2024 में चीन को पछाड़कर भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 9 अगस्त भारत 2024 में चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बन सकता है। एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर एक प्रतिशत से भी कम का इजाफा हुआ था। हालांकि, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 2024 में बिकने वाले दोपहिया वाहनों में 25 प्रतिशत से अधिक इलेक्ट्रिक होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि टॉप 10 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में तीन भारत से हैं, जो दिखाता है कि भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। ओला और एथर ग्रीनफील्ड ईवी-फर्स्ट दो पहिया वाहन कंपनी है जो कि टीवीएस, बजाज और हीरो को टक्कर दे रही हैं।
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वैश्विक स्तर पर दोपहिया वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी 2030 तक 44 प्रतिशत की होगी। इसके साथ ही 2030 तक दोपहिया वाहनों में सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल बढ़कर 15 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अरबों का कारोबार, एशिया का सबसे बड़ा बाजार... बांग्लादेश में तख्तापलट का भारत पर कितना असर?अरबों का लेनदेन, एशिया का सबसे बड़ा बाजार... बांग्लादेश में तख्तापलट का भारत पर कितना असर?
और पढो »
Air India और IndiGo ने ढाका जाने वाली उड़ानों पर लगाई रोक, बांग्लादेश में तख्तापलट की वजह से लिया फैसलाअरबों का लेनदेन, एशिया का सबसे बड़ा बाजार... बांग्लादेश में तख्तापलट का भारत पर कितना असर?
और पढो »
EV Sales: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 55.2% की बढ़ोतरी, दोपहिया वाहन सबसे आगे, फाडा ने दी जानकारीEV Sales: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 55.2% की बढ़ोतरी, दोपहिया वाहन सबसे आगे, फाडा ने दी जानकारी
और पढो »
चिंताजनक: 14 वर्ष में दुनिया में तीन गुना बढ़े विरोध-प्रदर्शन, भारत में सबसे बड़ा आंदोलन किसानों का रहाचिंताजनक: 14 वर्ष में दुनिया में तीन गुना बढ़े विरोध-प्रदर्शन, भारत में सबसे बड़ा आंदोलन किसानों का रहा Number of protests in world increased more than three times since 2006
और पढो »
कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर, वेनेजुएला के काराकास पहले स्थान पर; पढ़िए पूरी रिपोर्टफोर्ब्स एडवाइजर लिस्ट की रिपोर्ट ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर है। कराची को 100 में से 93.
और पढो »
ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा भारत : रिपोर्टरिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में एक बड़ा फैक्टर रहने वाला है.
और पढो »