Beyond the Breaking News

हौजरानी होटल अग्निकांड: मंत्रालय के निर्देश पर विदेशी नागरिकों के शवों को सौंपने की प्रक्रिया अपनाएगी पुलिस - hauz rani hotel fire 12 foreign victims identified police action

Hauz Rani Hotel Fire समाचार

हौजरानी होटल अग्निकांड: मंत्रालय के निर्देश पर विदेशी नागरिकों के शवों को सौंपने की प्रक्रिया अपनाएगी पुलिस - hauz rani hotel fire 12 foreign victims identified police action
Delhi Hotel BlazeFlourish Stay VictimsForeign Nationals Identified

दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी स्थित 'फ्लोरिश स्टे' होटल अग्निकांड में 12 विदेशी नागरिकों सहित कुल 21 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने सभी विदेशी मृतकों की पहचान कर ली है और विदेश मंत्रालय के दिशानिर्देशों पर शवों को सौंपने की प्रक्रिया अपना रही है, साथ ही होटल की अवैध गतिविधियों की भी जांच जारी...

हौजरानी होटल अग्निकांड: मंत्रालय के निर्देश पर विदेशी नागरिकों के शवों को सौंपने की प्रक्रिया अपनाएगी पुलिस दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी स्थित 'फ्लोरिश स्टे' होटल अग्निकांड में 12 विदेशी नागरिकों सहित कुल 21 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने सभी विदेशी मृतकों की पहदक्षिणी दिल्ली के हौजरानी स्थित अवैध होटल ''फ्लोरिश स्टे'' में आग लगने से हुई थी मौत। फाइल फोटोविदेश मंत्रालय के निर्देश पर शव सौंपने की प्रक्रिया।दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी स्थित अवैध होटल ''फ्लोरिश स्टे'' में हुए भीषण अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 12 मृत विदेशी नागरिकों की पहचान सुनिश्चित कर ली है। धुएं में दम घुटने के कारण तड़प-तड़प कर जान गंवाने वाले कुल 21 लोगों में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। दिल्ली पुलिस अब विदेश मंत्रालय के दिशानिर्देा पर विदेशी नागरिकों के शवों को उनके संबंधित देशों के दूतावासों या स्वजन को सौंपने की कानूनी व राजनयिक प्रक्रिया का पालन कर रही है।पुलिस जांच के अनुसार, हादसे का शिकार हुए विदेशी नागरिक नौ अलग-अलग देशों के थे, जिनमें नेपाल, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कांगो, नाइजीरिया, लाइबेरिया और मोजांबिक शामिल हैं। इसके अलावा, हादसे में झुलसे 21 अन्य विदेशी नागरिकों का दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायलों में इन नौ देशों के अलावा केन्या और कैमरून के नागरिक भी शामिल हैं।हादसे के वक्त होटल के सारे रजिस्टर, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक हो गए थे, जिससे पुलिस के सामने शिनाख्त की बड़ी चुनौती थी। हालांकि, हादसे के दौरान ही पांच विदेशी नागरिकों के परिजन होटल व अस्पताल पहुंच गए थे, जिनकी निशानदेही पर बुधवार दोपहर तक उनकी पहचान हो गई। शेष सात नागरिकों की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस ने फारेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन आफिस से संपर्क साधा। एफआरआरओ के रिकार्ड में मौजूद ''सी-फार्म'' और ''येलो कार्ड'' के जरिए अन्य सभी की पहचान पूरी की गई।