जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि परिवहन निगम को पत्र लिखकर एयर शो के लिए बस मांगी गई है UttarPradesh Sultanpur
सुल्तानपुर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की तरफ से रोडवेज के प्रबंध निदेशक को बसों का इंतजाम करने के लिए पत्र लिखा गया है, यानी सरकारी खर्च से यह कार्यक्रम कराया जा रहा है. बसों पर खर्च होने वाली रकम का भुगतान उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीडा करेगा.
जिलाधिकारी की ओर से लिखा गया ये पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसको लेकर सियासी गलियारे में तल्ख टिप्पणी की जाने जाने लगी है. सुल्तानपुर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पत्र में मोदी के कार्यक्रम में भीड़ को जनसभा स्थल तक ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ के प्रबंध निदेशक से 2 हजार बसें मांगी हैं. इसके लिए 70 फीसदी बसें सुल्तानपुर से और बाकी 30 फीसदी बसें अंबेडकरनगर और अयोध्या से भेजी जानी हैं. इसमें खर्च होने वाली रकम का भुगतान उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण यूपीडा को करने के लिए कहा गया है. ये पत्र ऐसे समय वायरल हो रहा है जब पूरा विपक्ष बीजेपी की सरकार के खिलाफ लामबंद होकर लगातार हमलावर है. ऐसे में मोदी के कार्यक्रम में राजस्व की क्षति के नाम से इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है.जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि परिवहन निगम को पत्र लिखकर एयर शो के लिए बस मांगी गई है. सबको व्यवस्थित तरीके से लाना होगा. भुगतान को लेकर सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि यूपीडा का ही पूरा फंक्शन है, वही करेंगे. जितना अरेंजमेंट हो रहा है, सब यूपीडा की ओर से ही किया जा रहा है. एयरफोर्स के रुकने और भोजन का प्रबंध भी यूपीडा की ओर से ही किया जाएगा.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
गुरनाम चढूनी गुुट ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, संयुक्त किसान मोर्चा नाराजपंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी गुट ने फतेहगढ़ साहिब से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इससे किसान राजनीति गरमा गई है। चढूनी गुट के उम्मीदवार घोषित करने से संयुक्त किसान मोर्चा नाराज है।
और पढो »
भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी खबर: अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने भी कोवैक्सिन को मंजूरी दी, ट्रैवलर्स को अब सेल्फ आइसोलेट नहीं होना पड़ेगाभारत बायोटेक की कोवैक्सिन को जल्द ही यूनाइटेड किंगडम (UK) अपनी अप्रूव्ड कोविड-19 वैक्सीन लिस्ट में शामिल करने जा रहा है। यानी, इंग्लैंड पहुंचने वाले उन इंटरनेशनल ट्रैवलर्स को अब सेल्फ आइसोलेट नहीं होना पड़ेगा जिन्हें कोवैक्सिन लगी है। | भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को जल्द ही यूनाइटेड किंगडम (UK) अपनी अप्रूव्ड कोविड-19 वैक्सीन लिस्ट में शामिल करने जा रहा है।
और पढो »
मिज़ोरमः अदालत ने सत्ता के दुरुपयोग और अवैध संपत्ति के मामलों से मुख्यमंत्री को बरी कियाभ्रष्टाचार संबंधी मामलों पर नज़र रखने वाले ‘पीपुल राइट टू इनफॉरमेशन एंड डेवलपमेंट इम्पलीमेंटिंग सोसाइटी ऑफ मिज़ोरम’ और वरिष्ठ नागरिक संघ ‘मिज़ोरम उपा पाउल’ ने 2009 में मुख्यमंत्री जोरमथांगा पर लोकसेवक के तौर पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था.
और पढो »
पद्म सम्मान: राष्ट्रपति ने 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानितराष्ट्रपति ने आज सात पद्मविभूषण, 10 पद्मभूषण और 102 पद्मश्री प्रदान किए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को बांग्लादेशी
और पढो »
भारतीय ऑटो सेक्टर में 'अतुल्य योगदान' के लिए इन 2 दिग्गजों को मिला पद्मभूषण सम्मानराष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने सोमवार को टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन (TVS Motor Company Chairman Venu Srinivasan) और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Mahindra Group Chairman Anand Mahindra) को पद्म भूषण अवॉर्ड (Padma Bhushan Award) से सम्मानित किया।
और पढो »




