनकी बोलती बंद, 'लबूबू' के सवाल पर ऐसा डांटा कि चुप मारकर निकल गए पापालबूबू गुड़िया का फीवर करण जौहर के घर तक पहुंच गया है, जहां उनकी बेटी रूही ने उसे अपना दोस्त बताया है और अपने पिता को मजाकिया अंदाज में फटकार लगाई है।
और पढो »
असम का मामला देश के बाकी हिस्सों से अलग है : हिमंत बिस्वा सरमाअसम का मामला देश के बाकी हिस्सों से अलग है : हिमंत बिस्वा सरमा
और पढो »
जब खाकी पहन लेते हैं तो धर्म... कांवड़ियों के पैर दबाने वाले वीडियो पर DSP ऋषिका ने दे दिया करारा जवाबमुजफ्फरनगर में कांवड़ मेले के दौरान डीएसपी ऋषिका सिंह का वीडियो वायरल होने से विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने वर्दी में सेवा करने पर सवाल उठाए हैं।
और पढो »
VIDEO: लंदन में घूम रहे थे अक्षय कुमार, फैन बिना पूछे रिकॉर्ड करने लगा वीडियो, एक्टर ने तुरंत लगा दी फटकारAkshay Kumar Video: सुपरस्टार अक्षय कुमार का लंदन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक फैन को बिना इजाजत के वीडियो रिकॉर्ड करने पर फटकार लगाते हुए नजर आते हैं.
और पढो »
'ये नॉनसेंस बंद करो', कांवड़ में लड़कियों के अश्लील डांस पर भड़कीं भक्ति गीतों के लिए फेमस अनुराधा पौडवालमनोरंजन | बॉलीवुड: Anuradha Paudwal on Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा से जुड़ा लड़कियों का अश्लील डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अब अनुराधा पौडवाल ने गुस्सा जाहिर किया है.
और पढो »
पेड़ से उड़ते सांप का वीडियो वायरल, देख लोगों ने कहा- 'ऐसा नहीं हो सकता है'सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कहना मुश्किल है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपनी अनोखी घटनाओं से लोगों को चौंका देते हैं.
और पढो »



