'अमेरिका-ईरान के बीच हुआ शांति समझौता': PAK पीएम के बाद ट्रंप ने भी की घोषणा; नाकेबंदी हटाने का भी किया एलान
'अमेरिका-ईरान के बीच हुआ शांति समझौता': PAK पीएम के बाद ट्रंप ने भी की घोषणा; नाकेबंदी हटाने का भी किया एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}} 'अमेरिका-ईरान के बीच हुआ शांति समझौता': PAK पीएम के बाद ट्रंप ने भी की घोषणा; नाकेबंदी हटाने का भी किया एलानपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। सभी सैन्य कार्रवाइयों को समाप्त करने पर सहमति बनी है और 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर होंगे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एलान किया कि अमेरिका की ओर से नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से मुक्त कर दिया गया है।पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच अब शांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर अंतिम सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसमें लेबनान में चल रही सैन्य गतिविधियां भी शामिल हैं। शहबाज शरीफ ने अपने संदेश में बताया कि इस ऐतिहासिक समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर समारोह 19 जून को स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जाएगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्लामिक गणराज्य ईरान के साथ समझौता पूरी तरह संपन्न हो चुका है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अब अमेरिका की ओर से नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से मुक्त कर दिया गया है, ताकि वैश्विक जहाजों की आवाजाही बिना किसी बाधा के हो सके। ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा कि इस फैसले के बाद दुनिया भर के जहाज अपने इंजन स्टार्ट कर सकते हैं और तेल का प्रवाह निर्बाध रूप से जारी रहेगा।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि इस पूरे कूटनीतिक प्रयास में मध्यस्थ देशों और सहयोगियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कतर के नेतृत्व की प्रशंसा की, जिसने इस समझौते को आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाई। इसके साथ ही सऊदी अरब और तुर्की की भूमिका को भी इस शांति प्रक्रिया में प्रभावशाली और अहम बताया गया है।समझौते को लागू करने से पहले मध्यस्थों की निगरानी में इस सप्ताह कई प्रारंभिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों का उद्देश्य तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप देना और औपचारिक हस्ताक्षर प्रक्रिया की तैयारी करना है। इस समझौते के बाद वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता को लेकर उम्मीदें एक बार फिर मजबूत होती दिखाई दे रही हैं।headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates.
Stay updated with us for all latestहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी
Shehbaz Sharif America Iran Agreement Donald Trump Switzerland Peace Signing World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News अमेरिका ईरान शांति समझौता अंतरराष्ट्रीय शांति वार्ता डोनाल्ड ट्रंप शहबाज शरीफ
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
IND vs PAK महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: बर्मिंघम में आगे बढ़ेंगी दो दमदार टीमेंमहिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एजबेस्टन में हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में अनुभव और आक्रामक खेल का मिश्रण है, जबकि पाकिस्तान फातिमा सना की कप्तानी में युवा ऊर्जा लेकर आई है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और मैच के माहौल पर विस्तृत जानकारी।
और पढो »
TOP News: US-ईरान शांति समझौते पर संशय; UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं चुनाव; IND W vs PAK W आजTOP News: US-ईरान शांति समझौते पर संशय; UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं चुनाव; IND W vs PAK W आज
और पढो »
'मेरा वॉचमैन कहता है, किसी से भी हारो पाकिस्तान से नहीं...' जेमिमा रोड्रिग्स ने IND W vs PAK W से पहले किया बड़ा खुलासाIND W vs PAK W : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने बड़ा बयान दिया है. Women's T20 World Cup | क्रिकेट | खेल समाचार
और पढो »
Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान टीम की प्लेइंग-XIIndia vs Pakistan Live Score, Icc Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान की महिला टीम से हो रहा है।
और पढो »
IND W vs PAK W: मंधाना-हरमनप्रीत के बाद ऋचा घोष और दीप्ति का धमाल, भारत ने पाकिस्तान को दिया 171 रनों का लक्ष्यIND W vs PAK W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने शानदार फिफ्टी लगाई. खेल समाचार
और पढो »
भारत-PAK मैच में फिर दिखी 'नो हैंडशेक' पॉलिसी, हरमनप्रीत कौर ने विपक्षी कप्तान से नहीं मिलाया हाथआईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले में एक बार फिर 'नो हैंडशेक' पॉलिसी चर्चा का विषय बन गई. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया.
और पढो »




