अरमान मलिक के व्लॉग एक बार फिर चर्चा में हैं. पत्नी कृतिका मलिक दूसरी बार मां बनने की तैयारी कर रही हैं. वो जुड़वा बच्चे चाहती हैं.
यूट्यूबर अरमान मलिक 5 बच्चों के पिता हैं. पहली पत्नी पायल से उनके 4 बच्चे और दूसरी बीवी कृतिका से अरमान को 1 बेटा है.
मलिक परिवार में 5 बच्चे होने के बाद भी अरमान और उनकी पत्नियों की बेबी को लेकर चाह खत्म नहीं हुई है. घर में सब चाहते हैं कृतिका अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी प्लान करें. कृतिका इसके लिए राजी हो गई हैं. वो IVF के जरिए ट्विन प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं.
हालांकि उनका व्लॉग देखकर इंटरनेट पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कईयों का कहना है कृतिका इनसिक्योरिटी की वजह से जुड़वा बच्चे कर रही हैं. किसी ने लिखा- कृतिका जब नैचुरली प्रेग्नेंट हो सकती हैं. फिर क्यों IVF का सहारा लेकर मां बनने की कोशिश कर रही हैं.
शख्स ने कृतिका की प्रेग्नेंसी प्लानिंग को पीआर स्टंट बताया. पायल ने यूजर्स के ऐसे ही कुछ निगेटिव कमेंट्स को लेटेस्ट व्लॉग में पढ़ा. उन्होंने हेटर्स की क्लास लगाते हुए उन्हें सबक भी सिखाया. एक यूजर का मानना है कि कृतिका प्रॉपर्टी में पायल के बराबर की हिस्सेदारी के लिए जुड़वां नहीं ट्रिप्लेट्स पैदा करेंगी.
ताकि जायदाद के बंटवारे में वो पीछे ना रहें. पायल ने कमेंट पढ़ा. जिसमें लिखा है- अब कृतिका IVF से ट्रिप्लेट्स पैदा करेंगी. ताकि जायदाद में सबका हिस्सा बराबर हो जाएगा.
यूजर को जवाब देते हुए पायल ने कहा- तुम्हारे यहां होता होगा हिस्सा, हमारे यहां नहीं होता. जो कुछ है हम तीन और हमारे 5 बच्चों का है. कृतिका की प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही ये बातचीत यूजर्स को व्यूज बढ़ाने का स्टंट लग रही है. इससे पहले भी वो बच्चे और शादी को लेकर फेक कंटेंट बना चुके हैं.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
43 की उम्र में बच्चे के लिए तरसी एक्ट्रेस-फेल हुए IVF, पति ने दिया ताना, बोला- खानदान आगे बढ़ाना हैसबकुछ होते हुए भी मोनालिसा और विक्रांत की जिंदगी अधूरी है. कपल काफी टाइम से बेबी प्लानिंग कर रहा है, लेकिन एक्ट्रेस की गोद सूनी है. विक्रांत ने मोनालिसा के प्रेग्नेंसी स्ट्रगल को लेकर बात की है.
और पढो »
IVF सेंटर में बच्चों की अदला-बदली, दो भ्रूण अब भी सुरक्षित होने का दावा! जांच में देरी पर दंपती ने उठाए सवालसाउथ दिल्ली के नामी IVF सेंटर पर भ्रूण अदला-बदली का गंभीर आरोप लगा है। दंपती का दावा है कि जन्मी जुड़वां बेटियों का DNA मेल नहीं खाता। मामले की जांच दो महीने से लंबित है और दंपती ने निष्पक्ष जांच व भ्रूण सत्यापन की मांग की है।
और पढो »
जुड़वा बच्चों की मां बनना चाहती हैं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका, IVF की मदद से प्रेग्नेंट होने की जताई इच्छाKritika Malik Wants Twins: यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी जुड़वा बच्चों की मां बनना चाहती हैं. हाल ही में कृतिका ने अपनी ये इच्छा जताई है. मनोरंजन
और पढो »




