Beyond the Breaking News

Agri Exports Risk: मिडिल ईस्‍ट संकट से भारत को बड़े नुकसान का खतरा, दांव पर लगे 1.08 लाख करोड़, थिंक टैंक की चेतावनी

जीटीआरआई News

Agri Exports Risk: मिडिल ईस्‍ट संकट से भारत को बड़े नुकसान का खतरा, दांव पर लगे 1.08 लाख करोड़, थिंक टैंक की चेतावनी
जीटीआरआई की चेतावनीवेस्‍ट एशिया संकटभारत कृषि निर्यात

Agri Exports Risk: थिंक टैंक जीटीआरआई ने भारत के लिए खतरे की घंटी बजाई है। उसने वेस्‍ट एशिया संकट से भारत को बड़े नुकसान की आशंका जाहिर की है। इस संघर्ष के चलते भारत के 11.8 अरब डॉलर यानी करीब 1.

नई दिल्‍ली: इकोनॉमिक थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव ने खतरे की घंटी बजाई है। शनिवार को उसने कहा कि वेस्‍ट एशिया में जारी संघर्ष से भारत को भारी नुकसान का खतरा है। इसके चलते भारत के 11.8 अरब डॉलर मूल्य के कृषि और खाद्य उत्पादों के एक्‍सपोर्ट पर संकट मंडराने लगा है। इस टेंशन से समुद्री रास्‍ते बाधित हुए हैं। साथ ही इंश्‍योरेंस और लॉजिस्टिक कॉस्‍ट बढ़ी है। इससे बहुत ज्‍यादा अनिश्चितता पैदा हो गई है।थिंक टैंक के अनुसार, साल 2025 में भारत ने इस क्षेत्र को 11.

8 अरब डॉलर मूल्य के अनाज, फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद और मसालों का एक्‍सपोर्ट किया था। यह भारत के कुल एग्री एक्‍सपोर्ट का 21.8 फीसदी है।खाड़ी देश भारतीय खाद्य उत्पादों के लिए स्वाभाविक बाजार रहे हैं। इसकी वजह भौगोलिक निकटता और वहां रहने वाले भारतीयों की बड़ी आबादी है। जीटीआईआर ने कहा- क्षेत्र में जारी संघर्ष से समुद्री मार्ग बाधित हो रहे हैं। इसके कारण इश्‍योरेंस कॉस्‍ट लगातार बढ़ रही है। साथ ही लॉजिस्टिक में अनिश्चितता पैदा हो रही है।वेस्‍ट एशिया को क्‍या एक्‍सपोर्ट करता है भारत? आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने 2025 में वेस्‍ट एशिया को 7.48 अरब डॉलर के अनाज, फल, सब्जियां और मसाले भेजे। भारत के इस श्रेणी के कुल ग्‍लोबल एक्‍सपोर्ट का यह 29.2 फीसदी है। इसमें चावल के निर्यात पर सबसे बड़ा असर पड़ने की आशंका है। भारत ने इस क्षेत्र को 4.43 अरब डॉलर का चावल निर्यात किया। यह भारत के कुल ग्‍लोबल राइस एक्‍सपोर्ट का 36.7 फीसदी है। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के किसान सीधे प्रभावित हो सकते हैं।इसके अलावा, पिछले साल भारत ने संयुक्त अरब अमीरात , सऊदी अरब और ईरान जैसे देशों को भारी मात्रा में केले , प्याज, लहसुन, कॉफी, चाय, समुद्री और मीट प्रोडक्‍ट्स का एक्‍सपोर्ट किया।डेयरी उत्पादों के मामले में भी भारत के कुल एक्‍सपोर्ट का करीब 29 फीसदी हिस्सा इसी क्षेत्र में जाता है।वेस्‍ट एशिया क्‍यों भारत के लिए अहम?जीटीआईआर के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय एग्री एक्‍सपोर्ट की वेस्‍ट एशियाई बाजारों पर निर्भरता काफी बढ़ गई है। अब जारी संघर्ष, पोत परिवहन मार्गों में रुकावट और बढ़ती इंश्‍योरेंस कॉस्‍ट एक्‍सपोटर्स के लिए अनिश्चितता पैदा कर रही है। इसका सीधा असर देश के कई राज्यों के किसानों और फूड प्रोसेसिंग इंडस्‍ट्री पर पड़ सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

