Beyond the Breaking News

हो जाएगा वाला दौर खत्म! PM मोदी ने स्टार्टअप्स को दिया अल्टीमेटम; अब क्वालिटी ही बनेगी देश की ग्लोबल पहचान

PM Modi समाचार

हो जाएगा वाला दौर खत्म! PM मोदी ने स्टार्टअप्स को दिया अल्टीमेटम; अब क्वालिटी ही बनेगी देश की ग्लोबल पहचान
Man Ki Baat 2026Startup IndiaQuality

PM modi in man ki baat: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में स्टार्टअप इंडिया, गुणवत्ता और जन-भागीदारी पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि युवा और सामूहिक प्रयासों से देश में नवाचार और विकास की नई ऊंचाई छू रहे हैं.

PM modi in man ki baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2026 के पहले मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया. मन की बात के 130वें में प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप इंडिया, उद्योग जगत में गुणवत्ता और जन-भागीदारी जैसे अहम विषयों पर विस्तार से बात की है.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप इंडिया की यात्रा को याद करते हुए कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग 2016 की अपनी यादों को साझा कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने भी देश के साथ अपनी एक याद साझा की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि करीब 10 साल पहले शुरू हुई स्टार्टअप इंडिया की पहल आज एक ऐतिहासिक आंदोलन बन चुकी है. इस यात्रा के असली नायक देश के युवा हैं, जिन्होंने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नवाचार किए और देश का नाम रोशन किया है. तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस, परमाणु ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन और बायोटेक्नोलॉजी जैसे लगभग हर अहम सेक्टर में भारतीय स्टार्टअप्स सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि जिस भी सेक्टर का नाम लिया जाए, वहां कोई न कोई भारतीय स्टार्टअप काम करता हुआ दिखाई देता है. पीएम मोदी ने स्टार्टअप से जुड़े युवाओं और नए उद्यम शुरू करने की इच्छा रखने वालों को सलाम करते हुए उनके योगदान की सराहना की है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत और स्टार्टअप्स से गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हैं. ऐसे समय में उद्योगों और स्टार्टअप्स की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि चलता है या हो जाएगा वाला दौर अब खत्म हो चुका है और अब हर स्तर पर गुणवत्ता को प्राथमिकता देनी होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जो भी निर्माण हो रहा है, उसकी गुणवत्ता को बेहतर बनाने का संकल्प लेना जरूरी है. चाहे टेक्सटाइल हों, टेक्नोलॉजी हो, इलेक्ट्रॉनिक्स हों या पैकेजिंग-भारतीय उत्पादों की पहचान ही टॉप क्वालिटी बननी चाहिए. उन्होंने उद्योग और स्टार्टअप्स से अपील की कि वे उत्कृष्टता को अपना बेंचमार्क बनाएं और हर उत्पाद में गुणवत्ता को सर्वोच्च स्थान दें. इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने जन-भागीदारी और सामूहिक प्रयासों की ताकत पर भी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय स्वभाव से ही इनोवेटिव हैं और समस्याओं का समाधान ढूंढना देशवासियों के खून में है. कुछ लोग यह काम स्टार्टअप के जरिए करते हैं, तो कुछ लोग समाज की सामूहिक भागीदारी से बदलाव लाते हैं.प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे स्थानीय लोगों ने तमसा नदी को नया जीवन दिया है. अयोध्या से निकलकर गंगा में मिलने वाली यह नदी कभी क्षेत्र के लोगों के जीवन की धुरी थी, लेकिन प्रदूषण के कारण इसका प्रवाह रुक गया था. बाद में स्थानीय लोगों ने मिलकर नदी की सफाई की, किनारों पर छायादार पेड़ लगाए और सामूहिक प्रयासों से नदी का पुनरुद्धार संभव हो सका. इसी तरह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में पानी की कमी दूर करने के लिए स्थानीय लोगों ने जलाशयों की सफाई का संकल्प लिया है. प्रशासन के सहयोग से अनंत नीरू संरक्षण प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई, जिसके तहत 10 से अधिक जलाशयों को पुनर्जीवित किया गया और 7,000 से ज्यादा पेड़ लगाए गए. प्रधानमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से अनंतपुर में जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रीन कवर भी बढ़ा है. पीएम मोदी ने कहा कि जन-भागीदारी और सामूहिकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.ये भी पढ़ें: चेरनोबिल में फिर मंडराया मौत का साया! रूसी हमले के बाद न्यूक्लियर प्लांट की बिजली गुल, क्या टल गया 1986 जैसा महाविनाश?

