होलाष्टक 2025 की तिथि, होलिका दहन का मुहूर्त और होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों से बचना क्यों है, इसके बारे में जानकारी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होलाष्टक वह समय है, जो होली त्योहार से आठ दिन पहले शुरू होता है। इस दौरान शुभ कार्य जैसे - विवाह, सगाई, मुंडन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान आशीर्वाद भी व्यर्थ हो जाता है। इसकी शुरुआत हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को होती है। वहीं, इस साल इसकी तिथि (Holashtak 2025) को लेकर लोगों के मन में थोड़ी कन्फ्यूजन बनी हुई है, तो आइए इसकी सही डेट जानते हैं, जो इस प्रकार है। होलाष्टक 2025 डेट और मुहूर्त (Holashtak 2025 Shubh
Muhurat) हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होलाष्टक की शुरुआत 7 मार्च, 2025 दिन शुक्रवार से हो रही है। वहीं, इसका समापन 13 मार्च 2025 दिन गुरुवार को होलिका दहन के साथ होगा। यह होली की शुरुआत का प्रतीक है। होलिका दहन कब है? ( Holika Dahan 2024 Date And Time ) वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च, 2025 को किया जाएगा। इसके साथ ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2025 रात 11 बजकर 26 मिनट से अगले दिन 14 मार्च 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। होलाष्टक के दौरान क्यों नहीं होते हैं शुभ कार्य? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि होलाष्टक के दौरान सभी आठ ग्रह अशुभ हो जाते हैं। इसलिए इस दौरान ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं होती है। यदि इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य किए जाते हैं, तो उनमें बाधाएं आती हैं, साथ ही वे सफल नहीं होते हैं। यही वजह कि लोग इस समय किसी भी तरह के अच्छे काम को करने से बचते हैं
होलाष्टक होलिका दहन होली शुभ मुहूर्त ज्योतिष ग्रह शुभ कार्य धर्म
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
विनयक चतुर्थी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिविनयक चतुर्थी 2025 की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें।
और पढो »
जया एकादशी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधिजया एकादशी 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधि के बारे में जानें।
और पढो »
आज का पौष शुक्ल चतुर्थी, 03 जनवरी 2025पौष शुक्ल चतुर्थी, 03 जनवरी 2025 को जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, गुलिक काल, निशिथ काल, ब्रह्म मुहूर्त, विजय मुहूर्त, दुर्मुहूर्त काल और भद्राकाल का समय।
और पढो »
२०२५ में शादी के लिए ७५ शुभ मुहूर्तयह लेख साल 2025 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में बताता है। इसमें खरमास और चातुर्मास के दौरान शादी के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी दी गई है।
और पढो »
मकर संक्रांति 2025: तारीख, महत्व और शुभ मुहूर्तमकर संक्रांति 2025 की तारीख, महत्व, शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारी
और पढो »
आज का पंचांग और शुभ अशुभ मुहूर्तआज, 19 दिसंबर 2024, का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में जानें।
और पढो »