किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी जी ने कहा कि अन्य अखाड़ों की तरह ही किन्नर अखाड़ा संचालित होता है. सन्यास आदि दिलाने की प्रक्रिया भी एक जैसी होती है. महामंडलेश्वर या अन्य उपाधि लेने वाले लोगों के आचार, विचार को परखते हैं. इस चीज का भी ध्यान रखते हैं कि वह वर्तमान में अपने गुरु के पास रहता है की नहीं. परिवार को त्याग चुका है या नहीं.
प्रयागराज महाकुंभ मेले में महामंडलेश्वर बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें किन्नर अखाड़ा भी शामिल है. इसको लेकर लोगों के मन में जिज्ञासा रहती है कि किन्नर अखाड़े में किस तरह महामंडलेश्वर बनाए जाते है, इसके नियम क्या हैं, महामंडलेश्वर बनते समय किन बातों का ख्याल रखा जाता है.
'आजतक' से बातचीत में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी 'टीना मां' ने इन्हीं सब सवालों के जवाब दिए. कौशल्या नंदगिरी जी ने कहा कि अन्य अखाड़ों की तरह ही किन्नर अखाड़ा संचालित होता है. सन्यास आदि दिलाने की प्रक्रिया भी एक जैसी होती है. महामंडलेश्वर या अन्य उपाधि लेने वाले लोगों के आचार, विचार को परखते हैं. इस चीज का भी ध्यान रखते हैं कि वह वर्तमान में अपने गुरु के पास रहता है की नहीं. परिवार को त्याग चुका है या नहीं. बकौल महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी- किन्नर अखाड़े में महिला और पुरुष दोनों को सन्यास दिलाया जाता है. सांसारिक मोह-माया को त्यागना जरूरी है. चेक किया जाता है कि व्यक्ति ने परिवार का त्याग किया है या नहीं, अगर नहीं त्याग किया तो सबसे पहले अपने घर-परिवार को छोड़ना पड़ता है. फिर आचरण-विचार में सनातन धर्म के प्रति कितना लगाव है यह सब देखा जाता है. हर तरह से परखने के बाद यदि पाया जाता है कि सामने वाला व्यक्ति सही है तो उसे सन्यास दिलाया जाता है. Advertisementकौशल्या नंदगिरी के मुताबिक, किन्नर अखाड़े में अभी तक में 18 लोग का पिंडदान कराया जा चुका है. चार लोगों को महामंडलेश्वर बनाया गया है. वहीं, 6 लोग श्रीमंत बन चुके हैं. ऐसे ही पीठाधीश्वर आदि बनाए जाते हैं. अखाड़े का बाकायदा रजिस्ट्रेशन होता है. 13 अखाड़ों में किन्नर अखाड़े की भी मान्यता है. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने बताया कि वेद, पुराण, राम चरित मानस आदि में किन्नर को देवता के रूप में माना गया है. जब देश में मुगल आए, फिर अंग्रेज आए तो किन्नर के अस्तित्व में बहुत बुरा असर पड़ा. अब हम लोगों ने अपनी खोई हुई गरिमा की स्थापना के लिए और अपने समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए कदम उठाने शुरू किए हैं. हम लोग सनातन परंपरा और रीति-रिवाजों के तहत आगे बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में ममता वशिष्ठ को भी महामंडलेश्वर बनाया गया है. बनाई गई नई महामंडलेश्वर ममता वशिष्ठ की तकरीबन 2 महीने पहले ही शादी हुई थी, लेकिन सनातन धर्म के प्रति आस्था उनको किन्नर अखाड़े तक ले पहुंची. प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने बाकायदा ममता वशिष्ठ का पिंडदान कराया और पट्टाभिषेक कराया. इस दौरान किन्नर अखाड़े की कई महामंडलेश्वर और किन्नर अखाड़े से जुड़े कई लोग मौजूद रहे. Advertisement ममता वशिष्ठबता दें अब ममता वशिष्ठ के नाम के आगे महामंडलेश्वर लगेगा. ममता वशिष्ठ दिल्ली की रहने वाली हैं और उनकी शादी तकरीबन 2 महीने पहले ही हुई थी, लेकिन उनका रुझान सनातन धर्म और हिंदू धर्म की तरफ काफी था, जिसके चलते वह किन्नर अखाड़े में शामिल हुईं. 6 साल पहले किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी पार्वती नंद गिरी धूलिया के संपर्क में आई थीं. तभी से किन्नर अखाड़ा की सनातन धर्म के प्रति सेवा और प्रचार-प्रसार को देखते हुए उसमें शामिल होने का फैसला लिया था. ये भी देखें
Mahakumbh 2025 Mahakumbh News Kinnar Akhara Kinnar Mahamandleshwar Kaushalya Nandgiri Mahamandleshwar Rule Kinnar Mahila Sadhu Sacrifice Home And Family Mamta Vashisht Mahakumbh किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ से मिला फैंसदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ का परिचय अब तीन महीने बाद हुआ है।
और पढो »
पीवी सिंधु की शादी: फैंस बधाई दे रहे हैंपीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई ने 22 दिसंबर को शादी की। अब सिंधु ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज साझा की है।
और पढो »
प्रतापगढ़ लूट केस: पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कियाप्रतापगढ़ जिले की देवगढ़ थाना पुलिस ने 6 महीने पहले एक मुनीम के साथ हुई 3 लाख रुपये की लूट के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
और पढो »
नोएडा में दो लड़कियों ने इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह की जिद कीदो लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह की जिद की है। दोनों लड़कियों ने परिजनों से जान का खतरा बताया है और थाने पहुंचकर मदद मांगी है।
और पढो »
सुप्रिया पाठक ने अपनी मां के खिलाफ पंकज कपूर से की शादीसुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की शादी का किस्सा दर्शाता है कि परिवार के खिलाफ प्यार कैसे जीतता है.
और पढो »
किननर अखाड़े में नई महामंडलेश्वर ममता वशिष्ठममता वशिष्ठ को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजा गया है। उनका पट्टाभिषेक प्रयागराज के महाकुंभ में किया गया था। ममता वशिष्ठ की शादी लगभग 2 महीने पहले ही हुई थी, लेकिन सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था उन्हें किन्नर अखाड़े तक पहुंचाती है।
और पढो »