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, होटल में ठहरने वाले अधिकांश विदेशी नागरिक मेडिकल वीजा पर इलाज के लिए दिल्ली आए थे। नियमानुसार, इस वीजा पर आने वाले विदेशी नागरिकों को एफआरआरओ को सी-फार्म के जरिए यह लिखित जानकारी देनी होती है कि वे किस होटल में ठहरेंगे, किस अस्पताल में उनका इलाज चलेगा और उनका केयरटेकर कौन होगा। जांच में सामने आया है कि इस होटल में मरीजों से ज्यादा उनके तीमारदार ठहरे हुए थे और पिछले एक महीने में करीब 80 विदेशी नागरिक यहां रुके थे।दिल्ली पुलिस ने हादसे में हताहत हुए सभी विदेशी नागरिकों की विस्तृत रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को सौंप दी है। फिलहाल सभी मृतकों के शवों का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संबंधित देशों के दूतावासों को भी इस त्रासदी की आधिकारिक सूचना दे दी गई है। कानूनन पहचान पूरी तरह पुख्ता करने के लिए पहले सभी शवों की डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जाएगी, जिसके बाद विदेश मंत्रालय के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाकर शव परिजनों या दूतावास को सौंपे जाएंगे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी और होटल मालिक लवकेश बजाज के दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं, जिससे उसके देश छोड़कर भागने की प्रबल आशंका थी। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को घटना के तुरंत बाद लवकेश और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करवा दिया था।तकनीकी जांच में पता चला है कि चार साल पहले लवकेश ने जब ''अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन'' से यह इमारत खरीदी थी, तब इसमें महज दो मंजिलें थीं। बाद में उसने अवैध रूप से निर्माण बढ़ाकर इसे साढ़े चार मंजिला कर दिया। सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस को होटल के कमरों से भारी मात्रा में कुकिंग हीटर, खाने-पीने के बर्तन और चार एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। इससे साफ है कि होटल के 22 कमरों में ठहरने वाले विदेशी नागरिक खुद ही कमरों के भीतर खाना बना रहे थे, जो आग फैलने का एक बड़ा कारण हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया कि हौजरानी इलाके में लवकेश के ऐसे कई और भी होटल हैं, जिन्हें वह दो-तीन पार्टनर और अपने रिश्तेदार प्रदीप वर्मा के साथ मिलकर चला रहा है। ये सभी होटल पूरी तरह अवैध हैं और किसी में भी आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं है।शातिर होटल मालिक लवकेश बजाज ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कागजों में हेरफेर कर रखी थी। उसने इस पूरे होटल का मालिकाना हक आन-रिकार्ड जय मिश्रा नाम के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के नाम कर रखा था, जिसे कथित तौर पर होटल का मैनेजर बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में मुखौटा बने सीए जय मिश्रा की संलिप्तता की जांच कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली के 32 होटलों पर MCD का एक्शन, 12 का लाइसेंस होगा रद; 20 को सीलिंग का नोटिस.

