यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पिछले कई सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते रहे हैं। वह बनारस में पीएम मोदी से तीन बार लोकसभा चुनाव हार चुके हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय इस समय सुर्खियों में हैं। दरअसल, लखनऊ में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। तत्काल समर्थक उनको मेदांता अस्पताल लेकर दौड़े जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X अकाउंट पर अजय राय को टैग करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अजय राय पिछले तीन लोकसभा चुनावों से वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ खड़े होते रहे हैं। यूपी विधानसभा 2022 के चुनाव में उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था- 'नमक तैयार रखना। चुनाव वाले दिन मोदी और योगी को गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया जाएगा।'क्या लिखा है पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में?
प्रधानमंत्री ने संभवत: पहली बार अजय राय को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए कुछ लिखा है। पीएम मोदी ने लिखा- 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'2014 लोकसभा चुनाव में 5 लाख से ज्यादा वोटों से हारे थे अजय राय 2014 लोकसभा चुनाव में अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी थी। उनको मात्र 75 हजार वोट मिले थे। वह पीएम मोदी से 5 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गए थे। 2019 में ज्यादा वोट पाए फिर भी हार गए अजय राय 2019 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अजय राय कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी के खिलाफ खड़े हुए। इस बार उनका मत प्रतिशत बढ़ गया। उनको डेढ़ लाख से ज्यादा वोट मिले। इसके बावजूद उन्हें पीएम मोदी से 5 लाख 22 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को दी कांटे की टक्कर इसके बाद 2024 का लोकसभा चुनाव आया। लगातार तीसरी बार अजय राय पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतरे। इस बार उन्होंने कड़ी टक्कर दी। पीएम मोदी को जहां 6 लाख 12 हजार 970 वोट मिले, वहीं अजय राय को 4 लाख 60 हजार 457 वोट हासिल हुए। प्रधानमंत्री से वह मात्र 1 लाख 52 हजार 513 वोटों से पीछे रहे। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफों की लगी झड़ी सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि काशी के चुनावों में अजय राय मोदी के खिलाफ फेके प्रोपेगेंडा फैला रहे थे, लेकिन जब वह बीमार हुए तो पीएम ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले उनके स्वस्थ होने की कामना की।राहुल गांधी ने भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट के करीब 12 घंटे बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पोस्ट कर अजय राय के स्वस्थ होने की कामना की है। X अकाउंट पर राहुल गांधी ने लिखा है- 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।'
Up Congress President Ajay Rai Up News Uttar Pradesh Samachar पीएम नरेंद्र मोदी यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय यूपी न्यूज उत्तर प्रदेश समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR चुनाव आयोग की प्रक्रिया... समीक्षा मुख्यमंत्री कर रहे: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले क्या चुनाव ...Congress leader Ajay Rai accuses CM Yogi of reviewing SIR, a process meant for the Election Commission, raising questions over EC’s neutrality and BJP’s influence.
Read more »
अजय राय बोले योगी लीपापोती करने वाराणसी गए थे: चुनौती दी अहिल्याबाई की टूटी मूर्तियां एआई जनरेटेड, तो पत्रक...Varanasi statue damage AI generated photos? Ajay Rai challenges CM Yogi. Follow Latest Updates.
Read more »
Budget 2026: 'रेलवे में कोटा खत्म, सोना-चांदी गिरा और बिजनेसमैन को फायदा', बजट पर अजय राय ने और क्या कहाBudget 2026 Congress Ajay Rai News: बजट 2026 को लेकर विपक्ष के विरोधी रूख सामने आने लगा है। कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय ने बजट की कई खामियां गिनाईं हैं।
Read more »
शंकराचार्य बोले- CM के पास 6 दिन का समय बचा: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करें, हम पीछे नहीं हटेंगे; लखनऊ में फ...Varanasi Congress leader Ajay Rai visits Shankaracharya after Holi. Follow Latest Updates.
Read more »
अजय राय ICU में, मोदी के बाद राहुल का पोस्ट: लिखा- परेशान हूं; सीने में दर्द उठा, घर जाते वक्त बेहोश हो गए थेUttar Pradesh (UP) Congress Chief Ajay Rai Health Update; यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
Read more »
अजय राय का मेदांता अस्पताल से आया हेल्थ बुलेटिन, स्थिति में हो रहा है सुधार; यूपी कांग्रेस ने दी जानकारीAjai Rai Health Update: अजय राय की तबीयत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में बेहोश होने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। अब उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
Read more »




