Mukesh Ambani Birthday Special Story; यहां हम मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर उनके सक्सेस और सक्सेशन प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं....
विरासत में रिलायंस और भाई से संपत्ति विवाद मिला, आज एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैनआज 19 अप्रैल है, एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का जन्मदिन। मुकेश अब 68 साल के हो गए हैं। बढ़ती उम्र के साथ अंबानी अपने बिजनेस एंपायर को अगली पीढ़ी को सौंपने के प्लान पर बीते कई साल से काम कर रहें हैं। पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद विरासत में रिलायंस और भाई अनिल अंबानी से विवाद मिला। मुकेश अपने दो बेटों और एक बेटी को ऐसी विरासत नहीं देना चाहते। 28 दिसंबर 2023 को अपने पिता धीरूभाई के जन्मदिन पर उन्होंने कहा था- रिलायंस का भविष्य आकाश, ईशा, अनंत और उनकी पीढ़ी का है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे जीवन में और ज्यादा अचीव करेंगे और मेरी पीढ़ी के लोगों की तुलना में रिलायंस के लिए अधिक उपलब्धियां लाएंगे। यहां हम मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर उनके सक्सेस और सक्सेशन प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.
...मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं। आकाश-ईशा और अनंत। 2022 में मुकेश ने अपने बड़े बेटे आकाश को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन बनाया था। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल को संभाल रही हैं और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस को देख रहे हैं। तीनों को रिलायंस के बोर्ड में भी शामिल किया गया है। मुकेश अंबानी ने 2023 की AGM में इसकी घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह 'अगली पीढ़ी' के लीडर्स को तैयार करने पर फोकस करते हुए अगले 5 साल तक कंपनी के चेयरमैन और CEO बने रहेंगे।2014 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस जॉइन किया। अक्टूबर 2014 में वो रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के बोर्ड में शामिल हुए। जून 2022 से RJIL के चेयरमैन हैं। आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल सर्विस बिजनेस और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल रहे हैं। 2019 में उन्होंने श्लोका मेहता से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़े बेटे पृथ्वी और बेटी वेदा।येल और स्टेनफोर्ड से पढ़ाई की। 2015 में फैमिली बिजनेस जॉइन किया। रिलायंस रिटेल वेंचर्स, जियो इंफोकॉम, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड में शामिल हैं। ईशा की शादी दिसंबर 2018 में कारोबारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल के एक्सपेंशन को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने रिलायंस रिटेल के लिए ईकॉमर्स बिजनेस Ajio और ऑनलाइन ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा जैसे नए फॉर्मेट लॉन्च किए हैं। रिलायंस रिटेल की फूड, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन रिटेल में प्रजेंस है।अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। वे मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर हैं। अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एनर्जी और मटेरियल बिजनेस के एक्सपेंशन को ड्राइव कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में, रिलायंस का लक्ष्य 2035 तक नेट कार्बन ज़ीरो कंपनी बनना है। एनिमल वेलफेयर को लेकर भी अनंत काम कर रहे हैं।रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत में सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर कॉर्पोरेशन है। टेक्सटाइल और पॉलिएस्टर से शुरू हुआ कंपनी का सफर आज एनर्जी, रिटेल, एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विस में फैल गया है। रिलायंस के पास सिंगल लोकेशन पर दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है। रिलायंस का मार्केट कैप 17.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। ये प्राइवेट सेक्टर में कस्टम और एक्साइज ड्यूटी का सबसे बड़ा पेयर है। रिलायंस के कोई न कोई प्रोडक्ट या सर्विस का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय करता है।