हौजरानी होटल अग्निकांड: मंत्रालय के निर्देश पर विदेशी नागरिकों के शवों को सौंपने की प्रक्रिया अपनाएगी पुलिस दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी स्थित 'फ्लोरिश स्टे' होटल अग्निकांड में 12 विदेशी नागरिकों सहित कुल 21 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने सभी विदेशी मृतकों की पहदक्षिणी दिल्ली के हौजरानी स्थित अवैध होटल ''फ्लोरिश स्टे'' में आग लगने से हुई थी मौत। फाइल फोटोविदेश मंत्रालय के निर्देश पर शव सौंपने की प्रक्रिया।दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी स्थित अवैध होटल ''फ्लोरिश स्टे'' में हुए भीषण अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 12 मृत विदेशी नागरिकों की पहचान सुनिश्चित कर ली है। धुएं में दम घुटने के कारण तड़प-तड़प कर जान गंवाने वाले कुल 21 लोगों में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। दिल्ली पुलिस अब विदेश मंत्रालय के दिशानिर्देा पर विदेशी नागरिकों के शवों को उनके संबंधित देशों के दूतावासों या स्वजन को सौंपने की कानूनी व राजनयिक प्रक्रिया का पालन कर रही है।पुलिस जांच के अनुसार, हादसे का शिकार हुए विदेशी नागरिक नौ अलग-अलग देशों के थे, जिनमें नेपाल, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कांगो, नाइजीरिया, लाइबेरिया और मोजांबिक शामिल हैं। इसके अलावा, हादसे में झुलसे 21 अन्य विदेशी नागरिकों का दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायलों में इन नौ देशों के अलावा केन्या और कैमरून के नागरिक भी शामिल हैं।हादसे के वक्त होटल के सारे रजिस्टर, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक हो गए थे, जिससे पुलिस के सामने शिनाख्त की बड़ी चुनौती थी। हालांकि, हादसे के दौरान ही पांच विदेशी नागरिकों के परिजन होटल व अस्पताल पहुंच गए थे, जिनकी निशानदेही पर बुधवार दोपहर तक उनकी पहचान हो गई। शेष सात नागरिकों की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस ने फारेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन आफिस से संपर्क साधा। एफआरआरओ के रिकार्ड में मौजूद ''सी-फार्म'' और ''येलो कार्ड'' के जरिए अन्य सभी की पहचान पूरी की गई।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, होटल में ठहरने वाले अधिकांश विदेशी नागरिक मेडिकल वीजा पर इलाज के लिए दिल्ली आए थे। नियमानुसार, इस वीजा पर आने वाले विदेशी नागरिकों को एफआरआरओ को सी-फार्म के जरिए यह लिखित जानकारी देनी होती है कि वे किस होटल में ठहरेंगे, किस अस्पताल में उनका इलाज चलेगा और उनका केयरटेकर कौन होगा। जांच में सामने आया है कि इस होटल में मरीजों से ज्यादा उनके तीमारदार ठहरे हुए थे और पिछले एक महीने में करीब 80 विदेशी नागरिक यहां रुके थे।दिल्ली पुलिस ने हादसे में हताहत हुए सभी विदेशी नागरिकों की विस्तृत रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को सौंप दी है। फिलहाल सभी मृतकों के शवों का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संबंधित देशों के दूतावासों को भी इस त्रासदी की आधिकारिक सूचना दे दी गई है। कानूनन पहचान पूरी तरह पुख्ता करने के लिए पहले सभी शवों की डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जाएगी, जिसके बाद विदेश मंत्रालय के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाकर शव परिजनों या दूतावास को सौंपे जाएंगे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी और होटल मालिक लवकेश बजाज के दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं, जिससे उसके देश छोड़कर भागने की प्रबल आशंका थी। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को घटना के तुरंत बाद लवकेश और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करवा दिया था।तकनीकी जांच में पता चला है कि चार साल पहले लवकेश ने जब ''अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन'' से यह इमारत खरीदी थी, तब इसमें महज दो मंजिलें थीं। बाद में उसने अवैध रूप से निर्माण बढ़ाकर इसे साढ़े चार मंजिला कर दिया। सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस को होटल के कमरों से भारी मात्रा में कुकिंग हीटर, खाने-पीने के बर्तन और चार एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। इससे साफ है कि होटल के 22 कमरों में ठहरने वाले विदेशी नागरिक खुद ही कमरों के भीतर खाना बना रहे थे, जो आग फैलने का एक बड़ा कारण हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया कि हौजरानी इलाके में लवकेश के ऐसे कई और भी होटल हैं, जिन्हें वह दो-तीन पार्टनर और अपने रिश्तेदार प्रदीप वर्मा के साथ मिलकर चला रहा है। ये सभी होटल पूरी तरह अवैध हैं और किसी में भी आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं है।शातिर होटल मालिक लवकेश बजाज ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कागजों में हेरफेर कर रखी थी। उसने इस पूरे होटल का मालिकाना हक आन-रिकार्ड जय मिश्रा नाम के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के नाम कर रखा था, जिसे कथित तौर पर होटल का मैनेजर बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में मुखौटा बने सीए जय मिश्रा की संलिप्तता की जांच कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली के 32 होटलों पर MCD का एक्शन, 12 का लाइसेंस होगा रद; 20 को सीलिंग का नोटिस

