Beyond the Breaking News

17 दिन बाद जेल से बाहर आए NSUI के तीन नेता, बोले- 'झुकेंगे नहीं', सचिन पायलट ने की संघर्ष की सराहना

राजस्थान कांग्रेस न्यूज समाचार

17 दिन बाद जेल से बाहर आए NSUI के तीन नेता, बोले- 'झुकेंगे नहीं', सचिन पायलट ने की संघर्ष की सराहना
एनएसयूआई न्यूजविनोद जाखड़ न्यूजविनोद जाखड़ नको मिलीं जमानत

कांग्रेस के NSUI नेता विनोद जाखड़, महेश और किशोर चौधरी को 17 दिन जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट ने दिवाली से तीन दिन पहले जमानत दी। वे RSS शस्त्र पूजन विरोध में गिरफ्तार हुए थे। जेल से छूटते ही जाखड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय में नेताओं की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित...

जयपुर: कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़े तीन नेता पिछले 17 दिन से जयपुर की सेंट्रल जेल में थे। दिपावली से तीन दिन पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने तीनों छात्र नेताओं को जमानत दे दी है। जमानत अर्जी स्वीकार होने के बाद तीनों छात्र नेता जेल से बाहर आ गए। इनमें एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, महेश चौधरी और किशोर चौधरी शामिल हैं। जेल से छूटने के तुरंत बाद जाखड़ सीधे राजस्थान विश्वविद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित डॉ.

भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस चाहे कितना ही जुल्म कर लें लेकिन वे झुकेंगे नहीं।राजनैतिक दुर्भावना से फंसाने का आरोपराजस्थान हाईकोर्ट में जब जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी। तब विनोद जाखड़ के वकील की ओर से कहा गया कि छात्र नेताओं को राजनैतिक दुर्भावना के तहत फंसाया गया है। छात्रों की ओर से गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा था। राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS के शस्त्र पूजन का विरोध किया जा रहा था। विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्ष आमने सामने हो गए थे जिसके चलते पुलिस ने एनएसयूआई के 12 कार्यकर्ताओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में 9 छात्र नेताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया। साथ ही राजकार्य में बाधा डालने का केस भी दर्ज कर लिया। वकील का कहना था कि विनोद जाखड़, महेश चौधरी और किशोर चौधरी कई दिनों से जेल में बंद हैं। उन्हें जेल में बंद रखने का कोई तुक नहीं है।विनोद जाखड़ बोले - झुकेंगे नहींजेल से बाहर आने के बाद विनोद जाखड़ ने 'सत्यमेव जयते' लिखते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस के दबाव में सरकार और प्रशासन ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। विरोध प्रदर्शन करना लोकतंत्र में सबका अधिकार है। जाखड़ ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय शैक्षणिक संस्थान है। यह शिक्षा का सबसे बड़ा मंदिर है। ऐसे पवित्र स्थान पर शस्त्र पूजन जैसे कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति देना ही गलत है। इसके खिलाफ जब विरोध किया गया तो पुलिस के द्वारा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पीटा गया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। एनएसयूआई ऐसी हरकतों से डरने वाली नहीं है। पुलिस के डंडे के आगे ना कभी झुके हैं और ना कभी झुकेंगे।सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने संघर्ष की सराहना कीविनोद जाखड़ सहित तीन छात्र नेताओं को जमानत मिलने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके संघर्ष की सराहना की। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आज कई दिनों बाद राजस्थान NSUI के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ को जमानत मिली है। मुझे प्रसन्नता है कि विनोद जाखड़ और उनके साथियों ने इस पूरी लड़ाई में साहस और हौसला दिखाया और डरे नहीं। उनका यह संघर्ष वास्तव में सराहनीय है। मैं आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।' पूरी ताकत से लड़े NSUI के योद्धा - जूलीनेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सत्यमेव जयते लिखते हुए ट्वीट किया कि '17 दिनों के लंबे संघर्ष और तानाशाही के विरुद्ध दृढ़ लड़ाई के बाद, राजस्थान उच्च न्यायालय ने NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, उपाध्यक्ष महेश चौधरी और किशोर चौधरी को जमानत दी है। यह जीत सत्य, साहस और एकता की जीत है।' जूली ने आगे लिखा कि 'मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि NSUI के निर्भीक योद्धाओं ने RSS और भाजपा के खिलाफ यह लड़ाई पूरे हौसले, धैर्य और आत्मविश्वास से लड़ी। मैं भी जेल में इन सब से मिला तो इनका हौसला मजबूत था। सभी साथियों को हार्दिक बधाई।'सरकारें जुल्म कर सकती है, सत्य को दबा नहीं सकती - डोटासराएनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष के जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी ट्वीट किया। डोटासरा ने लिखा कि 'आख़िर न्याय की जीत हुई, आज राजस्थान NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, उपाध्यक्ष महेश चौधरी एवं राजस्थान विश्वविद्यालय NSUI इकाई अध्यक्ष किशोर चौधरी को कोर्ट से जमानत मिल गई। सरकारें सत्ता के दुरुपयोग से जुल्म कर सकती है, लेकिन सत्य को नहीं दबा सकती। NSUI के संघर्षशील युवाओं का हौसला मिसाल है।'

