पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'बांग्लादेश में हुई एक हत्या' से जुड़े बयान ने बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा कर दी है.
इमेज कैप्शन,पढ़ने का समय: 6 मिनट पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बांग्लादेश में हुई एक हत्या से जुड़े बयान ने बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा कर दी है.
सत्तारूढ़ बीएनपी सरकार ने इस पर सधी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजंस पार्टी का मानना है कि ममता बनर्जी का इशारा बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या की ओर था. एनसीपी का कहना है कि ममता बनर्जी के बयान में भारत के गृह मंत्री का नाम आने के कारण बांग्लादेश सरकार को भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए. वहीं, जमात-ए-इस्लामी ने कहा कि ममता बनर्जी का बयान 'बांग्लादेशी राजनीति में भारत के खेल' का संकेत है.
राजनीतिक विश्लेषक मोहिउद्दीन अहमद ने कहा है कि ममता बनर्जी के बयान में बांग्लादेश और भारतीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल होने के कारण, बांग्लादेश की सरकार इस पर स्पष्टीकरण मांग सकती है. दूसरी ओर, विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद ने कहा कि ममता बनर्जी अपने देश की सरकार से मुख़ातिब हुई हैं और उन्हें लगता है कि इस पर बांग्लादेश को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.
पश्चिम बंगाल राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के धर्मतला में दो जून को एक धरने को संबोधित करते हुए एक बयान दिया था. भारत में इसराइल के राजदूत ने ईरान पर हमले के बारे में क्या कहा'पहले लगता था काश मेरा भी बच्चा होता': नसबंदी करवा चुके पूर्व नक्सली कैसे बन रहे हैं मां-बाप उन्होंने राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स की सराहना करते हुए कहा था, "जान लीजिए कि एसटीएफ़ ने बांग्लादेश से एक बड़े हत्यारे को गिरफ्तार किया था.
बांग्लादेश में तब कई आंदोलन हुए. मैं दूसरे देशों के बारे में बात नहीं कर रही हूं, मेरा यह अधिकार नहीं है, लेकिन मेरी मुख्य बात यह है कि वे मेघालय के रास्ते बंगाल में आए. फिर हमारी एसटीएफ़ ने उन्हें पकड़ लिया.
" उन्होंने फिर कहा, "इसके बाद गृह मंत्री ने खुद मुझे फ़ोन किया और कहा… आप बंगाल पुलिस से कहें कि यह बाहर न जाए. यह देश के हित में है.
" ममता बनर्जी ने कहा, "आपने उसे मरवाने के लिए किसे लगाया? किसका नाम सामने आया? आज भले ही सरकार बदल गई हो, लेकिन मैं सब जानती हूं. मेरा दिल शब्दों का ख़ज़ाना है, सूचनाओं का ख़ज़ाना है और सच का ख़ज़ाना है.
"इमेज कैप्शन,दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर बता दें कि इसी साल मार्च में पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ़ ने बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के मामले में दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया था. मारे गए इन दोनों की पहचान फ़ैसल करीम मसूद उर्फ़ राहुल और आलमगीर हुसैन के रूप में हुई थी. पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त मेघालय के रास्ते पश्चिम बंगाल में दाख़िल हुए थे.
बाद में एसटीएफ़ ने नदिया ज़िले के शांतिपुर से फिलिप संगमा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया. इससे पहले, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने उस्मान हादी हत्या मामले में फ़ैसल करीम मसूद को मुख्य अभियुक्त घोषित किया था. हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह इसी घटना की बात कर रहीं थीं या नहीं.
शरीफ़ उस्मान हादी, अगस्त 2024 में बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद अपने भाषणों और गतिविधियों के कारण चर्चा में आए थे. छोड़कर content आगे बढ़ेंजैसे ही ममता बनर्जी का बयान मीडिया में आया, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. उस्मान हादी की हत्या, भारत और बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों पर तरह तरह की पोस्ट और टिप्पणियां सामने आईं.
विदेश मंत्रालय में पत्रकारों के सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद ने कहा, "पड़ोसी देश में हाल में चुनाव हुए. वहां वह हार गईं इसलिए उन्होंने अपनी सरकार से कुछ कहा. यह हमारे लिए चर्चा का विषय नहीं है.
" उन्होंने आगे कहा, "अगर भारत सरकार हादी की हत्या के बारे में बांग्लादेश को जानकारी देती है… तो गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय इस पर काम कर रहे हैं और हादी के हत्यारों को वापस लाकर न्याय के सामने पेश करना होगा. हम इस पर ईमानदारी से काम कर रहे हैं और प्रगति हुई है. हमें भारत सरकार के साथ राजनयिक संबंधों के जरिए काम करना होगा.