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

Man Ki Baat 2026 Startup India Quality Public Participation Innovation Green Projects Anantapur Tamasa River Indian Economy

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Andaman and Nicobar’s role in freedom struggle neglected After independence: PM ModiAndaman and Nicobar’s role in freedom struggle neglected After independence: PM ModiPM Modi said Andaman and Nicobar Islands’ freedom legacy was ignored post-Independence due to political insecurity, adding his government is correcting historical neglect and restoring national p
और पढो »

तिरुवनंतपुरम नगर-निगम ने BJP पर लगाया जुर्माना: यहां BJP का ही मेयर; PM के दौरे पर फ्लैक्स बोर्ड लगाने को ल...तिरुवनंतपुरम नगर-निगम ने BJP पर लगाया जुर्माना: यहां BJP का ही मेयर; PM के दौरे पर फ्लैक्स बोर्ड लगाने को ल...Thiruvananthapuram Nagar Nigam Vs BJP Party; PM Narendra Modi Kerala Flex Boards BJP Fine Controversy. तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने भारतीय जनता पार्टी(BJP) 19.
और पढो »

अफगानिस्तान जंग पर ट्रम्प के बयान से नाराज यूरोपीय देश: ट्रम्प बोले थे- NATO अफगान में लड़ाई से दूर रहा; ब्...अफगानिस्तान जंग पर ट्रम्प के बयान से नाराज यूरोपीय देश: ट्रम्प बोले थे- NATO अफगान में लड़ाई से दूर रहा; ब्...UK PM Starmer calls Trumps NATO Afghan comments insulting. Follow latest updates on international relations and the Afghanistan conflict.
और पढो »

कांग्रेस नेता का खुलासा: मोदी के साथ था छोटा कंप्यूटर, नहीं सोचा था बनेंगे PMकांग्रेस नेता का खुलासा: मोदी के साथ था छोटा कंप्यूटर, नहीं सोचा था बनेंगे PMटीवी पत्रकारिता से राजनीति में आए कांग्रेस नेता ने नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और राजनीति पर रोचक बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि जब मोदी भाजपा महासचिव थे, तब भी उनके पास एक छोटा कंप्यूटर था। साक्षात्कार के अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि मोदी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनेंगे।
और पढो »

PM Carney urges citizens to ‘buy Canadian’ as Trump threatens 100% tariffs over China tiesPM Carney urges citizens to ‘buy Canadian’ as Trump threatens 100% tariffs over China tiesCanadian Prime Minister Mark Carney has called on citizens to support domestic industries amid escalating trade tensions with the United States. The appeal follows US President Donald Trump’s threat to impose 100% tariffs if Canada deepens economic
और पढो »

पीएम मोदी की मन की बात का 130वां एपिसोड: साल 2026 का पहला; गणतंत्र दिवस, सेना की भूमिका, नागरिक कर्तव्य पर ...पीएम मोदी की मन की बात का 130वां एपिसोड: साल 2026 का पहला; गणतंत्र दिवस, सेना की भूमिका, नागरिक कर्तव्य पर ...PM Narendra Modi Mann Ki Baat Episode 130th 25th January 2026. Follow Mann Ki Baat Latest News, Updates On Dainik Bhaskar.
और पढो »



Render Time: 2026-06-03 21:14:33