'तीन दिनों तक जहाजों के लिए...', होर्मुज में फंसे शिप्स के लिए ईरान की बड़ी घोषणा

Donald Trump News

'तीन दिनों तक जहाजों के लिए...', होर्मुज में फंसे शिप्स के लिए ईरान की बड़ी घोषणा
IranWarHormuz Strait

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होने की संभावना जताई है. उन्होंने होर्मुज में अपना ऑपरेशन फ्रीडम भी रोक दिया है. इसके जवाब में ईरान ने कमर्शियल जहाजों को समुद्री, तकनीकी और मेडिकल सहायता देने का आश्वासन दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध जल्दी खत्म होगा. उन्होंने कहा कि वो होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के परमाणु प्रोग्राम पर समझौता करने को तैयार हैं.

ट्रंप की इस घोषणा के बाद ईरान ने भी कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों को वो समुद्री, तकनीकी और मेडिकल सहायता देने को तैयार है. और पढ़ेंईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, समुद्री प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह घोषणा जहाजों के कमांडरों के लिए जारी की गई है.

इसका मकसद समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना, जहाजों की संचालन क्षमता बेहतर करना और क्रू की रक्षा सुनिश्चित करना बताया जा रहा है. प्राधिकरण ने कहा कि यह संदेश ईरानी बंदरगाहों के समुद्री संचार चैनलों के जरिए औपचारिक रूप से ब्रॉडकास्ट किया जा रहा है. यह संदेश क्षेत्र में चलने वाले सभी जहाजों, खासकर ईरान के जलक्षेत्र और एंकरिंग क्षेत्रों के पास चल रहे जहाजों के लिए है.

IRNA के अनुसार, समुद्री प्राधिकरण ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जहाज ईंधन आपूर्ति, खाद्य सामग्री, मेडिकल सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं और अधिकृत मरम्मत सामग्री जैसी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. लगातार तीन दिनों तक जहाजों के लिए प्रसारित किया जाएगा मैसेज Advertisement पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने अपने नियामक और दायित्वों पर जोर देते हुए कहा कि यह पहल होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित और टिकाऊ समुद्री यातायात सुनिश्चित करने की ईरान की प्रतिबद्धता को दिखाती है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घोषणा में यह भी कहा गया कि यह संदेश क्षेत्र के समुद्री संचार नेटवर्क और VHF सिस्टम के जरिए लगातार तीन दिनों तक रोज तीन बार प्रसारित किया जाएगा. एडवाइजरी में जहाजों के कप्तानों और मालिकों से कहा गया है कि वो सेवाएं लेने और ऑपरेशनल जरूरतों की जानकारी देने के लिए नजदीकी ईरानी बंदरगाहों के वेसल ट्रैफिक सर्विस केंद्रों या स्थानीय प्रतिनिधियों से VHF चैनल 16 के जरिए संपर्क करें.

ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका तो ईरान ने की ये घोषणायह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोका जाएगा. अमेरिका की इस पहल का मकसद खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में फंसे कमर्शियल जहाजों की आवाजाही में मदद करना और इरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखना था.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा कि यह फैसला पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर लिया गया है. पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. Advertisement ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अमेरिका को बड़ी सैन्य सफलता मिली है और ईरानी प्रतिनिधियों के साथ संभावित समझौते की दिशा में भी प्रगति हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि यह ऑपरेशन इसलिए रोका गया है ताकि यह देखा जा सके कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को अंतिम रूप देकर उस पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं या नहीं. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Iran War Hormuz Strait Nuclear Program Maritime Security Commercial Ships Medical Aid Maritime Authority US Iran Relations Peace Agreement Pakistan Mediation Project Freedom Iran Donald Trump Strait Of Hormuz Hormuz Crisis Iran Nuclear Program US Iran Tensions Project Freedom Commercial Vessels Gulf Tensions Iranian Ports Maritime Security Naval Blockade Oil Shipping Middle East Conflict Pakistan Mediation Tehran Washington Talks Vessel Traffic Service Global Oil Trade Iran Maritime Support Shipping Routes

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-05-16 14:06:26