'CM योगी का डर, लेकिन मुझे बदमाशों का देवता बनना है', एनकाउंटर के बाद अपराधी ने बताई ख्वाहिश

Muzaffarnagar Police Encounter News

'CM योगी का डर, लेकिन मुझे बदमाशों का देवता बनना है', एनकाउंटर के बाद अपराधी ने बताई ख्वाहिश
Pratap Chaudhary Badmashon Ka DevtaRajiv Jain Extortion CaseMuzaffarnagar Crime News

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ‘बदमाशों का देवता’ के नाम से मशहूर शातिर बदमाश प्रताप चौधरी घायल हो गया. उसका साथी रवि उर्फ शूटर भी गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों पर व्यापारी राजीव जैन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है. पुलिस ने इनके पास से अवैध तमंचे, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में ‘बदमाशों का देवता’ के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर शातिर बदमाश प्रताप चौधरी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया.

उसका साथी रवि उर्फ शूटर को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि व्यापारी राजीव जैन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश बामाहेडी रेलवे स्टेशन के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं. सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी. और पढ़ेंरंगदारी मांगने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इस दौरान प्रताप चौधरी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद कांबिंग के दौरान उसके साथी रवि उर्फ शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान बदमाश प्रताप चौधरी ने कहा कि वो अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा है और योगी सरकार से डरता है. रवि उर्फ शूटर भी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार Advertisement पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में प्रताप चौधरी ने बताया कि जब वह जेल में बंद था तब उसकी मुलाकात अतुल कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी. अतुल ने उसे व्यापारी राजीव जैन को जान से मारने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी. इसके बाद इन बदमाशों ने बुधवार को राजीव जैन को फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस और मोबाइल फोन बरामदएएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि 4 मार्च को थाना सिविल लाइन में राजीव जैन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोपियों ने खुद को अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकी दी थी और मुकदमा वापस लेने के लिए कहा था. पुलिस ने एक कागज भी बरामद किया है जिस पर धमकी देने से जुड़ी जानकारी लिखी हुई है. फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Pratap Chaudhary Badmashon Ka Devta Rajiv Jain Extortion Case Muzaffarnagar Crime News UP Police Encounter Ravi Shooter Arrested Anil Dujana Gang Threat Muzaffarnagar Police Action Extortion Gang UP Civil Lines Muzaffarnagarमुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ बदमाशों का देवता प्रताप चौधरी राजीव जैन रंगदारी मामला मुजफ्फरनगर क्राइम न्यूज यूपी पुलिस एनकाउंटर रवि शूटर गिरफ्तार अनिल दुजाना गैंग धमकी मुजफ्फरनगर पुलिस कार्रवाई रंगदारी गैंग यूपी सिविल लाइन मुजफ्फरनगर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नीतीश बोले-बिहार में नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा: X पर लिखा- मैं राज्यसभा सदस्य बनना चाह रहा हूं; आज ...नीतीश बोले-बिहार में नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा: X पर लिखा- मैं राज्यसभा सदस्य बनना चाह रहा हूं; आज ...Bihar CM Nitish Kumar resignation speculation latest updates. Follow Bihar CM post, Rajya Sabha entry, JDU meeting news, and political analysis on Dainik Bhaskar.
Read more »

Bihar New CM Race News: सीएम की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगेBihar New CM Race News: सीएम की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगेBihar News Live Updates Today: बिहार की सियासत में काफी उथल-पुथल है। राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, सबसे बड़ा सवाल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने और चारों सदनों का सदस्य बनने का सपना साझा कर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी। उनके दिल्ली प्रस्थान की संभावनाओं के बीच भाजपा पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है। सम्राट...
Read more »

बिहार: CM वाली कुर्सी की दौड़ में शामिल 6 चेहरे, दिल्ली दरबार में किसकी लगेगी लॉटरी?बिहार: CM वाली कुर्सी की दौड़ में शामिल 6 चेहरे, दिल्ली दरबार में किसकी लगेगी लॉटरी?Bihar New CM Race: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह लेने के लिए भाजपा के 6 नामों की चर्चा जोरों पर है। जिसमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल और जनक राम शामिल हैं।
Read more »

अविमुक्तेश्वरानंद का आज से 'धर्मयुद्ध' का शंखनाद: शिवाजी महाराज की जयंती मनाकर लेंगे संकल्प, बोले- प्रशासन ...अविमुक्तेश्वरानंद का आज से 'धर्मयुद्ध' का शंखनाद: शिवाजी महाराज की जयंती मनाकर लेंगे संकल्प, बोले- प्रशासन ...Uttar Pradesh Varanasi vimukteshwaranand vs CM Yogi dharmayuddh ganga ghat shivaji jayanti live photo video Update Video.
Read more »

CM नीतीश के लिए भावुक हुए 'छोटे सरकार', क्या मोकामा से विधायकी छोड़ देंगे अनंत सिंह?CM नीतीश के लिए भावुक हुए 'छोटे सरकार', क्या मोकामा से विधायकी छोड़ देंगे अनंत सिंह?मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने जेल से भावुक संदेश जारी किया है। उन्होंने नीतीश को 'बिहार की माटी का सपूत' बताते हुए उनके नेतृत्व में हुए विकास की सराहना की।
Read more »

सीएम योगी ने 50 QRT वाहनों को दिखाई हरी झंडी: लोकभवन से रवाना किया; कहा- 2017 के बाद यूपी दंगा-कर्फ्यू मुक्...सीएम योगी ने 50 QRT वाहनों को दिखाई हरी झंडी: लोकभवन से रवाना किया; कहा- 2017 के बाद यूपी दंगा-कर्फ्यू मुक्...UP CM Yogi Adityanath launches 50 QRT vehicles from Lok Bhawan, Lucknow. Follow Latest Updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-29 23:44:38