तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार पर फसल खरीद में भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र ने राज्य से धान और अन्य फसलें नहीं खरीदीं, तो 15 जून के बाद वो केंद्र के खिलाफ जंग का ऐलान करेंगे. उन्होंने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी को फसलों की खरीद की जिम्मेदारी लेने को कहा.
'फसल नहीं खरीदी तो जंग होगी... ' तेलंगाना CM का केंद्र सरकार को चैलेंज, भेदभाव का आरोप लगाया तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार पर फसल खरीद में भेदभाव का आरोप लगाया है.
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र ने राज्य से धान और अन्य फसलें नहीं खरीदीं, तो 15 जून के बाद वो केंद्र के खिलाफ जंग का ऐलान करेंगे. उन्होंने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी को फसलों की खरीद की जिम्मेदारी लेने को कहा. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने फसल खरीद के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है.
मुख्यमंत्री ने धमकी दी है कि अगर केंद्र सरकार ने राज्य से धान और दूसरी फसलें नहीं खरीदीं, तो तेलंगाना सरकार 15 जून के बाद केंद्र के खिलाफ 'जंग' का ऐलान कर देगी. ने सोमवार को कुमराम भीम आसिफाबाद जिले के कागजनगर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाया. सिर मुंडवाने पर पहचान नहीं पाई मशीन, महिला के बाल लगाकर लगाई अटेंडेंस!
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद शख्स ने की खुदकुशी, जानें पूरा मामला रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने इस सिलसिले में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से कई बार मुलाकात की है. इसके बावजूद, केंद्र सरकार तेलंगाना को वो प्राथमिकता नहीं दे रही है, जो उसने फसल खरीद के मामले में पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों को दी है.
रेवंत रेड्डी ने कहा कि मौजूदा रबी सीजन के दौरान राज्य सरकार ने 75 लाख क्विंटल धान खरीदने का टारगेट रखा है. राज्य में धान की खरीद 15 जून तक पूरी हो जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि इस सीजन में मक्के का प्रोडक्शन भी लगभग 40 लाख क्विंटल हुआ है, जो पहले सिर्फ चार से पांच लाख क्विंटल हुआ करता था. इसके अलावा इस बार ज्वार और सूरजमुखी की भी बंपर पैदावार हुई है.
को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि किशन रेड्डी को जिम्मेदारी उठानी चाहिए कि केंद्र सरकार राज्य की फसलें खरीदे. मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं किशन रेड्डी से पूछ रहा हूं कि हमारे खरीदे गए धान और मक्के को हम कहां जमा करें? मेरी किशन रेड्डी से अपील है कि केंद्र सरकार तुरंत बारिश में भीगे हुए धान सहित बाकी फसलों को खरीदे.
' उन्होंने आगे कहा, 'किशन रेड्डी को ये जिम्मेदारी लेनी होगी. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो 15 जून के बाद फसलों को आपके पार्टी दफ्तर या आपके घर पर लाकर डाल दिया जाएगा. केंद्र सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया जाएगा.
' CM रेड्डी ने ये भी कहा कि फसलें जुटाना राज्य की जिम्मेदारी है, लेकिन उन्हें खरीदना केंद्र का काम है. अगर किशन रेड्डी ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई, तो उनके लिए तेलंगाना में खुलकर घूमना मुश्किल हो जाएगा. फसलों के अलावा मुख्यमंत्री ने गोदावरी नदी पर अंतर-राज्यीय सीमा पर तुम्मिदिहेत्ती में प्रस्तावित बैराज के निर्माण का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्रीऔर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी उन्हें कमतर आंक रहे हैं.
वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी बैठक आयोजित कराने में मदद नहीं कर रहे हैं. इस बैराज के बनने से महाराष्ट्र का कुछ हिस्सा जलमग्न हो जाएगा. इसी वजह से रेवंत रेड्डी बांध की ऊंचाई पर चर्चा करने के लिए फडणवीस से मिलने का समय मांग रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि फडणवीस लगातार लापरवाही बरत रहे हैं और बुनियादी शिष्टाचार भी नहीं दिखा रहे हैं.
रेवंत रेड्डी ने चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर आप हमें समय नहीं देंगे, तो समस्या गंभीर हो जाएगी. अगर मामला बढ़ा, तो आदिलाबाद जिला अचानक उग्र रूप से आगे बढ़ेगा. अगर आदिलाबाद का किसान समुदाय सड़कों पर उतरा, तो महाराष्ट्र के लिए भी दिक्कत होगी. फडणवीस को याद रखना चाहिए कि तेलंगाना अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा.
'उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाया कि एनडीए सरकार ने पोलावरम बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए तेलंगाना के सात मंडलों को आंध्र प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया था. तो फिर पीएम मोदी महाराष्ट्र की उस 2,000 एकड़ जमीन को तेलंगाना को सौंपने में मदद क्यों नहीं कर सकते, जो तुम्मिदिहेत्ती बैराज के कारण डूब जाएगी? मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना सरकार इस 2,000 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के बदले पूरा मुआवजा देने के लिए तैयार है.
'फसल नहीं खरीदी तो जंग होगी... ' तेलंगाना CM का खुला केंद्र को चैलेंज, मोदी सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोपदिल्ली में सूर्या चौहान जैसा हत्याकांड! नाबालिग को चाकू गोदकर उतारा मौत के घाटAaj Ka Makar Rashifal 2 June 2026: नेतृत्व क्षमता आपकी बढ़ेगी, नेगेटिव विचारों को हावी ना होने देंAaj Ka Vrishchik Rashifal 2 June 2026: हर काम सावधानी से करें, भावनाओं में बह कर फैसला करने से बचें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक्टर अजित कुमार की मां का निधन: सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलिTamil Nadu CM Vijay & Trisha Krishnan pay respects at Ajith Kumars Chennai residence. Follow Tamil Nadu Latest Updates.
Read more »
बड़ी आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री का पुलिस अफसरों को अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी कार्रवाई - ultimatum of cm yogi adityanath to top police officers over major criminal incidents action will be taken against negligenceUltimatum of CM Yogi Adityanath: अगर जिला नहीं संभाल पा रहे हैं तो बता दें। लापरवाही पर सीधी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read more »
UP के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट - dgp up met cm yogi adityanath at his official residence courtesy visit of dgp to meet cmDGP Met CM Yogi Adityanath: राजीव कृष्णा की भेंट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको शुभकामना दी।
Read more »
‘मैं अभिनंदनलाल तो तुम टपोरी लाल’: सीएम मोहन यादव का जीतू पटवारी पर बड़ा हमला, पूर्व सीएम कमलनाथ ने घेराMP Politics News: CM Mohan Yadav Sharp Jibe at Jitu Patwari in Shujalpur Calls Him Two-Penny State President
Read more »
कर्नाटक में 3 जून को शपथ ग्रहण, पहले से ही शुरू हो गई मंत्री पद के लिए कलह, कई कांग्रेस विधायकों ने ठोका दावा | Karnataka Cm Swearing In Ceremony Scheduled Infighting Over Ministerial Berths Congress Mlas Staking ClaimKarnataka Cabinet 2026: डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के नए CM बनेंगे। इस बीच मंत्रिपद की दावेदारी तेज हो गई है।
Read more »
मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी के बाद एक्शन में यूपी पुलिस, 24 घंटे में एक बदमाश ढेर और 20 गिरफ्तार - cm yogi adityanath strict on law and order situation and police in action ten encounters in 24 hours one gunned down and 20 arrestedAction After CM Yogi Adityanath Strict: जिला नहीं संभाल पा रहे हैं तो बता दें, लापरवाही पर सीधी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read more »