"हालांकि, बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के कुछ नेताओं ने इस पर बात की है, जिससे यह पता चलता है कि उनकी पार्टियों के अंदर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं और जिज्ञासाएं हैं. जमात-ए-इस्लामी के कुछ लोगों का यह भी मानना है कि बीजेपी और ममता बनर्जी के बीच चुनावी टकराव के कारण बांग्लादेश के बारे में ऐसे बयान दिए जा सकते हैं.
जमात-ए-इस्लामी के महासचिव मियां गुलाम परवर ने कहा कि ममता बनर्जी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह संकेत है कि भारत, बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल दोनों को अपने काबू में रखना चाहता है. उन्होंने बीबीसी बांग्ला से कहा, "उनकी बातों से लगता है कि उस्मान हादी की हत्या को लेकर भारत किसी साज़िश में शामिल है.
और वह उसी तरह का खेल खेल रहा है, जैसा कि कहा जाता है कि ऐसा भारत इस देश की सरकार के बनते बिगड़ते रहने की राजनीति में अपने प्रभुत्ववादी सोच के तहत करता है.
" उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर ममता बनर्जी के बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता. उनके बयान के आधार पर हमारी सरकार, भारत सरकार से जवाब मांग सकती है.
"उस्मान हादी हत्याकांड से जुड़े दो संदिग्धों की भारत में मौत हो चुकी है दूसरी ओर, एनसीपी के सचिव अख़्तर हुसैन ने कहा कि ममता बनर्जी का बयान उस्मान हादी की हत्या की ओर इशारा करता है. उन्होंने बीबीसी बांग्ला से कहा, "हादी की गतिविधियां और उस समय की परिस्थितियां, हत्यारों का भारत भाग जाना, इन सभी बातों पर विचार करना होगा.
" "जब सीमा पर इतनी सख़्ती थी तो हत्यारे इतनी जल्दी भारत कैसे पहुंच गए? ममता बनर्जी का बयान दिखाता है कि उन्हें इतने कम समय में भारत में कैसे शरण दी गई. हमारा मानना है कि सरकार को इन सवालों के जवाब मांगने चाहिए.
"राजनीतिक विश्लेषक मोहिउद्दीन अहमद का कहना है कि बांग्लादेश और भारत में चुनाव हारने के बाद या चुनाव के दौरान एक-दूसरे को दोष देने की प्रवृत्ति रही है. उन्होंने बीबीसी बांग्ला से कहा, "बिना सबूत के यह कहना मुश्किल है कि ममता के बयान में कितना आधार है. ममता ने चुनाव हारने के बाद यह बात कही है.
" उन्होंने कहा, "इस देश में भी कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं. लेकिन यह देखना बाकी है कि भारत के गृह मंत्री अमित शाह की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं.
"दार्जिलिंग में बड़ी संख्या में पहुंचे टूरिस्ट, होटल मिलने में हो रही है मुश्किलयूपी के बांदा में रिकॉर्ड गर्मी: लोग बोले- खनन, नदियों पर बांध, पेड़ों की कटाई वजहदिल्ली में युवक की हत्या, परिवार का आरोप- बिहार का होने की वजह से मारा- ग्राउंड रिपोर्ट 'यहीं बड़े हुए, मां-बाप बने, बच्चों की शादी की लेकिन अब... ' भारत से बांग्लादेश जा रहे लोग क्या कह रहे हैं?
ट्रंप की नेतन्याहू को वो 'क्रेज़ी' फ़ोन कॉल जिसने ईरान के साथ बातचीत को मुश्किल बना दियाईरान ने अमेरिका के इतने ठिकानों को तबाह करके पहुंचाया करोड़ों डॉलर का नुक़सान'पहले लगता था काश मेरा भी बच्चा होता': नसबंदी करवा चुके पूर्व नक्सली कैसे बन रहे हैं मां-बापजेईई की गर्ल्स टॉपर की कहानी, तैयारी के लिए जब पूरे परिवार ने शहर ही बदल दियागाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मुस्लिम धर्मगुरुओं की मांग पर क्या बीजेपी असमंजस में है?
'बांग्लादेश में हत्या' से जुड़े ममता बनर्जी के बयान पर पड़ोसी देश के राजनीतिक दलों ने क्या कहा? 'पहले लगता था काश मेरा भी बच्चा होता': नसबंदी करवा चुके पूर्व नक्सली कैसे बन रहे हैं मां-बापदिल्ली बस गैंगरेप मामला: सर्वाइवर का सवाल, 'मैं सेक्स वर्कर हूँ, क्या इसका मतलब यह है कि वे मेरा गैंगरेप करेंगे'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मुस्लिम धर्मगुरुओं की मांग पर क्या बीजेपी असमंजस में है?




