Beyond the Breaking News

'Kaja Kallas जी पाकिस्तान में ये तो सबसे बड़ा मजाक है', पूर्व रॉ एजेंट ने किसे और क्यों दिलाई ओसामा बिन लादेन की याद?

Eu Kaja Kallas News

'Kaja Kallas जी पाकिस्तान में ये तो सबसे बड़ा मजाक है', पूर्व रॉ एजेंट ने किसे और क्यों दिलाई ओसामा बिन लादेन की याद?
Raw AgentLucky BishtPakistan

पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ को चेताते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई पर भरोसा करना बंद करिए। उन्होंने कहा कि अपने व्यापारिक फायदा के लिए उसे बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सच्चाई को स्वीकार कीजिए, इससे पहले कि बहुत देर हो...

'Kaja Kallas जी पाकिस्तान में ये तो सबसे बड़ा मजाक है', पूर्व रॉ एजेंट ने किसे और क्यों दिलाई ओसामा बिन लादेन की याद?

पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ को चेताते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई पर भरोसा करना बंद करिए। उन्होंने कहा कि अपने व्यापारिक फायदा के लिए उसे बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सच्चाई को स्वीकार कीजिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने पाकिस्तान में चल रहे स्ट्रैटिजिक डायलॉग 2026 लेकर यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि यह तो अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का सबसे बड़ा मजाक है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि पाकिस्तानी सेना पर बार-बार भरोसा करना अपनी ही सुरक्षा से खिलवाड़ है। लकी बिष्ट ने कहा कि यूरोप मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की बात करता है, तो बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचार और सामूहिक कब्रों पर आंखें क्यों मूंद लेता है?

यूएन और यूरोपीय संघ कब तक व्यापारिक हितों के लिए जमीनी हकीकत और मानवाधिकारों की अनदेखी करेंगे?

अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने कहा कि पाकिस्तान में स्ट्रैटिजिक डायलॉग 2026 में देखें तो यह अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का सबसे बड़ा मजाक है। यूएन और यूरोपीय संघ को यह समझना होगा कि आतंकवाद की फैक्ट्री चलाने वाली पाकिस्तानी सेना को काउंटर-टेररिज्म पार्टनर बनाना अपनी ही सुरक्षा से खिलवाड़ है। एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन का मिलना कोई इत्तफाक नहीं था, वह पाकिस्तान का स्टेट-पॉलिसी पैटर्न था।लकी बिष्ट ने कहा कि जब यूरोप मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की बात करता है, तो बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचार और सामूहिक कब्रों पर आंखें क्यों मूंद लेता है?

इस क्षेत्र की अस्थिरता का मुख्य कारण पाकिस्तान की दमनकारी नीतियां और डूरंड लाइन पर उसका दोहरा रवैया है। यूएन और यूरोपीय संघ कब तक व्यापारिक हितों के लिए जमीनी हकीकत और मानवाधिकारों की अनदेखी करेंगे?

पाकिस्तान के झूठे नैरेटिव को मानकर क्षेत्र में कभी शांति नहीं आ सकती। सच्चाई को स्वीकार कीजिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।दरअसल, पाकिस्तान में चल रहे स्ट्रैटिजिक डायलॉग 2026 में यूरोपीय आयोग की उपाध्‍यक्ष काजा कल्लास ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत पाकिस्तान को अपनी और अपने नागरिकों की रक्षा करने का अधिकार है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय संघर्षों को सुलझाने के लिए बातचीत ही सबसे अच्छा रास्ता है।संजीव कुमार संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं। विशेषज्ञता संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं। पत्रकारिता अनुभव संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की। शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Raw Agent Lucky Bisht Pakistan Isi Pakistan Strategic Dialogue European Union United Nationed Nation

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-06-02 11:44:07