34°C तापमान, 37KM की रफ्तार से हवाएं... चिलचिलाती धूप ने तोड़ा दिल्लीवासियों का सब्र! मार्च में ही भीषण गर...

Delhi NCR Weather Today News

34°C तापमान, 37KM की रफ्तार से हवाएं... चिलचिलाती धूप ने तोड़ा दिल्लीवासियों का सब्र! मार्च में ही भीषण गर...
दिल्ली एनसीआर आज का मौसमDelhi Temperature Todayदिल्ली आज का तापमान

Delhi NCR weather Today: दिल्ली एनसीआर में अब भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है. यहां का तापमान आज 35 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि इस दौरान 37किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने 4 मार्च से मौसम में बड़ा बदलाव की चेतावनी जारी किया है.

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. फिलहाल तापमान लगातार चढ़ना शुरू हो गया है, लेकिन अचानक मौसम में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. वह यह है कि दिल्ली एनसीआर में बीते 24 घंटे के दौरान अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं.

इन हवाओं की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हैं. उधर भारत मौसम विज्ञान विभाग और स्काईमेट वेदर की ओर से दिल्ली एनसीआर में गर्मी की शुरुआत की घोषणा भी की जा चुकी है. क्योंकि गर्मी की शुरुआत अब हो चुकी है, लेकिन मौसम में सबसे बड़ा बदलाव 4 मार्च से देखने को मिलेगा. दिल्ली एनसीआर में 4 मार्च से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि न्यूनतम तापमान अभी 17 से लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. इससे ज्यादा न्यूनतम तापमान बढ़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन दिन के वक्त लगातार तेज धूप निकल रही है. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान नजर आने लगे हैं. एयर कंडीशनर से लेकर लोगों के घरों में पंखे चलने लगे हैं. फिलहाल दिल्ली एनसीआर में 7 मार्च तक मौसम इसी तरह बना रहेगा. इस दौरान तापमान लगातार चढ़ेगा. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI दिल्ली 34/17 198 नोएडा 31/17 183 गाजियाबाद 31/17 225 गुड़गांव 31/17 201 ग्रेटर नोएडा 31/17 184 फरीदाबाद 32/17 195 नोट- दिल्ली एनसीार में हुई गर्मी की शुरुआत स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने बताया कि एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचने वाला है. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल के उत्तरी इलाके में बारिश हो सकती है, लेकिन उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा. दूसरी तरफ पंजाब से हरियाणा, दिल्ली, मध्य भारत और पूर्वी भारत तक तेज हवाएं चलेंगी. गर्मी अब शुरू हो चुकी है. दक्षिण भारत के राज्यों का मौसम भी लगभग साफ रहेगा, लेकिन दक्षिणी तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भागों में हल्की बारिश हो सकती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

दिल्ली एनसीआर आज का मौसम Delhi Temperature Today दिल्ली आज का तापमान दिल्ली एक्यूआई लेवल Delhi Heatwave Today Delhi AQI Level Today दिल्ली वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव Delhi NCR Western Disturbance Delhi Skymet Weather दिल्ली मौसम का अलर्ट Delhi Summer Today दिल्ली में आज गर्मी Delhi NCR Aaj Ka Mausam

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल रवैल ने 34 साल बाद 'बेखुदी' से सैफ अली खान को हटाने की वजह बताईराहुल रवैल ने 34 साल बाद 'बेखुदी' से सैफ अली खान को हटाने की वजह बताईराहुल रवैल ने 1992 में सैफ अली खान को फिल्म 'बेखुदी' से हटाने के पीछे की असली वजह बताई। उन्होंने कहा कि सैफ को गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करने के लिए नहीं कहा गया था, बल्कि उनके गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण उन्हें फिल्म से हटाया गया था। रवैल ने बताया कि सैफ समय पर शूटिंग पर नहीं आते थे और काम के प्रति गंभीर नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि आज सैफ अली खान का करियर सफल रहा है और उन्होंने पेशेवर जीवन में सुधार किया है।
Read more »

MP: राहुल गांधी से मिलने की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 34 घंटे में मुलाकात न होने पर कूदने की चेतावनीMP: राहुल गांधी से मिलने की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 34 घंटे में मुलाकात न होने पर कूदने की चेतावनीमध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने बताया कि उसके बीमार परिजनों की मदद के लिए वह गांधी परिवार से मिलना चाहता है। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
Read more »

वाराणसी में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, यूपी में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, होली पर कैसा रहेगा मौसम? जाने...वाराणसी में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, यूपी में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, होली पर कैसा रहेगा मौसम? जाने...वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी तेज हो गई है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. लखनऊ में 32 डिग्री तक तापमान रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. नोएडा में भी धूप की तपिश बढ़ेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. चार दिन बाद तापमान में और बढ़ोतरी संभव है.
Read more »

दिल्ली में गर्मी ने पकड़ा जोर! 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने किया अलर्टदिल्ली में गर्मी ने पकड़ा जोर! 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने किया अलर्टIMDAlert: IMD के अुनसार 3 मार्च को आसमान पूरी तरह साफ और धूप तेज रहेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि दिन का पारा 34-35 डिग्री तक जा सकता है. दिल्ली-एनसीआर
Read more »

भदोही में तेज रफ्तार डंफर के रौंदने से पत्नी की दर्दनाक मौत, पति संग ननिहाल आई थी विवाहिताभदोही में तेज रफ्तार डंफर के रौंदने से पत्नी की दर्दनाक मौत, पति संग ननिहाल आई थी विवाहिताभदोही में एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 34 वर्षीय सोनी बिंद की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पति दिनेश बिंद के साथ ननिहाल से लौट रही थीं, जब मूसीलाटपुर के पास यह हादसा हुआ।
Read more »

झारखंड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदी होंगे रिहा, CM हेमंत सोरेन ने दी मंजूरीझारखंड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदी होंगे रिहा, CM हेमंत सोरेन ने दी मंजूरीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 36वीं बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी है। कुल 34 मामलों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-12 10:12:07