हरियाणा कांग्रेस ने 15 जून से शुरू हो रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर रणनीति बनाई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों को अपने क्षेत्रों में रहकर 37 लाख वोटों के मिलान न होने पर निगरानी रखने और पात्र-अपात्र वोटों का ध्यान रखने को कहा...
'हरियाणा में 37 लाख वोट लिस्ट से मैच नहीं', हुड्डा का दावा; SIR शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं को दिया नया टास्क हरियाणा कांग्रेस ने 15 जून से शुरू हो रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर रणनीति बनाई है।भूपेंद्र हुड्डा ने विधायकों को क्षेत्र में रहने को कहाहरियाणा में 15 जून से आरंभ हो रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस गंभीर हो गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एसआइआर की निष्पक्षता को लेकर रणनीति तैयार की गई। विधायकों को पूरे एक महीने यानी 15 जुलाई तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में डटे रहने के लिए कह दिया गया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों से कहा कि वे बीएलए-वन और बीएलए-टू के संपर्क में रहें और एक भी पात्र वोट न तो कटने दें और न ही कोई अपात्र वोट बनने दें। जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक नहीं हैं, वहां पर कांग्रेस उम्मीदवारों, जिलाध्यक्षों और पार्टी के प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों को एसआइआर अभियान की निगरानी के लिए अधिकृत किया गया है। चंडीगढ़ स्थित भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकारी आवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायकों को बताया गया कि राज्य में करीब 37 लाख वोट ऐसे हैं, जिनकी 2002 की वोटर लिस्ट से मैचिंग नहीं हो पाई है। ऐसे में संदेह के आधार पर लाखों वोट कटने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बैठक में बताया गया कि बीएलए-वन पार्टी की ओर से बनाए जाते हैं और बीएलए-टू निर्वाचन विभाग के होते हैं। इसलिए प्रत्येक विधायक की जिम्मेदारी है कि वह बीएलए-टू के संपर्क में अवश्य रहे और कोई भी वोट कटने या जुड़ने से पहले अच्छी तरह आश्वस्त हो ले। भूपेंद्र हुड्डा ने विधायक दल की मीटिंग के बाद कहा कि करीब एक माह की एसआइआर प्रक्रिया के बाद फिर से मीटिंग बुलाई जाएगी। 15 जुलाई के बाद होने वाली इस मीटिंग में उन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी, जो विधायकों के अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पूरे एक माह तक लगातार रहते हुए ध्यान में आएंगे।फिर कांग्रेस विधायक दल पूरे राज्य में भाजपा सरकार के विरुद्ध बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा। भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ.
अर्चना गुप्ता द्वारा घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकालने के बयान पर हुड्डा ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राज्य में 12 साल से भाजपा की सरकार है। तब से ये लोग कहां थे। हुड्डा ने बाद में कहा कि अर्चना गुप्ता की बात ही तो हम कर रहे हैं कि राज्य में कोई गलत वोट नहीं बननी चाहिए और सही वोट कटनी नहीं चाहिए। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को श्रद्धांजलि दी गई।विपक्ष के नेता ने राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार, सड़कों की खराब हालत, बिजली व पानी की कमी, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार की घेराबंदी की। हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब के दौरे पर जाते हैं, लेकिन वहां जाकर अपने हिस्से का एसवाईएल का पानी नहीं मांगते। हरियाणा के लोगों के साथ यह कितनी बड़ी नाइंसाफी है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर के नोटिस से जुड़े सवाल पर कहा कि हमने सभी विधायकों को बैठक में वह जवाब पढ़कर सुनाया है, जो स्पीकर को भेजा गया है। स्पीकर ने विधानसभा परिसर में समानांतर सदन चलाने पर विपक्ष को नोटिस भेजा था।हुड्डा ने कहा कि हमारे जवाब के बाद स्पीकर का कोई प्रत्युत्तर नहीं आया। उन्होंने राज्य में किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ दावों से किसान का पेट नहीं भरने वाला है। किसान महंगाई की मार झेल रहे हैं। उनके बीज, खाद और खेती की लागत लगातार महंगी हो रही है और फसल के पर्याप्त दाम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की चिंता करनी चाहिए। प्रभावित किसानों को उनकी फसल का मुआवजा तक नहीं मिल पाया है। हुड्डा ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सोना बेच दिया है। इसका मतलब लोग स्वयं निकाल सकते हैं।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद के उस परिपत्र पर सवाल उठा दिए, जिसमें प्रभारी ने कहा था कि राज्य में किसी भी तरह के आंदोलन, कार्यक्रम अथवा शक्ति प्रदर्शन के लिए पहले हरियाणा कांग्रेस कमेटी से अनुमति लेनी होगी। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीके हरिप्रसाद का यह पत्र कांग्रेस विधायकों पर लागू नहीं होता। कांग्रेस विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि होते हैं। उन्हें जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हर रोज आंदोलन, धरने और प्रदर्शन करने पड़ते हैं। विधायक ही अगर अपने हलकों की समस्याएं नहीं उठाएंगे अथवा अनुमति लेने के चक्कर में पड़े रहेंगे तो कैसे काम चलेगा। भूपेंद्र हुड्डा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं भी एक विधायक हूं और कांग्रेस विधायक दल की बैठक करने के बाद आपके सामने प्रेस कान्फ्रेंस कर रहा हूं। मैंने तो किसी से अनुमति नहीं ली। हुड्डा ने कहा कि राज्य में बाकी जितने भी आंदोलन या आयोजन होते हैं, वह हरियाणा कांग्रेस कमेटी के ही होते हैं और वे उसकी अनुमति व संज्ञान के हिसाब से ही होते हैं।
Bhupinder Singh Hooda Congress Strategy Haryana Voter List SIR Haryana Elections MLA Instructions Voter ID Mismatch BJP Criticism Haryana SYL Water Dispute Haryana Politics Panchkula News Panchkula Latest News Panchkula News In Hindi Panchkula Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज: सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुईसुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज: सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई Five new judges in the Supreme Court:
Read more »
उम्र- 37 साल, पिता- नोएल टाटा, माया टाटा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारीनोएल टाटा की बेटी माया टाटा को अब एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. वह टाटा डिजिटल से बाहर निकलने पर भी विचार कर रही हैं. अभी तक वे हजारों करोड़ का बिजनेस संभालती हैं.
Read more »
ओडिशा में वोटर लिस्ट संशोधन अभियान को मिली रफ्तार, 4 दिन में 41.60 लाख मतदाताओं तक पहुंचे प्रपत्र - odisha voter list revision campaign reaches 41 lakh in 4 daysओडिशा में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन अभियान को भारी जनसमर्थन मिल रहा है, जिसके तहत चार दिनों में 41.
Read more »
Delhi Malviya Nagar restaurant fire Live: अस्पताल में भर्ती सभी 37 घायल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंचेDelhi Malviya Nagar restaurant fire Live: अस्पताल में भर्ती सभी 37 घायल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंचे
Read more »
SIR को लेकर टेंशन नहीं लेने का, 4 जून से हर बूथ पर मिलेंगे बीएलओ - sir dhanbad blos at booths daily for voter list revisionधनबाद जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 4 जून से सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे, जिससे मतदाताओं को सुविधा मिलेगी और त्रुटियों का सुधार हो...
Read more »
Delhi Restaurant Fire: 21 People Die, 37 InjuredThe fire at the restaurant in Malviya Nagar, Delhi, resulted in the death of 21 people and the injury of 37 others. The incident took place on Wednesday morning.
Read more »