रिलायंस की नींव धीरूभाई अंबानी ने रखी थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1933 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले में हुआ था। उन्होंने जब बिजनेस की दुनिया में कदम रखा तो न उनके पास पुश्तैनी संपत्ति थी और न ही बैंक बैलेंस। धीरूभाई की 1955 में कोकिलाबेन से शादी हुई थी। उनके दो बेटे मुकेश-अनिल और दो बेटी दीप्ती और नीना हैं। 6 जुलाई 2002 को धीरूभाई के निधन के बाद उनकी संपत्ति के बंटवारे में उनकी पत्नी कोकिलाबेन ने ही मुख्य भूमिका अदा की थी।मुकेश अंबानी 1981 और अनिल अंबानी 1983 में रिलायंस से जुड़े थे। जुलाई 2002 में धीरूभाई अंबानी का निधन हो गया। वो वसीयत लिख कर नहीं गए थे। मुकेश अंबानी रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और अनिल अंबानी मैनेजिंग डायरेक्टर बने। नवंबर 2004 में पहली बार दोनों भाई मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी का झगड़ा सामने आया था। परिवार में चल रहे इस विवाद से धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन परेशान थीं, जिसके बाद बिजनेस का बंटवारा किया गया था। ये बंटवारा जून 2005 में हुआ था, लेकिन किस भाई को कौन सी कंपनी मिलेगी इसका फैसला 2006 तक चला। इस बंटवारे में ICICI बैंक के तत्कालीन चेयरमैन वीके कामत को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था। बंटवारे के बाद मुकेश अंबानी के हिस्से में पैट्रोकैमिकल्स के कारोबार, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियन पेट्रोल कैमिकल्स कॉर्प लिमिटेड, रिलायंस पेट्रोलियम, रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जैसी कंपनियां आईं। छोटे भाई अनिल के पास आरकॉम, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज जैसी कंपनियां थीं। तब से मुकेश अंबानी नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, लेकिन अनिल की गलतियों ने उनके बिजनेस को डुबो दिया।रिलायंस के पास जामनगर में एशिया का सबसे बड़ा मैंगो प्लांटेशन है। यहां करीब 1 लाख पेड़ हैं और 100 से ज्यादा वैराइटी के आम पैदा होते हैं। ये रिलायंस को भारत का आम का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर और एक्सपोर्टर बनाता है। स्पोर्ट से भी रिलायंस जुड़ी है। 2008 में रिलायंस ने 100 मिलियन डॉलर में क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में मुंबई इंडियंस को खरीदा था। रिलायंस ने फुटबॉल की इंडियन सुपर लीग शुरू की थी। एक टेनिस इवेंट भी रिलायंस ऑर्गेनाइज करती है। नेटवर्क 18 की ओनरशिप रिलायंस के पास है। RIL की 2020-21 की एनुअल रिपोर्ट से पता चलता है कि हर दो में से एक भारतीय रिलायंस का टीवी चैनल देखता है। मनी कंट्रोल, बुक माय शो और वूट जैसे प्लेटफॉर्म में भी रिलायंस की बड़ी हिस्सेदारी है। गुजरात के जामनगर में रिलायंस के पास दुनिया की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी है। यहां रिलायंस के ऑपरेशन एक्सप्लोरेशन और ऑयल एंड गैस के प्रोडक्शन से लेकर पेट्रोलियम समेत अन्य प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग तक फैले हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था, तब रिलायंस की इस रिफाइनरी में बड़ी मात्रा में मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन बनाई गई थी। रिफाइनरी से 1000 MT ऑक्सीजन हर दिन सप्लाई की जाती थी। रिलायंस डिजिटल, फ्रेश और ज्वेल्स के अलावा टॉय स्टोर हैमली की भी मालिक है। अरमानी, ह्यूगो बॉस, डीजल और मार्क एंड स्पेंसर जैसे कई इंटरनेशनल ब्रांड के साथ रिलायंस की एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप है। ऑनलाइन स्पेस में फैशन स्टोर आजियो और जिवामे, ऑनलाइन फार्मेसी स्टोर नेटमेड्स और पॉपुलर फर्नीचर सेलर अर्बन लेडर की पेरेंट कंपनी रिलायंस ही है। इस जरिए कंपनी शानदार शॉपिंग एक्पीरियंस देना चाहती है। टेक्नोलॉजी स्पेस में बात करें तो रिलायंस की लाइव टीवी से लेकर UPI तक लंबी लिस्ट है, लेकिन भविष्य की टेक्नोलॉजी के लिए भी रिलायंस ने देश और दुनिया की कुछ कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। उनमें से एक हैं अमेरिकी कंपनी स्काईट्रैन। स्काइट्रैन सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स बनाती है। इसका मकसद पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आसान