स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जमीन पर वे वर्षों से रह रहे हैं, वह DDA की जमीन है. इस मामले में उन्हें हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी मिला हुआ है.
राजधानी दिल्ली के निगम बोध घाट के पास यमुना किनारे बसी यमुना बाजार कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों के सामने अब बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है.
दिल्ली सरकार की ओर से इस कॉलोनी को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. इलाके को 'O-Zone' यानी यमुना फ्लडप्लेन क्षेत्र बताते हुए 15 दिनों के भीतर मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. और पढ़ेंसरकारी नोटिस के मुताबिक, यमुना के किनारे बसे इस इलाके में करीब 310 परिवार रह रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित जोन में आता है.
यहां किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण नियमों के खिलाफ है. हर साल मॉनसून और यमुना में जलस्तर बढ़ने के दौरान सबसे पहले यही इलाका जलभराव और बाढ़ की चपेट में आता है, जिससे लोगों की जान और संपत्ति को खतरा बना रहता है. स्थानीय लोग सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं.
इसी इलाके में रहने वाले सुनील शर्मा के मुताबिक, अगर सरकार 'O जोन' का हवाला दे रही है तो यमुना के किनारे ओखला तिब्बत मार्केट ये सब बसे हैं, उनको हटाने का नोटिस सरकार क्यों नहीं दे रही. यमुना बाजार के पास ही 'O जोन' पर एक प्राइवेट अस्पताल खड़ा कर दिया गया, जो हर साल बाढ़ के पानी में डूबता है उसे पर कार्रवाई क्यों नहीं?
Advertisement स्थानीय लोगों में नोटिस जारी होने के बाद भारी नाराजगी और डर है. कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि जिस जमीन पर वे वर्षों से रह रहे हैं, वह DDA की जमीन है. इस मामले में उन्हें हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी मिला हुआ है. लोगों का कहना है कि जब मामला अदालत में लंबित है और उन्हें राहत मिली हुई है, तो दिल्ली सरकार किस आधार पर बेदखली का नोटिस जारी कर सकती है.
कई परिवार पिछले कई दशकों से यहां रह रहे हैं. लोगों ने अपने बच्चों की पढ़ाई, रोजगार और रोजमर्रा की जिंदगी इसी इलाके में बसाई हुई है. अचानक नोटिस मिलने से परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है.
स्थानीय लोग सरकार से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाना गलत होगा. उनको 300 मीटर की दूरी पर बसाने का आदेश दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है. फिलहाल यमुना बाजार कॉलोनी के 310 परिवारों की नजर अब अदालत और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है.
आने वाले दिनों में यह मामला और गरमा सकता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Eviction Notice Yamuna Bazar Colony Nigam Bodh Ghat Delhi News Yamuna Bazar Colony Eviction Notice दिल्ली यमुना बाजार कॉलोनी यमुना बाजार कॉलोनी निगम बोध घाट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लुक और डिज़ाइन देख कहेंगे वाह...! लॉन्च हुई सबसे पावरफुल Apache बाइक2025 TVS Apache RTR 310: टीवीएस मोटर्स ने घरेलू बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए नए अपडेटेड 'Apache RTR 310' को लॉन्च किया है.
Read more »
2025 TVS Apache RTR 310: इन 5 बड़े बदलावों से और दमदार हुई नई अपाचे आरटीआर 310TVS Apache RTR 310 2025: TVS ने भारत में Apache RTR 310 का 2025 अपडेट लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Read more »
310 से अधिक दक्षिण कोरियाई नागरिकों को अमेरिका ने एक सप्ताह बाद किया रिहा310 से अधिक दक्षिण कोरियाई नागरिकों को अमेरिका ने एक सप्ताह बाद किया रिहा
Read more »
सरकारी नौकरी: DDA ने पटवारी के 79 पदों पर निकाली भर्ती; 6 अक्टूबर से आवेदन शुरू, सैलरी 70 हजार तकदिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पटवारी के 79 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.
Read more »
DDA ने 1732 पदों पर निकाली भर्तियां, कल आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यताएंDDA ने 1732 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, कल आवेदन का आखिरी मौका, जानें जरूरी योग्यताएं
Read more »
TVS और BMW MOTORRAD ने मिलकर 2 लाख बाइक प्रोडक्शन का बना रेकॉर्ड, BMW F 450 GS का निर्माण शुरूTVS Motor Company और BMW Motorrad के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी साल 2013 में शुरू हुई थी। टीवीएस के होसुर प्लांट में इस पार्टनरशिप के तहत BMW G 310 R, BMW G 310 GS, BMW G 310 RR, TVS Apache RR 310 और TVS Apache RTR 310 जैसी बाइक्स का निर्माण होता है।
Read more »
