2025 अंतरिक्ष के क्षेत्र में अनेक रोमांचक मिशन लेकर आ रहा है जिसमें चंद्रमा पर लैंडिंग, जुपिटर के घने वायुमंडल में अंतरिक्ष यान का जलना और प्रोपेलेंट्स के ट्रांसफर का प्रयास शामिल है.
जुपिटर के 'मृत्यु भंवर' से लेकर आकाश में 'भूतों' की सवारी तक! 2025 के सबसे रोमांचक स्पेस मिशन Upcoming Space Missions 2025: बीता साल अंतरिक्ष के क्षेत्र में यादगार रहा. कई यादगार वैज्ञानिक खोजों ने ब्रह्मांड के कई रहस्यों से पर्दा उठाया तो कुछ ऐतिहासिक मिशन भी लॉन्च किए गए. 2025 और भी रोमांचक होने जा रहा है. भारत का ISRO और अमेरिका का NASA मिलकर पहली बार कोई स्पेसक्राफ्ट लॉन्च करेंगे. जनवरी में चंद्रमा पर दो बार लैंडिंग की कोशिश होगी.
एलन मस्क की कंपनी SpaceX भी अपने दो स्टारशिप के बीच प्रोपेलेंट्स के ट्रांसफर की क्षमता हासिल करने की कोशिश करेगी. यूरोप एक रोबोटिक स्पेस लैबोरेटरी लॉन्च करेगा और नासा का Juno स्पेसक्राफ्ट शायद जुपिटर के घने वायुमंडल में जलकर भस्म हो जाए! एक नजर, 2025 के आगामी सबसे रोमांचक 5 अंतरिक्ष मिशनों पर.2025 के पहले महीने में ही, टेक्सास स्थित फायरफ्लाई एयरोस्पेस 'घोस्ट राइडर्स इन द स्काई' मिशन लॉन्च करेगा. इसका मकसद 10 नासा पेलोड्स के साथ एक लूनर लैंडर को चंद्रमा पर पहुंचाना है. यह लैंडर मोंस लाट्रेयल नामक ज्वालामुखीय क्षेत्र में उतरेगा, जो चंद्रमा के नजदीकी हिस्से पर स्थित है और लगभग 3 अरब साल पहले ज्वालामुखीय विस्फोटों से बना था. ब्लू घोस्ट 1 नामक यह लैंडर चंद्रमा की एक दिन की अवधि (लगभग 14 पृथ्वी दिन) के दौरान चंद्रमा की सतह की संरचना, सौर वायु के साथ उसकी प्रतिक्रिया, और पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के प्रभाव की स्टडी करेगा. मिशन के आखिर में, यह चंद्रमा के सूर्यास्त की तस्वीरें लेगा और उस समय होने वाले बदलावों का डेटा जमा करेगा. टेक्सास की ही Intuitive Machines कंपनी फरवरी में अपने IM-2 स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की योजना बना रही है. यह अंतरिक्षयान ड्रिल और मास स्पेक्ट्रोमीटर की सहायता से सतह पर मौजूद वाष्पशील यौगिकों का एनालिसिस करेगा. साथ ही, यह लूनर ट्रेलब्लेजर नामक एक छोटे सैटेलाइट को भी ले जाएगा, जो चंद्रमा पर संभावित जल भंडारों का मैप बनाएगा. इससे भविष्य के आर्टेमिस मिशनों के लिए सही लैंडिंग साइट्स की पहचान की जा सकेगी.2025 में, नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) संयुक्त रूप से एक पृथ्वी विज्ञान मिशन (NISAR) लॉन्च करेंग
अंतरिक्ष मिशन चंद्रमा जुपिटर स्पेसक्राफ्ट नासा ISRO Spacex
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इसरो का अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन: ३० दिसंबर को लॉन्चइसरो का अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन स्पाडेक्स ३० दिसंबर को लॉन्च होगा। इस मिशन के साथ भारत स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरेगा।
और पढो »
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज, नंबर-1 पर चौंकाने वाला नामIPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले आइए आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का काम किया है.
और पढो »
2025 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मेंसाल 2025 में बॉलीवुड कई रोमांचक फिल्मों के साथ आ रहा है। सलमान खान की 'सिकंदर', सनी देओल की 'जात', और 'वॉर 2' जैसी फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।
और पढो »
WPL 2025: 22 साल की सिमरन शेख बनी सबसे महंगी खिलाड़ी, गुजरात जायंट्स ने लुटाए इतने करोड़WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के बेंगलुरु में हुए ऑक्शन में 22 साल की सिमरन शेख सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरी हैं.
और पढो »
एडवेंचर के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक जगहेंयह लेख दुनिया की कुछ सबसे रोमांचक और खतरनाक जगहों के बारे में जानकारी देता है जो एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट हैं।
और पढो »
आपके बर्थडे वाली रात चांद कैसा दिखेगा? NASA ने पूरे 2025 का एनिमेशन बना डाला, खुद ही देख लीजिएMoon Phases In 2025 By NASA: अमेरिकी स्पेस एजेंसी, नासा ने एक एनिमेशन तैयार किया है जो आपको यह दिखाएगा कि 2025 में किसी दिन चंद्रमा किस चरण में होगा.
और पढो »