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Delhi Hotel Blaze Flourish Stay Victims Foreign Nationals Identified Medical Visa Patients Illegal Hotel Operation Lovkesh Bajaj Arrest DNA Profiling Victims New Delhi Fire Delhi Police Investigation New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली में बहुमंजिला होटल में लगी आग से मचा हड़कंप, काबू पाने में जुटी दमकल टीम | Delhi Hotel Fire Hauz Rani Multiple Floors Blaze Rescue Ongoingदिल्ली में बहुमंजिला होटल में लगी आग से मचा हड़कंप, काबू पाने में जुटी दमकल टीम | Delhi Hotel Fire Hauz Rani Multiple Floors Blaze Rescue Ongoingदक्षिणी दिल्ली के हौजरानी इलाके में एक होटल में भीषण आग लग गई, जिससे कई फ्लोर प्रभावित हुए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
और पढो »

मालवीय नगर में आग से मचा हड़कंप, आनन-फानन में अवैध होटल मालिकों ने खाली कराए प्रतिष्ठान - hauz rani fire delhis illegal hotels exposed after 21 deathsमालवीय नगर में आग से मचा हड़कंप, आनन-फानन में अवैध होटल मालिकों ने खाली कराए प्रतिष्ठान - hauz rani fire delhis illegal hotels exposed after 21 deathsहौजरानी अग्निकांड में 21 मौतों के बाद अवैध होटल कारोबार और प्रशासनिक मिलीभगत पर गंभीर सवाल उठे हैं। जांच बढ़ने पर कई होटल मालिकों ने अपने प्रतिष्ठान आनन-फानन में खाली कर दिए, जिससे नियमों के उल्लंघन का खुलासा हुआ।
और पढो »

‘रिसेप्शन पर बैठी लड़की, उसी हाल में जली मिली‘: दिल्ली अग्निकांड में 21 मौतें, नाराज लोग बोले- रिहायशी इलाका कैसे होटल हब बना‘रिसेप्शन पर बैठी लड़की, उसी हाल में जली मिली‘: दिल्ली अग्निकांड में 21 मौतें, नाराज लोग बोले- रिहायशी इलाका कैसे होटल हब बनाA deadly fire at a Malviya Nagar hotel in Delhi killed 21 people, including 17 foreign nationals. Residents allege serious fire safety violations, lack of emergency exits, and unauthorized hotel operations in Hauz Rani's residential area
और पढो »

मालवीय नगर अग्निकांड: हौजरानी में बिछा है मानकों को मुंह चिढ़ाते होटलों का जाल, सुरक्षा के नहीं सख्त प्रबंध - malviya nagar fire exposes hauz rani hotel safety lapsesमालवीय नगर अग्निकांड: हौजरानी में बिछा है मानकों को मुंह चिढ़ाते होटलों का जाल, सुरक्षा के नहीं सख्त प्रबंध - malviya nagar fire exposes hauz rani hotel safety lapsesमालवीय नगर के हौजरानी इलाके में आग लगने के बाद होटलों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। कई आवासीय भवनों को व्यावसायिक उपयोग में बदला गया है, जहाँ सुरक्षा मानकों की अनदेखी और संकरे रास्ते जानलेवा साबित हो सकते हैं।
और पढो »

Delhi Hotel Fire: तंदूर बना होटल फ्लोरिश स्टे, 21 जिंदगियां राख, सामने आया आग लगने का कारण; खुद शेफ ने बतायाDelhi Hotel Fire: तंदूर बना होटल फ्लोरिश स्टे, 21 जिंदगियां राख, सामने आया आग लगने का कारण; खुद शेफ ने बतायाराष्ट्रीय राजधानी में दिल दहला देने वाले हादसे में मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। इनमें 12 विदेशी नागरिक हैं। Read latest hindi news (ताजा हिन्दी समाचार) on delhi hotel fire, hauz rani fire incident, family dies in fire - 1 हिन्दी न्यूज़ website.
और पढो »

हौजरानी अग्निकांड के पीड़ितों के लिए सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एलान, मृतकों के घरवालों को 10 लाख की मदद - cm rekha gupta announces 10 lakh aid for hauz rani fire victimsहौजरानी अग्निकांड के पीड़ितों के लिए सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एलान, मृतकों के घरवालों को 10 लाख की मदद - cm rekha gupta announces 10 lakh aid for hauz rani fire victimsमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर के हौजरानी अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 00:52:46