Beyond the Breaking News

Alka Lamba On Bihar Security: 'बिहार में कानून व्यवस्था चरमराई' अलका लांबा ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना

Bihar Politics समाचार

Alka Lamba On Bihar Security: 'बिहार में कानून व्यवस्था चरमराई' अलका लांबा ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना
Bihar NewsCM Nitish KumarState News

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार अब खौफ के साए में जी रहा है. बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, व्यापारी डरे हुए हैं, और लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर होती जा रही है. राज्य। बिहार

Bihar News : बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर विपक्ष ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है. इस बार मुद्दा बना है लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान को मिली धमकी. सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाए जाने के बाद विपक्षी दलों ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Advertismentअलका लांबा ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल विपक्षी नेता अलका लांबा का कहना है कि बिहार में अब न आम नागरिक सुरक्षित है, न व्यापारी, न नेता और न ही महिलाएं. एक नेता ने कहा, 'बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. नीतीश कुमार का स्वास्थ्य जिस तरह गिर रहा है, उसी तरह कानून व्यवस्था भी नीचे गिरती जा रही है. जब राज्य का मुखिया ही अस्वस्थ हो, तो पूरा सिस्टम भी बीमार हो जाता है.' लगातार हो रहीं हत्या की घटनाएं अलका लांबा ने आगे कहा कि पटना में लगातार हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं और सरकार के पास कोई ठोस जवाबदेही नहीं है. हाल ही में पटना में एक और व्यापारी की हत्या ने सरकार की नाकामी को उजागर कर दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब दिल्ली जैसी जगह पर, जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां भी मां-बेटी की हत्या हो जाती है, तो बिहार में हालात और बदतर हो सकते हैं. खौफ के साए में जी रहे लोग कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार अब डर और खौफ के साए में जी रहा है. बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, व्यापारी डरे हुए हैं, और लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर होती जा रही है. उन्होंने मांग की कि ऐसी सरकार को अब सत्ता से बाहर करना जरूरी है ताकि बिहार को एक सुरक्षित और खुशहाल भविष्य मिल सके. पहचान पत्रों का भी किया जिक्र इस दौरान विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव पहचान पत्रों को लेकर दिए गए हालिया निर्देश का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले चुनाव आयोग वोटर पहचान पत्र, आधार और राशन कार्ड को पहचान के तौर पर मानने से इनकार कर रहा था, लेकिन कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इन दस्तावेजों को स्वीकार करना होगा. राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर भी राज्य में व्यापक रूप से देखा गया. विपक्ष का कहना है कि वे लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ते रहेंगे और जनता के हक की आवाज उठाते रहेंगे. यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में 100 यूनिट ​फ्री बिजली देने का ऐलान, नीतीश सरकार आम जनता को देंगे बड़ी सौगात

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

Bihar News CM Nitish Kumar State News State News In Hindi

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

असंवेदनशील... गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस हमलावर, कहा था- दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकताअसंवेदनशील... गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस हमलावर, कहा था- दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकताअहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। शाह ने कहा था कि दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकता।
और पढो »

मोदी से कुछ सीखो..., भारत की तारीफ कर शहबाज पर क्यों बरसे पाकिस्तानी नेता?मोदी से कुछ सीखो..., भारत की तारीफ कर शहबाज पर क्यों बरसे पाकिस्तानी नेता?Pakistani MP Praises PM Modi: पाकिस्तान की संसद में सांसद गोहर अली खान ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है और शहबाज शरीफ की सरकार पर निशाना साधा है.
और पढो »

दिलजीत दोसांझ पर फिर भड़के मीका सिंह, बोले- माफी मांगनी होगी और फिल्म से हानिया आमिर...दिलजीत दोसांझ पर फिर भड़के मीका सिंह, बोले- माफी मांगनी होगी और फिल्म से हानिया आमिर...'सरदार जी 3' विवाद पर मीका सिंह ने एक और नोट शेयर किया उन्होंने इस पोस्ट में भी दिलजीत दोसांझ पर जमकर निशाना साधा है.
और पढो »

बिहार की कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- राज्यपाल को तुरंत करना चाहिए हस्तक्षेपबिहार की कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- राज्यपाल को तुरंत करना चाहिए हस्तक्षेपबिहार की कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- राज्यपाल को तुरंत करना चाहिए हस्तक्षेप
और पढो »

बिहार में कानून-व्यवस्था संभालने में एनडीए विफल हुई : तारिक अनवरबिहार में कानून-व्यवस्था संभालने में एनडीए विफल हुई : तारिक अनवरबिहार में कानून-व्यवस्था संभालने में एनडीए विफल हुई : तारिक अनवर
और पढो »

राजद-कांग्रेस को बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल पूछने का हक नहीं : महाचन्द्र प्रसाद सिंहराजद-कांग्रेस को बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल पूछने का हक नहीं : महाचन्द्र प्रसाद सिंहराजद-कांग्रेस को बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल पूछने का हक नहीं : महाचन्द्र प्रसाद सिंह
और पढो »



Render Time: 2026-06-03 22:40:45