मध्य प्रदेश में एक कबूतर प्रेमी के पिंजरे समेत 35 कबूतर चुरा लिए गए हैं. इसमें एक ऐसा कबूतर भी शामिल है जिसने एक प्रतियोगिता में 12 घंटे तक उड़कर पहला स्थान हासिल किया था।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है, जहां चोरों ने पिंजरे समेत 35 कबूतर चुरा लिए हैं। चुराए गए कबूतर ों में से एक कबूतर भी शामिल है जिसने एक प्रतियोगिता में 12 घंटे उड़कर पहला स्थान हासिल किया था। चोरी की यह घटना गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने आजतक से बात करते हुए बताया कि बैरसिया रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी के रहने वाले जुनैद मोहम्मद कुरैशी ने लिखित शिकायत दी है। कुरैशी ने बताया कि बचपन से कबूतर पालने का शौक है और कई कबूतर
पाल रखे हैं जिन्हें वह घर की छत पर बने पिंजरों में रखता है। देर रात कबूतरों को दाना देने छत पर गया था, जिसका उसने वीडियो भी बनाया था। इसके बाद वह आकर सो गया। सुबह जब वह छत पर गया तो देखा कि वहां पर रखा एक पिंजरा गायब है, जिसमें 33 सफेद और 2 काले कबूतरों समेत कुल 35 कबूतर थे। कुरैशी ने कबूतरों की काफी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिले तो उसने गौतम नगर थाने में कबूतर चोरी की शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक, जुनैद ने बताया है कि जो कबूतर चोरी हुए हैं उनमें वो कबूतर भी शामिल है जिसने पिछले दिनों भोपाल में हुई एक प्रतियोगिता में 11 घंटे 50 मिनट तक उड़ान भरकर पहला स्थान हासिल किया था और नगद इनाम जीता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और चोर की तलाश में जुट गई है।
चोरी कबूतर भोपाल प्रतियोगिता पुलिस
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Explainer: शांति का प्रतीक और संदेश वाहक, लेकिन बीमारियां भी फैलाता है कबूतरशांति का प्रतीक कबूतर कैसी बीमारियां फैला सकता है? | NDTV Xplainer | Pigeon
और पढो »
पालतू कबूतर ने छत पर कर दी बीट तो आगबबूला हुआ पड़ोसी, पालक की कर दी हत्या; मां-बेटे को भी किया घायलविदिशा में एक कबूतर के पड़ोसी की छत पर बीट करने को लेकर हुए विवाद में कबूतर मालिक की कैंची मारकर हत्या कर दी गई और पत्नी और बेटे को घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीड़ित परिवार द्वारा पाले गए सफेद कबूतर पड़ोसी संजय अहिरवार की छत पर गंदगी फैला रहे थे। इसके कारण शनिवार शाम दोनों परिवारों में विवाद हुआ...
और पढो »
जयप्रकाश: तोते की चहचहाहट में पशु प्रेम का संगीतबनारस के जयप्रकाश अपने घर की छत पर तालियां बजाकर तोतों को आकर्षित करते हैं। उनके घर पर तोते, कबूतर, बुलबुल और गिलहरिया जैसे पक्षियों का आना आम बात है।
और पढो »
रियो डे जेनेरो में बेस्ट बार्बर के लिए आयोजित अनोखी प्रतियोगितादेशभर के 90 नाई रियो डे जेनेरो में एक अनोखी प्रतियोगिता में शामिल हुए, जहां उन्होंने कैंची से बालों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया.
और पढो »
दयालुता की किरण: बिजली के तारों में फंसे कबूतर को बचाने का साहसिक कार्यइंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में, दो लोगों ने बिजली के तारों में फंसे एक कबूतर को बचाने के लिए बहादुरी दिखाई. एक ने कार के ऊपर खड़े होकर स्थिर आधार दिया और दूसरा उसके पीठ पर चढ़कर फंसे पक्षी तक पहुंचा. बहुत सावधानी से काम करते हुए, उन्होंने अंततः कबूतर को सुरक्षित रूप से मुक्त कराया और उसे खुले आकाश में वापस छोड़ दिया. यह वीडियो लोगों को भावुक कर गया और बहादुरी और दयालुता की प्रशंसा की.
और पढो »
कबूतर को तार में फंसा देख शख्स ने एक कर दिया जमीन-आसमान, वीडियो देख यूजर्स भी करने लगे जज्बे को सलामMan Rescue Pigeon Tangled In Wire: कबूतर के इस रेस्क्यू वीडियो को देखने के बाद आप भी मानेंगे कि शख्स ने वाकई मानवता की मिसाल पेश की है। ऐसा बहुत कम ही होता है जब एक चिड़िया की जान बचाने के लिए लोग इतनी मेहनत करें। यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा...
और पढो »