Beyond the Breaking News

21 मौतों के बाद अब टूटी MCD की नींद! दिल्ली अग्निकांड पर इन सवालों के जवाब कौन देगा

Malviya Nagar Fire News

21 मौतों के बाद अब टूटी MCD की नींद! दिल्ली अग्निकांड पर इन सवालों के जवाब कौन देगा
Florish Stay HotelDelhi Fire TragedyFire NOC

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 मौतों के बाद प्रशासन हरकत में आया है. फायर NOC, अवैध निर्माण और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं.

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 मौतों के बाद प्रशासन हरकत में आया है. फायर NOC, अवैध निर्माण और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं.

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग ने 21 लोगों की जान ले ली. मरने वालों में 12 विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद दिल्ली सरकार, एमसीडी, पुलिस और अन्य एजेंसियां एक्शन मोड में आ चुकी हैं. ज्वाइंट कमेटी बन गई है, अवैध संपत्तियों की पहचान हो चुकी है, सीलिंग की तैयारी है और होटलों के शटर गिरने लगे हैं.

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह कार्रवाई पहले नहीं हो सकती थी? इलाके की 18 प्रॉपर्टी को चिन्हित किया गया है. इन पर नियमों के उल्लंघन, अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी के आरोप हैं. अधिकारियों का कहना है कि इन प्रॉपर्टी पर जल्द ही सख्त कार्रवाई हो सकती है, जिसमें सीलिंग भी शामिल है.

हौज रानी और आसपास के इलाकों में अब कई होटलों के बाहर ताले लटक रहे हैं. कुछ जगहों पर होटलों के बोर्ड तक हटा दिए गए हैं. विदेशी पर्यटक सामान लेकर ठहरने की जगह तलाशते दिख रहे हैं. लेकिन फिजा में सवाल तैर रहे हैं कि जो होटल हादसे के अगले दिन बंद हो गए, क्या वे पहले से प्रशासन की नजर में नहीं थे?

होटलों ने हटाए बोर्ड, लटकाए ताले... मालवीय नगर में MCD के एक्शन का डरमालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों के पीछे कौन? आजतक से बातचीत में दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी फायर चीफ ए. के.

मलिक ने दावा किया कि इलाके के किसी भी होटल के पास फायर एनओसी नहीं थी. अगर ऐसा था, तो फिर ये होटल इतने लंबे वक्त से कैसे चल रहे थे? क्या किसी विभाग ने कभी जांच नहीं की? क्या फायर सेफ्टी सिर्फ कागजों में थी?

हादसे के बाद अब एमसीडी ने जांच शुरू कर दी है. मेयर ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है. उपराज्यपाल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. दिल्ली पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

लेकिन यह सब तब हो रहा है, जब 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. अगर इलाके के होटलों के पास फायर एनओसी नहीं थी, तो वे सालों से चल कैसे रहे थे? फायर विभाग, एमसीडी और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी आखिर कहां तय होगी? क्या होटलों के लाइसेंस और संचालन की नियमित जांच कभी हुई थी?

अगर हुई थी तो खामियां क्यों नहीं पकड़ी गईं और अगर नहीं हुई तो क्यों नहीं? होटल के अंदर नियमों के खिलाफ बने कमरों और ढांचे पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई? स्थानीय लोगों का कहना है कि कई इमारतों में बेसमेंट और अन्य हिस्सों का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा था. हादसे से पहले कितनी बार निरीक्षण किया गया और उसकी रिपोर्ट क्या कहती थी?

क्या संबंधित विभागों के पास ऐसी कोई रिपोर्ट है, जिसमें सुरक्षा खामियों का जिक्र हो? जिन 18 संपत्तियों की पहचान की गई है कि नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, उन पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जिम्मेदारी सिर्फ होटल मालिक की है या निगरानी करने वाली एजेंसियों की भी? अगर नियमों का उल्लंघन हो रहा था, तो उसे रोकने में सिस्टम क्यों नाकाम रहा?

हादसे के बाद जागा प्रशासन! मालवीय नगर फ्लोरिश स्टे अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार ने डीएम, एमसीडी, दिल्ली पुलिस और पावर डिपार्टमेंट के अधिकारियों की एक ज्वाइंट कमेटी बनाई है. यह कमेटी अब पूरी दिल्ली में अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी नियमों और लाइसेंस संबंधी उल्लंघनों की जांच करेगी. मालवीय नगर में ऐसी 18 संपत्तियों की पहचान भी की जा चुकी है, जिन पर जल्द कार्रवाई हो सकती है.

लेकिन इस पूरी कहानी का सबसे कड़वा सच यही है कि कार्रवाई तब शुरू हुई, जब 21 लोगों की जान जा चुकी थी. अब जांच यह तय करेगी कि इस त्रासदी का जिम्मेदार सिर्फ एक होटल मालिक है या फिर वह पूरा सिस्टम, जो लगातार खामियों को नजरअंदाज करता रहा है. Govt Firms Stake Sell: क्या संकट बड़ा है?