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

एनएसयूआई न्यूज विनोद जाखड़ न्यूज विनोद जाखड़ नको मिलीं जमानत विनोद जाखड़ राजस्थान कांग्रेस न्यूज Rajasthan Congress News Nsui News Vinod Jakhar News Vinod Jakhar Gets Bail Vinod Jakhar Rajasthan Congress News

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

17 તારીખે નવા મંત્રીઓ લઈ શકે છે શપથ, ભાજપના ધારાસભ્યોને બે દિવસ ગાંધીનગરમાં રહેવાની સૂચના17 તારીખે નવા મંત્રીઓ લઈ શકે છે શપથ, ભાજપના ધારાસભ્યોને બે દિવસ ગાંધીનગરમાં રહેવાની સૂચનાGujarat Cabinet Expansion: ગુજરાતમાં મંત્રીમંડળના વિસ્તરણની ચર્ચા જોરશોરથી ચાલી રહી છે. નવા મંત્રીઓ 17 ઓક્ટોબરે શપથ લઈ શકે છે. ગુજરાતના રાજ્યપાલ બહાર હોવાને કારણે આવતીકાલે પરત ફરી શકે છે. આ વચ્ચે ભાજપના તમામ ધારાસભ્યોને બે દિવસ ગાંધીનગરમાં રહેવાની સૂચના આપવામાં આવી છે.
और पढो »

Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी 17 अक्टूबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और उपायRama Ekadashi 2025: रमा एकादशी 17 अक्टूबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और उपायRama Ekadashi 2025: रमा एकादशी 2025 व्रत 17 अक्टूबर को है. जानें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा विधि, व्रत कथा, व्रत नियम और खास उपाय जो जीवन में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि लाते हैं.
और पढो »

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: कल खाते में आएंगे चौथी किस्त के 10-10 हजार, जानें किन महिलाओं को मिलेगी सौगातमुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: कल खाते में आएंगे चौथी किस्त के 10-10 हजार, जानें किन महिलाओं को मिलेगी सौगातMukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Payment Date: बिहार की महिलाओं के खाते में एक बार फिर पैसा आने वाला है। कल 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चौथी किस्त जारी होगी।
और पढो »

पढ़ें 17 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूजपढ़ें 17 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूजकरीब 230 एकड़ में बनने वाली फिल्म सिटी का निर्माण अब शुरू हो सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका शिलान्यास भी कराया जा सकता
और पढो »

एक क्लिक में पढ़ें 17 अक्टूबर, शुक्रवार की अहम खबरेंएक क्लिक में पढ़ें 17 अक्टूबर, शुक्रवार की अहम खबरेंaajtak.in is the fastest, most reliable, and most popular website of news in Hindi. It provides readers with the news of India and worldwide along with every significant information related to everyday life with complete authenticity.
और पढो »

NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत 3 को हाईकोर्ट से मिली जमानतNSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत 3 को हाईकोर्ट से मिली जमानतJaipur News: राजस्थान हाईकोर्ट ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित तीन आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं.
और पढो »



Render Time: 2026-06-01 09:12:17