जीटीआरआई की चेतावनी वेस्‍ट एशिया संकट भारत कृषि निर्यात भारत कृषि निर्यात को खतरा Gtri Gtri Warning West Asia Crisis India Agricultural Exports India Agri Exports Threat

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रबी फसल कटते ही खाली मत छोड़िए खेत! गर्मियों में कर लें ये एक काम, खरीफ में मिलेगा जबरदस्त फायदारबी फसल कटते ही खाली मत छोड़िए खेत! गर्मियों में कर लें ये एक काम, खरीफ में मिलेगा जबरदस्त फायदाAgri Tips: रबी फसलों की कटाई के बाद कई किसान अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं, लेकिन कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह समय खेत की तैयारी के लिए बेहद अहम होता है. अगर किसान खरीफ सीजन में बेहतर पैदावार चाहते हैं तो गर्मियों में खेत की गहरी जुताई करना बहुत फायदेमंद माना जाता है.
Read more »

मांस-मछली नहीं खाते हैं तो कैंसर होने का खतरा भी कम, नॉन-वेज वालों को ज्यादा, रिसर्च में हुआ खुलासामांस-मछली नहीं खाते हैं तो कैंसर होने का खतरा भी कम, नॉन-वेज वालों को ज्यादा, रिसर्च में हुआ खुलासाvegetarian food lower risk of cancer : क्या आपकी थाली में रखा भोजन आपकी उम्र तय कर रहा है? सालों से चल रही 'वेज बनाम नॉन-वेज' की बहस में अब विज्ञान ने एक ऐसा फैसला सुनाया है जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है.
Read more »

रसोई गैस के लिए सरकार की इमरजेंसी: कंपनियों को घरेलू LPG का प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश, ईरान-इजराइल जंग बढ़ी ...रसोई गैस के लिए सरकार की इमरजेंसी: कंपनियों को घरेलू LPG का प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश, ईरान-इजराइल जंग बढ़ी ...India invokes emergency powers directing oil refiners to maximize LPG output using propane & butane exclusively for cooking gas. Middle East tensions threaten supply; impact on Reliance exports & petrochemicals. Ensure uninterrupted LPG for 33 crore consumers.
Read more »

India Remittance Risk: अमेरिका-इजरायल-ईरान लड़ाई और खतरे में भारत के 4.12 लाख करोड़ रुपये, 1 करोड़ भारतीयों से जुड़े हैं तारIndia Remittance Risk: अमेरिका-इजरायल-ईरान लड़ाई और खतरे में भारत के 4.12 लाख करोड़ रुपये, 1 करोड़ भारतीयों से जुड़े हैं तारIndia Remittances At Risk: खाड़ी देशों में लगभग 1 करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं। ये भारत के लिए रेमिटेंस का बड़ा जरिया हैं। ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन बढ़ गई है। इसने भारत के लिए अपने नागरिकों से मिलने वाले रेमिटेंस का खतरा बढ़ा दिया...
Read more »

200 लीटर पानी में जादू, वेस्ट डी-कंपोजर से बना सस्ता और असरदार खाद200 लीटर पानी में जादू, वेस्ट डी-कंपोजर से बना सस्ता और असरदार खादAgri Tips: बिहार के किसान अब सिर्फ पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रह रहे हैं, बल्कि नई तकनीक और प्राकृतिक संसाधनों के संयोजन से खेती को लाभकारी और टिकाऊ बना रहे हैं. गया जिले के कौशल किशोर यादव ने वेस्ट डी-कंपोजर का इस्तेमाल कर अपनी फसलों की पैदावार बढ़ाई है और किसानों के लिए एक प्रभावशाली जैविक खेती का मॉडल पेश किया है.
Read more »

Cancer Risk: कुछ समय से था दांतों में दर्द जांच में निकला खतरनाक कैंसर, डॉक्टर भी रह गए हैरानCancer Risk: कुछ समय से था दांतों में दर्द जांच में निकला खतरनाक कैंसर, डॉक्टर भी रह गए हैरानकैंसर वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम बना हुआ है, हर उम्र के लोगों में इसका खतरा देखा जा रहा है। कैंसर क्यों होता है, किन लोगों में इसका खतरा अधिक होता
Read more »



Render Time: 2026-06-03 05:31:31