एक के बाद एक OFS, गिरते बाजार में सरकार बेच रही अपनी हिस्सेदारीफैक्ट चेक: RBI ने बिना महात्मा गांधी की फोटो वाला प्लास्टिक का कोई नोट जारी नहीं किया है, ये तस्वीर AI से बनी हैआजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर हाउस अरेस्ट, बिजनौर से शुरू करने वाले थे सत्ता परिवर्तन यात्रा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Florish Stay Hotel Delhi Fire Tragedy Fire NOC MCD Action Delhi Hotel Fire Illegal Construction Fire Safety Rules Hotel Safety Violations Delhi Administration Joint Committee Hotel Sealing Hauz Rani Hotels Fire Investigation System Failure Delhi Police Probe LG Investigation Fire Safety Audit Hotel Licensing Delhi News मालवीय नगर आग फ्लोरिश स्टे होटल फायर एनओसी एमसीडी कार्रवाई अवैध निर्माण अग्नि सुरक्षा दिल्ली अग्निकांड होटल जांच सीलिंग कार्रवाई सिस्टम की नाकामी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सैदुलाजाब हादसा: 6 मौतों के बाद जागी MCD, इलाके की 42 अवैध इमारतों पर होगी सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - mcd cracks down on illegal construction after saidulajab collapseसैदुलाजाब हादसा: 6 मौतों के बाद जागी MCD, इलाके की 42 अवैध इमारतों पर होगी सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - mcd cracks down on illegal construction after saidulajab collapseसैदुलाजाब में इमारत गिरने से हुई मौतों के बाद एमसीडी ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इलाके में चिह्नित 42 लंबित मामलों पर सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, साथ ही खिड़की एक्सटेंशन जैसे क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलेगा।
Read more »

गाजियाबाद में 21 जून को होगी हिंदू महापंचायत, यति नरसिंहानंद ने की एकजुटता की अपील - dasna hindu mahapanchayat on june 21 yati narsinghanand giriगाजियाबाद में 21 जून को होगी हिंदू महापंचायत, यति नरसिंहानंद ने की एकजुटता की अपील - dasna hindu mahapanchayat on june 21 yati narsinghanand giriडासना के शिवशक्ति धाम में 21 जून को हिंदू महापंचायत आयोजित होगी, जिसमें यति नरसिंहानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में हिंदू समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संत समाज के मार्गदर्शन में भविष्य की रणनीति तय होगी और समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया...
Read more »

साकेत बिल्डिंग हादसे के बाद MCD का 'बुलडोजर एक्शन', दिल्लीभर में अवैध निर्माणों होंगे जमींदोजसाकेत बिल्डिंग हादसे के बाद MCD का 'बुलडोजर एक्शन', दिल्लीभर में अवैध निर्माणों होंगे जमींदोजसैदुलाजाब इमारत हादसे के बाद दिल्ली में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। MCD ने साकेत क्षेत्र की कई इमारतों को नोटिस जारी किए हैं।
Read more »

6 कमरों की मंजूरी, बना डाले 25 कमरे; बंद गेट बना मौत का जाल, दिल्ली अग्निकांड में 21 की जान गई | 21 People Have Died Delhi Restaurant Fire Latest Update6 कमरों की मंजूरी, बना डाले 25 कमरे; बंद गेट बना मौत का जाल, दिल्ली अग्निकांड में 21 की जान गई | 21 People Have Died Delhi Restaurant Fire Latest UpdateDelhi Malviya Nagar Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इमारत में केवल 6 कमरों की मंजूरी थी, लेकिन नियमों की अनदेखी कर 25 कमरे बना दिए गए थे।
Read more »

मालवीय नगर अग्निकांड: 21 लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण, मृतकों में 12 विदेशी नागरिक - malviya nagar hotel fire 21 died from smoke 12 foreigners among victimsमालवीय नगर अग्निकांड: 21 लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण, मृतकों में 12 विदेशी नागरिक - malviya nagar hotel fire 21 died from smoke 12 foreigners among victimsदक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी के होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत धुएं में दम घुटने से हुई है। मृतकों में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जबकि 37 लोग घायल हुए थे।
Read more »

होटलों ने हटाए बोर्ड, लटकाए ताले...मालवीय नगर में MCD के एक्शन से पहले बदला नजाराहोटलों ने हटाए बोर्ड, लटकाए ताले...मालवीय नगर में MCD के एक्शन से पहले बदला नजारामालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. हादसे में 21 लोगों की मौत के बाद राजधानी में अवैध होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच शुरू की जा रही है. एमसीडी की कार्रवाई के डर से कई होटल संचालकों ने बोर्ड हटाकर प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-06-11 13:10:46