'राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पंजाब का कोई मुद्दा नहीं उठाया...', कांग्रेस ने AAP की अंदरूनी कलह पर साधा निशाना

Raghav Chadha News

'राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पंजाब का कोई मुद्दा नहीं उठाया...', कांग्रेस ने AAP की अंदरूनी कलह पर साधा निशाना
Pargat SinghPunjab IssuesRajya Sabha

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने राघव चड्ढा पर राज्यसभा में पंजाब के मुद्दे न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप ने चड्ढा को पहले 'सुपर सीएम' बनाया, फिर उन्हें चुप करा दिया। परगट ने आम आदमी पार्टी पर आंतरिक लोकतंत्र की कमी और नेताओं को दबाने का आरोप लगाया, जिसके लिए अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार...

जागरण संवाददाता, जालंधर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कैंट हलका के विधायक परगट सिंह ने कहा है कि आप पार्टी ने राघव चड्ढा ने राज्य सभा में पंजाब का कोई मुददा नहीं उठाया। आप पार्टी ने राघव चड्ढा को पहले सुपर सीएम बनाकर पूरे पंजाब में घुमाया और जरूरत से ज्यादा पावर दी। परगट सिंह ने कहा कि अगर आप ने पंजाब के किसी अच्छे लीडर को राज्यसभा भेजा होता तो कम से कम वह पंजाब के मुद्दों को वहां उठाता। जिससे पंजाब का कोई फायदा होता। परगट सिंह ने कहा कि अब जब हालात बदले हैं तो आम आदमी पार्टी खुद ही अपने नेताओं को चुप करवा रही है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का इंटरनल मैटर हो सकता है, लेकिन सच्चाई यह है कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल किसी भी नेता को अपने से ऊपर उठते हुए देखना नहीं चाहते। जो भी नेता थोड़ा मजबूत होता है, उसे या तो किनारे कर दिया जाता है या चुप रहने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा को पहले पंजाब में बड़े नेता के तौर पर पेश किया गया, लेकिन जब उन्होंने कुछ मुद्दे उठाने शुरू किए तो उन्हें भी सीमित कर दिया गया। इससे साफ हो जाता है कि आम आदमी पार्टी में लोकतंत्र नहीं है, बल्कि एक व्यक्ति की ही चलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी से योगेंदर यादव, प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास और कपिल मिश्रा के अलावा पंजाब में गुरप्रीत सिंह घुग्गी, सुच्चा सिंह छोटेपुर, डॉ.

धर्मवीर गांधी और एचएस फूलका जैसे कई पुराने और संस्थापक नेताओं को भी बाहर कर दिया गया था। परगट सिंह ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा और उसकी बी-टीम आम आदमी पार्टी के बीच अंदरखाते तालमेल है। यह भी पढ़ें- 'मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना...'; AAP के एक्शन पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा ने Zomato राइडर्स, टेलीकॉम मनमानी, मेनस्ट्रुअल हाइजीन जैसे मुद्दे उठाए, AAP ने कहा- भाजपा से डर गए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Pargat Singh Punjab Issues Rajya Sabha AAP Criticism Congress Leader Arvind Kejriwal BJP-AAP Alliance Jalandhar News Punjab Politics Jalandhar News Jalandhar Latest News Jalandhar News In Hindi Jalandhar Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'अपने लिए खुद खड़े होना...' Raghav Chadha के AAP से निकाले जाने के बीच Parineeti Chopra का पोस्ट वायरल'अपने लिए खुद खड़े होना...' Raghav Chadha के AAP से निकाले जाने के बीच Parineeti Chopra का पोस्ट वायरलAAP से निकाले जाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
Read more »

राघव चड्ढा की चुप्पी पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार: 'जो डर गया, समझो मर गया'राघव चड्ढा की चुप्पी पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार: 'जो डर गया, समझो मर गया'राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा के वीडियो पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज का जवाब, कई गंभीर आरोप लगाए।
Read more »

Raghav-Parineeti में कौन है ज्यादा अमीर? दोनों की इनकम जान उड़ जाएंगे होशRaghav-Parineeti में कौन है ज्यादा अमीर? दोनों की इनकम जान उड़ जाएंगे होशAAP के राज्यसभा उप-नेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ फिर से चर्चा में है।
Read more »

राघव चड्ढा: AAP से बढ़ती दूरी, क्या है अंदरूनी कलह का कारण?राघव चड्ढा: AAP से बढ़ती दूरी, क्या है अंदरूनी कलह का कारण?राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच बढ़ती दूरियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पार्टी के भीतर मतभेद की अटकलों के बीच, इस मामले में पार्टी का आधिकारिक रुख और राघव चड्ढा का रवैया दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में, राघव चड्ढा के राजनीतिक सफर, पार्टी के साथ उनके संबंधों में आई गिरावट और इसके संभावित परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी गई है।
Read more »

राघव चड्ढा पर AAP की बेरुखी: 5 कारण, जिनसे पार्टी ने छीना उपनेता का पदराघव चड्ढा पर AAP की बेरुखी: 5 कारण, जिनसे पार्टी ने छीना उपनेता का पदआम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटा दिया है। पार्टी के इस फैसले के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। जानें, क्या हैं वो 5 वजहें जिनकी वजह से AAP ने राघव चड्ढा से दूरी बनाई।
Read more »

दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा: हरियाणा AAP पूर्व अध्यक्ष बोले- आंख पर चोट आई, इसका इ...दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा: हरियाणा AAP पूर्व अध्यक्ष बोले- आंख पर चोट आई, इसका इ...Haryana AAP ex-president Jayhinds shocking allegations on Raghav Chadhas injury & England visit. Follow Latest Updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-20 23:03:44