बनाना है। ये छोटे पॉड चुंबक से चलते हैं। इससे ट्रैफिक जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। बेंगलुरु की ड्रोन कंपनी एस्टेरिया एयरोस्पेस में रिलायंस ने 51% हिस्सेदारी खरीदी है। ये कंपनी ऐसे ड्रोन बनाती है जो ज्यादा ऊंचाई तक उड़ान भर सकते हैं। ये एरियल व्यू डेटा को एक्शनेबल इंटेलिजेंस में बदलते हैं। ऑग्मेंटेड रियल्टी कंपनी टेसेरेक्ट में रिलायंस ने 2019 में मेजोरिटी स्टेक हासिल की थी। ये एंटरटेनमेंट, टीचिंग, शॉपिंग और गेमिंग में 3D एक्सपीरिएंस क्रिएट करती है। इसी के बाद रिलायंस ने जियो ग्लास लॉन्च किए थे। मुकेश अंबानी होटल इंडस्ट्री में भी अपने पैर जमा रहे हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लग्जरी होटल मैंडरिन ओरिएंटल को खरीदा है। इससे पहले वे ब्रिटेन का मशहूर और आईकॉनिक कंट्री क्लब स्टोक पार्क खरीद चुके हैं। रिलायंस का भविष्य और चुनौतियां गूगल और फेसबुक के साथ पार्टनरशिप कर चुका रिलायंस का जियो मजबूत स्थिति में है। हालांकि, रिटेल में रिलायंस की राह आसान नहीं है। रिलायंस के रिटेल बिजनेस को अमेजन और डीमार्ट जैसे प्लेयर्स से टक्कर मिल रही है। वहीं न्यू एनर्जी में उन्हें गौतम अडाणी से मुकाबला करना होगा। अडाणी 2030 तक दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्रोड्यूसर बनना चाहते हैं।देश में लागू रहेगा FASTag सिस्टम, IPO से पहले फोनपे प्राइवेट से पब्लिक कंपनी बनीस्टूडेंट्स को नहीं देना होगा ब्रोकरेज; विजिट शेड्यूल कर सकेंगे; स्टूडेंट्स ने बनाया स्टार्टअपवित्त मंत्रालय ने GST लगाने की रिपोर्ट्स को फेक बताया; पिछले महीने इंसेंटिव स्कीम बढ़ाई थीIPO से पहले नाम बदलकर फोनपे प्राइवेट लिमिटेड से फोनपे लिमिटेड कियाकुरुक्षेत्र में तेज आंधी-तूफान में उड़कर शख्स नहर में गिराछत्तीसगढ़ मौसम..अगले कुछ दिन अलर्ट रहने की जरूरतपटना समेत 13 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्टगोरखपुर में लगातार तीसरे दिन बारिश
Mukesh Ambani News Mukesh Ambani Birthday Special Story Reliance Industries Limited Chairman
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पाकिस्तान की अमीर हसीनाएं, PAK एक्टर्स को भी कमाई में देती हैं कड़ी टक्करपाकिस्तान की सबसे अमीर एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो कुछ नाम प्रमुख रूप से सामने आते हैं, जो अपनी कमाई, पॉपुलैरिटी और नेटवर्थ के आधार पर टॉप पर हैं.
और पढो »
बुरे दौर से गुजर रहे है अनिल अंबानी फिर भी जीते हैं राजाओं वाली लाइफ, ₹5000 करोड़ का राजमहल, ₹311 करोड़ की जेट फ्लाइटAnil Ambani: एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) के भाई अनिल अंबानी ( Anil Ambani) के हाथों से एक और कंपनी निकल गई है. आखिरकार रिलायंस कैपिटल अनिल अंबानी के हाथों से निकलकर हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) के हाथों में पहुंच गई है.
और पढो »
KGMU में ₹1.2 करोड़ की मशीन पर VC-HOD में घमासान: कुलपति ने बुलाई मीटिंग; HOD को आया बुखार, बोले- मेरा रिटा...यूपी के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय में विवाद और टकराव के मामले भी बड़े होते हैं। एक ताजा मामला, यूनिवर्सिटी के पैथोलॉजी विभाग से जुड़ा हैं। यहां करीब 1.
और पढो »
इंजीनियर से लेकर 4919625250 रुपये के मालिक तक, कौन है चीन का नया सबसे अमीर शख्स; अंबानी-अडानी से कितना पीछे?china richest person: बाइटडांस के संस्थापक झांग यिमिंग चीन के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. लेकिन संपत्ति के मामले में एशिया में उनका नंबर तीसरा है. एशिया के सबसे अमीर शख्स में भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी की गिनती होती है.
और पढो »
एशिया के सबसे अमीर फिल्ममेकर, जिनकी ₹301907193000 है संपत्ति, टॉम क्रूज और शाहरुख खान हैं इनके आगे पानी कमएशिया के सबसे अमीर फिल्ममेकर को जानते हैं? इस फिल्ममेकर की कुल संपत्ति 3.
और पढो »
यूपी के सबसे अमीर डीएम आगरा के अरविंद मलप्पा: 27 जिलाधिकारियों ने लखनऊ में खरीदे घर-जमीन, जानिए सभी 75 DM क...Uttar Pradesh District Magistrate Property Details Update; यूपी के सबसे अमीर डीएम आगरा के अरविंद मलप्पा : 27 जिलाधिकारियों ने लखनऊ में बनाई प्रॉपर्टी, 19 की संपत्ति पांच साल में बढ़ी
और पढो »
