ICC चेयरमैन जय शाह ने बताया कि ICC T20 World Cup ने प्रसारण के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में 500 मिलियन से अधिक दर्शक जुटाए हैं, जो T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा है.
क्रिकेट की लोकप्रियता का पैमाना अक्सर स्टेडियम की भीड़ से लगाया जाता रहा है, लेकिन 2026 का T20 वर्ल्ड कप इस परिभाषा को बदल रहा है. ICC T20 World Cup ने प्रसारण के ऐसे रिकॉर्ड तोड़े हैं, जो इस फॉर्मेट के इतिहास में पहले कभी दर्ज नहीं हुए.
और पढ़ेंICC चेयरमैन जय शाह ने बुधवार को जानकारी दी कि भारत में इस टूर्नामेंट की कुल व्यूअरशिप 500 मिलियन के पार पहुंच चुकी है. यह किसी भी T20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. खास बात यह है कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल बाकी हैं, यानी यह संख्या और ऊपर जाने की पूरी संभावना है.जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ICC का लक्ष्य इसे सबसे ‘ग्लोबल’ और ‘एक्सेसिबल’ क्रिकेट इवेंट बनाना था. भारत में मिले इस जबरदस्त समर्थन ने उस लक्ष्य को साकार कर दिया है.डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने इस उछाल में अहम भूमिका निभाई है. JioHotstar पर एक समय में 60.5 मिलियन समवर्ती दर्शकों का आंकड़ा दर्ज किया गया.यह किसी क्रिकेट इवेंट के लिए अभूतपूर्व है. मोबाइल, स्मार्ट टीवी और मल्टी-डिवाइस व्यूइंग ने दर्शकों को मैच से जोड़े रखा, चाहे वे घर पर हों, दफ्तर में या यात्रा के दौरान. Advertisement The journey of the @ICC #T20WorldCup 2026 began with the ambition to make it the most #global & #accessible Cricket event ever. I am humbled that viewership for the event in India has crossed 500 million, the highest ever for any T20 World Cup in history. It was also heartening…— Jay Shah March 4, 2026यह आंकड़ा 2024 में अमेरिका में हुए पिछले संस्करण से भी ज्यादा है. उस समय टूर्नामेंट को नए बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए सराहा गया था, लेकिन 2026 का संस्करण दर्शकों की संख्या और डिजिटल खपत- दोनों में उससे काफी आगे नजर आ रहा है.रिकॉर्ड्स की यह लहर 2025 की ICC Champions Trophy की सफलता के बाद आई है, जिसमें 250 बिलियन मिनट का वॉच-टाइम और 122 मिलियन का टीवी पीक दर्ज हुआ था. अब T20 वर्ल्ड कप उससे भी बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित कर रहा है.भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 8 मार्च को फाइनल के साथ समाप्त होगा. हाई-स्टेक मुकाबलों, करीबी परिणामों और नॉकआउट के रोमांच ने दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनाए रखी है.स्पष्ट है कि क्रिकेट की खपत का पैटर्न बदल चुका है. अब यह केवल टीवी स्क्रीन तक सीमित नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए हर हाथ में पहुंच चुका है. 500 मिलियन का आंकड़ा केवल एक संख्या नहीं, बल्कि यह संकेत है कि क्रिकेट का बाजार और उसका प्रभाव दोनों नए शिखर छू रहे हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Jay Shah ICC Chairman Statement T20 World Cup 500 Million Viewers India Jiohotstar 60.5 Million Concurrent Viewers ICC Broadcasting Records Broken 2026 India Sri Lanka T20 World Cup Hosts ICC Global And Accessible Cricket Event T20 World Cup Highest Ever Viewership ICC Champions Trophy 2025 Watch Time Record Digital Streaming Cricket India Growth T20 World Cup Semifinals And Final Hype Cricket Viewership Statistics 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रुड़की में नकली नोटों संग दुकानदार गिरफ्तार, दिल्ली से लाया था फेक करेंसीरुड़की पुलिस ने एक परचून कारोबारी मुकेश कुमार गर्ग को 38 नकली 500 रुपये के नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।
Read more »
भारत में अटके वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के क्रिकेटर्स: एयरस्पेस बंद होने से बढ़ी समस्या; वर्ल्डकप से बाहर हो...India T20 World Cup teams stuck in India, cannot return home due to airspace closure. Follow Latest Updates.
Read more »
बुमराह पर रहेगी जिम्मेदारी, 500 विकेट का आंकड़ा छूने का मौकाजसप्रीत बुमराह टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और उन पर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने का जिम्मा होगा। उनके पास 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने का भी मौका है। लेख में बुमराह के प्रदर्शन और भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची पर प्रकाश डाला गया है।
Read more »
ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल होगा: अब तक मुकाबला 2-2 से बराबर; 1983 और 2024 में अ...India England ICC tournament semifinal clash 2026 update. Follow India England Cricket World Cup T20 Latest Updates.
Read more »
क्या भारत-साउथ अफ्रीका लगातार दूसरा फाइनल खेलेंगे: सिर्फ पाकिस्तान-श्रीलंका ही ऐसा कर पाए; 2024 में अफ्रीका...T20 World Cup 2026 Final Repeat Chance India South Africa. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates. T20 World Cup Ki Shuruaat 2007 Mein Hui Thi. Tab Se Ab Tak Keval Do Taimon Ne Lagataar Do Edition Ke Final Mein Jagah Banai Hai.
Read more »
बुमराह का कौन होगा 500वां शिकार, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल की जंग में इतिहास रचेंगे जस्सी!Bumrah one wicket away from 500 international wicket: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने को तैयार हैं।. एक विकेट लेते ही 'जस्सी' अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लेंगे.
Read more »




