फरार महिला आरोपी सानिया उर्फ सोनिया सिद्दीकी को करीब 11 महीने बाद गिरफ्तार किया गया है।
कोटा : राजस्थान में कोटा जीआरपी थाना पुलिस ने बुधवार को ₹4 करोड़ की साइबर ठगी के आरोप में फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह महिला लगभग 11 महीने पहले पुणे पुलिस की गिरफ्त से कोटा रेलवे स्टेशन पर फरार हो गई थी। कहते है कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, इस मामले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। करोड़ की ठगी की आरोपी सानिया आखिरकार पकड़ी गई।\कौन है शातिर सानिया उर्फ सोनिया सिद्दीकी? पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सानिया उर्फ गुड़िया उर्फ सोनिया सिद्दीकी है, जो बिहार के गोपालगंज की रहने
वाली है और वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद के सूर्या विहार फेस-2, पल्ला में रह रही थी। 4 करोड़ का चूना लगाने वाली की कहानी\डीएसपी शंकर लाल ने बताया कि सानिया पर पुणे के बालचंद नगर में 4 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज है। फरवरी 2024 में पुणे पुलिस ने उसे हरियाणा के फरीदाबाद से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था और दुरंतो एक्सप्रेस के जरिए पुणे ले जा रही थी। ट्रेन 18 फरवरी 2024 की सुबह करीब 4 बजे कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान महिला ने हथकड़ी से अपना हाथ निकालकर भागने में सफलता पा ली। पुणे पुलिस को रतलाम पहुंचने पर इस घटना की जानकारी हुई। इसके बाद से फरार आरोपी की तलाश में कई प्रयास किए गए। पुलिस टीमों ने हरियाणा के फरीदाबाद और बिहार में कई बार दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पकड़ी गई शातिर सानिया, जेल भेजी गई\इसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पुलिस टीम 4 जनवरी 2025 को महाराष्ट्र रवाना हुई और फरार सानिया को गिरफ्तार कर 7 जनवरी को कोटा लाई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है
साइबर ठगी महिला आरोपी कोटा पुलिस गिरफ्तार फरार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी में दो लोगों को गिरफ्तार कियादो शातिर साइबर अपराधियों को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
और पढो »
गुरुग्राम में बड़ी साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़गुरुग्राम पुलिस ने 21 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो 16,788 लोगों को 125.6 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के आरोप में हैं।
और पढो »
भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम से फर्जी फेसबुक पर ठगी करने वाले गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तारसाइबर क्राइम ब्रांच ने भोपाल के पुलिस कमिश्नर के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए लोगों को ठगी करने वाले गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
और पढो »
साइबर ठगी मामले में तीन गिरफ्तार, 23 लाख का माल बरामदमध्य प्रदेश पुलिस ने बिहार के नवादा जिले से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ठगी के 23 लाख 31 हजार 400 रुपये बरामद किए गए हैं।
और पढो »
मदरसा में साइबर ठगी का गैंगकर्नलगंज पुलिस ने मदरसा चलाने वाले मौलाना और उसके साथी को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
और पढो »
बिहार में साइबर ठगों का गिरोह busted, लोगों को प्रेग्नेंसी ऑफर कर कराते थे ठगीनवादा पुलिस ने 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब' और 'प्ले बॉय सर्विस' नाम से लोगों को ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
और पढो »