Beyond the Breaking News

हो जाइये तैयार! भारत आ रही है TESLA की पहली कार, टीजर हुआ जारी

Elon Musk समाचार

हो जाइये तैयार! भारत आ रही है TESLA की पहली कार, टीजर हुआ जारी
TESLA India LaunchTesla Model YTesla India Entry

Tesla India Launch: टेस्ला इंडिया ने पहली बार सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल से इंडिया एंट्री का टीजर जारी किया है.

एलन मस्क के नेतृत्व वाली अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में एंट्री का ऐलान कर दिया है.टेस्ला इंडिया ने पहली बार सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' पर अपने आधिकारिक हैंडल से इंडिया एंट्री का टीजर जारी किया है.

इस पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें टेस्ला के लोगो के साथ 'इंडिया' लिखा है और नीचे कुछ इमारतें बनी हैं. और सबसे नीचे जुलाई 2025 लिखा है.इस टीजर इमेज के पोस्ट में ऑफिशियल हैंडल द्वारा लिखा गया है 'कमिंग सून...'. हालांकि टीजर में कोई तारीख नहीं दी गई है लेकिन आगामी 15 जुलाई को ऑफिशियल लॉन्च की तैयारी है.रॉयटर्स की हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि, टेस्ला आगामी 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपने पहले शोरूम को शुरू करने जा रही है.भारत में इस पहले शोरूम के शुरुआत के साथ ही टेस्ला की दक्षिण एशियाई बाजार में एंट्री भी हो जाएगी. टेस्ला का ये शोरूम लगभग 4000 वर्ग फुट एरिया में फैला हुआ है.ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इंडियन मार्केट में अपने टेस्ल मॉडल वाई को अपनी पहली कार के तौर पर लॉन्च कर सकती है.Tesla Model Y दुनिया भर में अपने शानदार लुक और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. ग्लोबल मॉडल सिंगल चार्ज में 574 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देता है.हाल ही में चीन में निर्मित टेस्ला की पांच कारों का पहला सेट भारत लाया गया है. संभावना है कि इन्हीं कारों को कंपनी मुंबई के शोरूर में डिस्प्ले में रखेगी.हालांकि अभी कीमतों के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. लेकिन हाई इंपोर्ट ड्यूटी के चलते टेस्ला की कारों की कीमत उंची होगी.बता दें कि, टेस्ला ने हाल ही में मुंबई और पुणे में अलग-अलग पदों पर वैकेंसी भी निकाली थी.जिसमें सप्लाई चेन, IT, ऑपरेशन बिजनेस सपोर्ट, चार्जिंग इंफ्रा, एआई और रोबोटिक, सेल्स और कस्टमर सपोर्ट सहित कई अलग-अलग डिविजन में नौकरियों के लिए आवदेन मांगे गए थें.केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पिछले महीने मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा था कि,"Tesla की प्राथमिकता भारत में प्लांट लगाने की नहीं है."

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

TESLA India Launch Tesla Model Y Tesla India Entry Tesla First Car In India Tesla Car Launch In India Tesla Car Price In India Tesla India Teaser Tesla Showroom

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भारत की युवा शक्ति अब होगी बूढ़ी! 1950 में फर्टिलिटी रेट थी 5.91, अब है 2.11; बढ़ती औसत आयु से क्या पैदा होंगी दिक्कतें?भारत की युवा शक्ति अब होगी बूढ़ी! 1950 में फर्टिलिटी रेट थी 5.91, अब है 2.11; बढ़ती औसत आयु से क्या पैदा होंगी दिक्कतें?भारत की जनसंख्या आज भले ही 1.46 अरब (2025 अनुमान) के आंकड़े को छू रही हो, लेकिन देश की प्रजनन दर यानी फर्टिलिटी रेट साल दर साल गिरती जा रही है.
और पढो »

पहली बार ट्रंप ने स्वीकार किया: भारत-PAK के दो नेताओं ने लिया संघर्ष रोकने का 'फैसला'; हो सकता था परमाणु युद्धपहली बार ट्रंप ने स्वीकार किया: भारत-PAK के दो नेताओं ने लिया संघर्ष रोकने का 'फैसला'; हो सकता था परमाणु युद्धपहली बार ट्रंप ने स्वीकार किया: भारत-PAK के दो नेताओं ने लिया संघर्ष रोकने का &39;फैसला&39;; हो सकता था परमाणु युद्ध (खबर अपडेट की जा रही है)
और पढो »

TVS Apache बाइक के फेसलिफ्ट की हो रही तैयारी, सोशल मीडिया पर जारी हुआ पहला टीजरTVS Apache बाइक के फेसलिफ्ट की हो रही तैयारी, सोशल मीडिया पर जारी हुआ पहला टीजरTVS Apache facelift teaser: भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। इनमें बाइक सेगमेंट का सबसे ज्‍यादा योगदान होता है। प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS की ओर से जल्‍द ही TVS Apache बाइक के Facelift को लाने की तैयारी New Apache 2025 model की जा रही है। सोशल मीडिया पर टीजर में क्‍या जानकारी मिली है। आइए जानते...
और पढो »

490KM रेंज... धांसू फीचर्स! आ रही है Kia की 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, टीजर आउट490KM रेंज... धांसू फीचर्स! आ रही है Kia की 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, टीजर आउटKia Carens Clavis EV: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ भारतीय बाजार में अपनी पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार किआ कारेंस ईवी का टीजर जारी किया है.
और पढो »

दिल थामकर हो जाएं तैयार, अगले हफ्ते भारत आ रही Tesla कार! मुंबई में शोरूम बनकर तैयार, इन EV की होगी बिक्रीदिल थामकर हो जाएं तैयार, अगले हफ्ते भारत आ रही Tesla कार! मुंबई में शोरूम बनकर तैयार, इन EV की होगी बिक्रीटेस्ला कारों का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर आई है। आगामी 15 जुलाई को मुंबई स्थित बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित टेस्ला कार शोरूम में एलन मस्क की कंपनी की पहली कार लॉन्च होगी। Tesla Model Y वाई को सबसे पहले भारत में बेचा जाएगा।
और पढो »

ये होगी भारत में Tesla की पहली कार, देखते ही दीवाने हो जाएंगे कस्टमरये होगी भारत में Tesla की पहली कार, देखते ही दीवाने हो जाएंगे कस्टमरTesla First Car in India: Tesla का पहला शोरूम 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुलेगा जिसे BKC कहा जाता है और यहीं पर Tesla की पहली कार भी भारत में लॉन्च होगी.
और पढो »



Render Time: 2026-06-03 07:40:40