Indian Army Latest Weapons: भारतीय सेना का लक्ष्य ऐसी तोपें हासिल करना है जो हल्की हों, आसानी से इस्तेमाल की जा सकें और भविष्य में आने वाली नई तकनीकों के साथ भी काम कर सकें। इस तरह की तोपों को 'टोड गन सिस्टम' कहा जाता है। इस कदम से साफ पता चलता है कि सेना अब अपनी जरूरतों के लिए देश में ही बनी हथियार प्रणालियों पर ज़्यादा ध्यान दे रही...
नई दिल्ली: भारतीय सेना अपनी तोपखानों की शक्ति को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। शुक्रवार को सेना ने भारतीय कंपनियों से 400 होवित्जर तोपें खरीदने के लिए एक बड़ा टेंडर जारी किया है। यह टेंडर 6,500 करोड़ रुपये का है और इसका मकसद 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देना है। सेना की यह पहल देश में ही बनी हथियार प्रणालियों पर जोर देने के प्रयासों का हिस्सा है। इसके लिए सेना अपनी आर्टिलरी रेजिमेंट के लिए 155 mm/52 कैलिबर की टोड गन सिस्टम खरीदना चाहती है, जो हल्की, बहुमुखी और भविष्य की तकनीकी विकासों के अनुकूल हो।वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 'भारतीय कंपनियों से 'बाय इंडियन-IDDM' कैटेगिरी के तहत 400, 155-mm 52-कैलिबर टोव्ड आर्टिलरी गन सिस्टम और उनके साथ टोइंग वाहनों की खरीद के लिए एक टेंडर जारी किया गया है।' उन्होंने बताया कि टेंडर पाने वाली कंपनियों में भारत फोर्ज, लार्सन एंड टुब्रो, अडानी और आयुध निर्माणी बोर्ड जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।इससे पहले, भारतीय सेना 307 हाई टेक टोड आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदने के लिए एक टेंडर जारी कर चुकी है। इसके साथ ही, चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर अपनी आवश्यकताओं के लिए एक माउंटेड गन सिस्टम की तलाश के लिए भी एक टेंडर जारी किया गया है। नया टेंडर 'इंडियन डिजाइन, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड' होवित्जर तोपों के लिए है, जिसका मतलब है कि यह पूरी तरह से भारत में डिज़ाइन, विकसित और निर्मित होगी। सेना चाहती है कि ये तोपें पुरानी बोफोर्स तोपों की तुलना में हल्की हों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात करने में आसान हों।.
नई दिल्ली: भारतीय सेना अपनी तोपखानों की शक्ति को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। शुक्रवार को सेना ने भारतीय कंपनियों से 400 होवित्जर तोपें खरीदने के लिए एक बड़ा टेंडर जारी किया है। यह टेंडर 6,500 करोड़ रुपये का है और इसका मकसद 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देना है। सेना की यह पहल देश में ही बनी हथियार प्रणालियों पर जोर देने के प्रयासों का हिस्सा है। इसके लिए सेना अपनी आर्टिलरी रेजिमेंट के लिए 155 mm/52 कैलिबर की टोड गन सिस्टम खरीदना चाहती है, जो हल्की, बहुमुखी और भविष्य की तकनीकी विकासों के अनुकूल हो।वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 'भारतीय कंपनियों से 'बाय इंडियन-IDDM' कैटेगिरी के तहत 400, 155-mm 52-कैलिबर टोव्ड आर्टिलरी गन सिस्टम और उनके साथ टोइंग वाहनों की खरीद के लिए एक टेंडर जारी किया गया है।' उन्होंने बताया कि टेंडर पाने वाली कंपनियों में भारत फोर्ज, लार्सन एंड टुब्रो, अडानी और आयुध निर्माणी बोर्ड जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।इससे पहले, भारतीय सेना 307 हाई टेक टोड आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदने के लिए एक टेंडर जारी कर चुकी है। इसके साथ ही, चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर अपनी आवश्यकताओं के लिए एक माउंटेड गन सिस्टम की तलाश के लिए भी एक टेंडर जारी किया गया है। नया टेंडर 'इंडियन डिजाइन, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड' होवित्जर तोपों के लिए है, जिसका मतलब है कि यह पूरी तरह से भारत में डिज़ाइन, विकसित और निर्मित होगी। सेना चाहती है कि ये तोपें पुरानी बोफोर्स तोपों की तुलना में हल्की हों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात करने में आसान हों।
400 हॉवित्जर तोपें खरीदेगी सेना Indian Army Buying 400 Howitzers Indian Army News Indian Army Top Weapons Indian Army News In Hindi Indian Army Breaking News In Hindi Today इंडियन आर्मी भर्ती न्यूज इंडियन आर्मी के हथियार इंडियन आर्मी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Navy: नौसेना के 'युद्धपोत त्रिपुट' का जलावतरण, राज्यपाल बोले- चुनौती दिनों-दिन बढ़ रही हैराज्यपाल ने कहा कि 'यह किसी भी क्षेत्रीय आक्रमण का जवाब देने के लिए एक मजबूत और सक्षम रक्षा बल को बनाए रखने के लिए हमारे दृढ़ समर्पण को दर्शाता है।'
और पढो »
बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश का ख़ास ख़्याल क्यों रखा गया?आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए क़रीब 60 हज़ार करोड़ और आंध्र प्रदेश के लिए 15 हज़ार करोड़ रुपये का आवंटन किया है.
और पढो »
Budget 2024 : एनसीआर में बन सकेंगे 30 लाख सस्ते मकान, शहरी गरीब और मध्यवर्ग को मिलेगा लाभकेंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत शहरी गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए एक करोड़ सस्ते मकान बनाने की घोषणा का लाभ एनसीआर के निवासियों को भी मिलेगा।
और पढो »
किस्सा ओलंपिक का: जब 'हॉकी के जादूगर' ने ठुकरा दिया था हिटलर का ऑफर, स्वर्ण जीतने पर तिरंगा न देख रो पड़े थेमेजर ध्यानचंद का हॉकी खेल में पूरी दुनिया में कोई सानी नहीं था। उन्होंने करीब 22 साल तक भारत के लिए हॉकी खेला और इस दौरान 400 से अधिक इंटरनेशनल गोल दागे।
और पढो »
क्या व्हाट्सएप अपनी सेवाएं देश में बंद कर सकता है? जानें सरकार की प्रतिक्रियाहाईकोर्ट में व्हाट्सअप ने दलील दी है कि अगर सरकार एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए मजबूर करती है तो व्हाट्सऐप भारत में अपनी सर्विस को बंद कर देगा
और पढो »
बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरीबांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
और पढो »




