भारत ने २०२४ में सफलता प्राप्त की है लेकिन राजनीति में अवमूल्यन हुआ है। विपक्ष ने संविधान और आरक्षण को लेकर झूठ बोला है।
२०२४ साल विदा हो रहा है। राष्ट्र जीवन में सार्थक उपलब्धियां पाने के लिए एक साल का समय पर्याप्त नहीं होता। इसके बावजूद बीत रहे साल की विदाई और नववर्ष के स्वागत स्वाभाविक होते हैं। साल २०२४ की अनेक उपलब्धियां हैं। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। राष्ट्रीय स्वाभिमान बढ़ा है, तो ऐसी उपलब्धियों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार भी हुई है। हालांकि राजनीति में बीत रहे साल बड़ा अवमूल्यन हुआ है। संसद में बहुत कुछ अच्छा नहीं घटा। संसदीय भाषा की कटुता से देश आहत है। इस साल आठ राज्यों के विधानसभा
चुनाव हुए। थोक के भाव दल बदल हुए। दल बदल से संबंधित संविधान की दसवीं अनुसूची का पालन नहीं हुआ। अनेक स्वप्न पूरे हुए। अनेक टूट गए। अनेक प्रतीक्षित हैं, लेकिन इस साल का सबसे बड़ा झूठ संविधान और आरक्षण समाप्ति को लेकर था। विपक्षी दलों ने प्रचारित किया कि भाजपा सत्ता में आते ही संविधान बदलेगी और आरक्षण समाप्त करेगी। भाजपा की तरफ से बार-बार सफाई दी गई कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा। बेशक राजनीति में सबके अपने सत्य और अपने झूठ होते हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता भी अर्धसत्य या असत्य का सहारा लेते हैं, लेकिन संविधान बदल देने और आरक्षण समाप्त करने संबंधी झूठ निंदनीय है। इससे देश भर में भ्रम फैला। संसद में भी यह झूठ बोला गया है। पूरे देश में इसी झूठ को प्रचारित किया गया, जबकि कृषि, जनस्वास्थ्य, रोजगार और ऐसे ही अनेक मुद्दों पर सार्थक विमर्श नहीं हुआ। याद रहे कि संविधान जड़ नहीं है। यह राष्ट्रीय आवश्यकता के अनुरूप परिवर्तनीय है। संविधान निर्माताओं ने संशोधन प्रक्रिया भी संविधान में ही लिखी
भारत राजनीति संविधान आरक्षण विकास
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
2024: भारतीय खेलों का एक यादगार वर्ष2024 एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा भारतीय खेलों के लिए, जिसमें क्रिकेट, ओलंपिक और शतरंज के क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की गईं।
और पढो »
झूठ बोलने वालों को पहचानें: 3 ट्रिक्सयह लेख झूठ बोलने वालों को पहचानने के कुछ तरीके बताता है। झूठ बोलने वाले लोग अपनी कहानी क्रमवार सुनाते हैं, आपकी ओर देखते हैं और बेहतर भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
और पढो »
ऊर्जा क्षेत्र में एमपी ट्रांसको ने वर्ष 2024 में हासिल कीं ऐतिहासिक उपलब्धियां : तोमरमध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि वर्ष 2024 में ऊर्जा क्षेत्र में एमपी ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं.
और पढो »
धरती की ओर बढ़ रहे दो दानव एस्टेरॉयड: NASA का अलर्ट, रफ्तार 37,500 KM प्रति घंटा!NASA Asteroid Warning 2024: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, 2024 YC1 और 2024 YQ2 नाम के दो एस्टेरॉयड शनिवार (28 दिसंबर) को पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं.
और पढो »
छोटे शहरों में 2024 में दिखी शानदार जॉब ग्रोथ, उदयपुर और इंदौर रहे आगेछोटे शहरों में 2024 में दिखी शानदार जॉब ग्रोथ, उदयपुर और इंदौर रहे आगे
और पढो »
सफला एकादशी 2024: जीवन में सफलता के लिएसफला एकादशी 2024 कब है, महत्व, पूजा विधि, और इस दिन क्या करें-क्या न करें
और पढो »