मोहम्मद हफीज ने कोच माइक हेसन द्वारा बाबर आजम की बल्लेबाजी पर दिए बयान की तीखी आलोचना की है। हफीज ने सवाल उठाया कि अगर बाबर पावरप्ले और डेथ ओवरों के लिए फिट नहीं हैं, तो उन्हें टीम में क्यों रखा गया है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने मुख्य कोच माइक हेसन द्वारा बाबर आजम की बल्लेबाजी और उनकी भूमिका पर दिए गए बयान को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया है। हफीज का मानना है कि कोच का बयान तर्कहीन और समझ से परे है।हफीज को आया गुस्साएक टीवी शो गेम ऑन है के दौरान हफीज ने हेसन के उस बयान पर हैरानी जताई जिसमें कोच ने कहा था कि बाबर न तो पावरप्ले के लिए सही हैं और न ही अंतिम ओवरों के लिए। हफीज ने तंज कसते हुए कहा, 'मैंने कोच का बयान 15 बार पढ़ा लेकिन मुझे समझ नहीं आया। अगर बाबर पहले 6 ओवरों में नहीं खेल सकते क्योंकि उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है, और वे 10वें ओवर के बाद भी नहीं खेल सकते, तो फिर वह टीम में खेल ही क्यों रहे हैं?'बाबर की बदली भूमिका और गिरता ग्राफटी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तान सलमान अली आगा के नेतृत्व में बाबर आजम को ओपनिंग से हटाकर नंबर 4 पर धकेला गया है। ग्रुप स्टेज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में 15 और भारत के खिलाफ 7 गेंदों में केवल 5 रन बनाए। कोच हेसन ने दलील दी थी कि बाबर को मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी संभालने के लिए रखा गया है ताकि मुश्किल वक्त में वे पारी को स्थिरता दे सकें, जैसा उन्होंने अमेरिका के खिलाफ किया था। बाबर आजम तकनीकी खिलाड़ी या बोझ?माइक हेसन का मानना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर बाबर का पावरप्ले में स्ट्राइक रेट 100 से कम होना टीम के लिए चिंता का विषय है, इसलिए उन्हें फिनिशर या ओपनर के बजाय बीच के ओवरों के लिए चुना गया है। हालांकि, हफीज और कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि कोच के ऐसे बयान दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाजों में शुमार बाबर के आत्मविश्वास को चोट पहुँचा रहे हैं और टीम के भीतर की उलझनों को उजागर कर रहे हैं।.
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने मुख्य कोच माइक हेसन द्वारा बाबर आजम की बल्लेबाजी और उनकी भूमिका पर दिए गए बयान को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया है। हफीज का मानना है कि कोच का बयान तर्कहीन और समझ से परे है।हफीज को आया गुस्साएक टीवी शो गेम ऑन है के दौरान हफीज ने हेसन के उस बयान पर हैरानी जताई जिसमें कोच ने कहा था कि बाबर न तो पावरप्ले के लिए सही हैं और न ही अंतिम ओवरों के लिए। हफीज ने तंज कसते हुए कहा, 'मैंने कोच का बयान 15 बार पढ़ा लेकिन मुझे समझ नहीं आया। अगर बाबर पहले 6 ओवरों में नहीं खेल सकते क्योंकि उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है, और वे 10वें ओवर के बाद भी नहीं खेल सकते, तो फिर वह टीम में खेल ही क्यों रहे हैं?'बाबर की बदली भूमिका और गिरता ग्राफटी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तान सलमान अली आगा के नेतृत्व में बाबर आजम को ओपनिंग से हटाकर नंबर 4 पर धकेला गया है। ग्रुप स्टेज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में 15 और भारत के खिलाफ 7 गेंदों में केवल 5 रन बनाए। कोच हेसन ने दलील दी थी कि बाबर को मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी संभालने के लिए रखा गया है ताकि मुश्किल वक्त में वे पारी को स्थिरता दे सकें, जैसा उन्होंने अमेरिका के खिलाफ किया था।बाबर आजम तकनीकी खिलाड़ी या बोझ?माइक हेसन का मानना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर बाबर का पावरप्ले में स्ट्राइक रेट 100 से कम होना टीम के लिए चिंता का विषय है, इसलिए उन्हें फिनिशर या ओपनर के बजाय बीच के ओवरों के लिए चुना गया है। हालांकि, हफीज और कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि कोच के ऐसे बयान दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाजों में शुमार बाबर के आत्मविश्वास को चोट पहुँचा रहे हैं और टीम के भीतर की उलझनों को उजागर कर रहे हैं।
Pakistan Crikcet Team Babar Azam Cricket News Hindi T20 World Cup 2026 Super 8 Mike Hesson मोहम्मद हफीज बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8
