'... TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी', पानिहाटी में खूब बरसे PM मोदी

West Bengal Election 2024 News

'... TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी', पानिहाटी में खूब बरसे PM मोदी
BJP Candidate Ratna DebnathPanihati ElectionNarendra Modi Rally

PM modi Panihati rally: बंगाल में पहले चरण की 152 सीट पर गुरुवार को वोटिंग संपन्ना हुई. चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक 92.14 फीसदी वोटिंग हुई है. पहले चरण की वोटिंग के बाद अब दूसरे चरण के प्रचार पर जोर है. इस बीच आज प्रधानमंत्री मोदी ने पानिहाटी में रैली की.

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान हो चुका है और अब बीजेपी दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार में जुट गई है. बीजेपी ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को चुनावी मैदान में उतारा है.

पार्टी ने उन्हें पानिहाटी से टिकट दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए प्रचार करने पानिहाटी पहुंचे हैं. और पढ़ेंपानिहाटी में विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में इस बार टीएमसी की हार तय है. पीएम मोदी ने कहा, 'पहले चरण से बीजेपी की जीत का शंखनाद हो गया है.

दूसरे चरण में विश्व ध्वज फहराना है. अपनी हार देखकर टीएमसी बौखला गई है. टीएमसी का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है और टीएमसी को गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिल रही है. टीएमसी के गुंडों को कोई नहीं बचा पाएगा.

'प्रधानमंत्री के साथ रैली में बीजेपी कैंडिडेट रत्ना देबनाथ मौजूद थीं. जिनकी ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया और उसकी बेटी को टीएमसी के महाजंगलराज ने छीन लिया. बीजेपी ने उस मां को अपना उम्मीदवार बनाया है.

' Advertisement टीएमसी पर भड़के पीएम मोदीपीएम मोदी ने आगे कहा कि जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती है तो टीएमसी की निर्मम सरकार बेटियों को एक ही बात कहती है कि रेप से बचना है, जिंदा रहना है तो घर से बाहर ही न निकलों. ये नहीं चाहते बेटियां खुले में घूमे और खुले आसमान के सपने देखें. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि बीजेपी बेटियों के सपनों को नहीं कुचलने देगी.

यह भी पढ़ें: हुगली में बोटिंग करते PM मोदी, बंगाल चुनाव के बीच शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरेंउन्होंने कहा, 'जब मैं आया रैली में तो एक बहन ने मुझे राखी भेंट की है. बंगाल की बहनों को उनका ये भाई भरोसा देता है कि बहनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि होगी. चार मई को बीजेपी सरकार बनने के बाद उनपर हुए हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइलें खुलेंगी और ये मोदी की गारंटी है.

'बता दें कि 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर मतदान हुए थे. अब बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

BJP Candidate Ratna Debnath Panihati Election Narendra Modi Rally TMC Attack West Bengal Polls BJP Victory Claim Women's Safety Election Campaign Modi In West Bengal

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मतदान से एक दिन पहले TMC को झटका, विधायक खगेन्द्रनाथ महतो BJP में शामिलमतदान से एक दिन पहले TMC को झटका, विधायक खगेन्द्रनाथ महतो BJP में शामिलपश्चिम बंगाल में मतदान से ठीक पहले झारग्राम जिले की गोपीबल्लवपुर विधानसभा सीट से टीएमसी विधायक खगेन्द्रनाथ महतो ने बीजेपी का दामन थाम लिया. वह इस बार टीएमसी से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज थे.
Read more »

नक्सलवाद खत्म, नक्सलबाड़ी में BJP भारी: नक्सल लीडर कानू सान्याल की साथी बोलीं- न मोदी मिटा पाएंगे, न ममतानक्सलवाद खत्म, नक्सलबाड़ी में BJP भारी: नक्सल लीडर कानू सान्याल की साथी बोलीं- न मोदी मिटा पाएंगे, न ममताWest Bengal Naxalbari Assembly Election 2026 Ground Report; Follow Naxalbari Adivasi Situation, CPI(ML) Leaders, TMC BJP Voters, PM Narendra Modi, Mamata Banerjee Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

West Bengal Elections: बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर से भिड़े TMC कार्यकर्ता, मतदान के बीच इस बात को लेकर हुआ बवालWest Bengal Elections: बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर से भिड़े TMC कार्यकर्ता, मतदान के बीच इस बात को लेकर हुआ बवालWest Bengal Elections: बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर से भिड़े TMC कार्यकर्ता, मतदान के बीच इस बात को लेकर हुआ बवाल
Read more »

मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, झाल उन्हें लग रही: बंगाल के कृष्णानगर में कहा- 4 मई को बीजेपी जीतेगी, मिठाई ...मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, झाल उन्हें लग रही: बंगाल के कृष्णानगर में कहा- 4 मई को बीजेपी जीतेगी, मिठाई ...West Bengal election: Modi, Shah rally updates. TMC won 114 seats. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »

'भय जा रहा, भरोसा आ रहा': बंगाल में ममता बनर्जी पर गरजे PM मोदी, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी'भय जा रहा, भरोसा आ रहा': बंगाल में ममता बनर्जी पर गरजे PM मोदी, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगीWest Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा
Read more »

बंगाल चुनाव: शाह का TMC पर हमला, ममता का पलटवारबंगाल चुनाव: शाह का TMC पर हमला, ममता का पलटवारगृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में TMC की भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का अंत निकट है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR (State Infrastructure Report) के विरोध में जनता के समर्थन की बात कही।
Read more »



Render Time: 2026-05-07 08:53:15