The United States has launched strikes on Iran, with explosions reported in several areas, including Sirik and Minab. The situation has escalated tensions in the Middle East.
अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, सिरीक-मीनाब समेत कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज, पूरे मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट पश्चिम एशिया में युद्ध के बादल एक बार फिर गहरे हो गए हैं.
ईरान के किश द्वीप पर रहस्यमयी धमाकों की आवाज सुनी गई है, जिसके बाद देश के फार्स प्रांत में एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है. इस बीच अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है. अमेरिका ने ईरान पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की चेतावनी के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया है.
अमेरिकी हमलों की ईरानी समाचार एजेंसियों ने भी पुष्टि की है. एजेंसी ने बताया कि ईरान के किश द्वीप और बंदर अब्बास में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईरान पर हमले की पुष्टि की. सेंटकॉम ने साफ तौर पर कहा कि अमेरिकी सेना ने कमांडर इन चीफ के आदेश पर शाम सवा पांच बजे ईरान के अंदर कई ठिकानों पर अतिरिक्त सेल्फ डिफेंस हमले शुरू किए हैं.
प्रशासन के मुताबिक ये सख्त कदम ईरान द्वारा लगातार की जा रही अनुचित आक्रामकता का सीधा जवाब है. अमेरिकी एयर स्ट्राइक के तुरंत बाद ईरान के सिरीक और मीनाब क्षेत्रों से बड़े विस्फोटों की खबरें सामने आईं. स्थानीय ईरानी मीडिया और मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, देश के कई हिस्सों में जवाबी कार्रवाई के लिए एंटी-एयरक्राफ्ट और एयर डिफेंस सिस्टम को तुरंत एक्टिव कर दिया गया है.
वहीं, किश द्वीप पर भी दूर से कई अज्ञात धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं. एजेंसी का कहना है कि किश द्वीप पर अज्ञात आवाजें सुनाई दी हैं. इसके बाद फार्स प्रांत में एयर डिफेंस सिस्टम को तुरंत एक्टिव कर दिया गया है.
तस्नीम समाचार एजेंसी ने एक वरिष्ठ सैन्य सूत्र के हवाले से बताया किईरानी सैन्य सूत्रों ने कड़े शब्दों में अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी तरफ से कोई भी उकसावे वाली कार्रवाई होती है तो उन्हें भारी अंजाम भुगतना होगा. ईरान ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी कार्रवाई की स्थिति में इस बार अमेरिका के कई नए हितों और ठिकानों को उसके सैन्य रडार पर लेकर सीधे तौर पर निशाना बनाया जाएगा.
इसके अलावा ईरान के आईआरआईबी ने बंदर अब्बास में भी धमाके की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी है. ट्रंप की धमकी और IAEA की चेतावनी... ईरान पर बढ़ा चौतरफा दबाव'डील में देर कर दी, अब कीमत चुकानी होगी', ईरान पर हमले के बाद बरसे ट्रंपइस सैन्य तनातनी के बीच संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने भी देश का रुख पूरी तरह साफ कर दिया है.
उन्होंने कहा कि धमकी, डराने-धमकाने या बल प्रयोग के जरिएउन्होंने दोहराया कि ईरान ने कभी भी खतरों के साए में बातचीत नहीं की है और न ही वह कभी दबाव के आगे सरेंडर करेगा. वहीं, इस गंभीर स्थिति को देखते हुए बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने इराक में मौजूद अपने सभी अमेरिकी नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत जारी की है.
ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरानी में शांति समझौते पर बातचीत करने में बहुत वक्त ले लिया है और अब उसको इसकी कीमत चुकानी होगी. उन्होंने बुधवार को कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका द्वारा लागू की गई नौसैनिक नाकाबंदी एक स्टील की दीवार की तरह है- उनकी सहमति के बिना कुछ भी इसे पार नहीं कर सकता.
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'फर्जी समाचार मीडिया ये बताने से इनकार कर रहा है कि अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी कितनी कारगर है जो नौसैनिक युद्ध के इतिहास में सबसे सफल नाकाबंदी है. हमारी इच्छा के बिना कुछ भी अंदर नहीं आ सकता. ये एक लोहे की दीवार है!
ईरान का कोई कारोबार नहीं चल रहा है, वह अपनी सेना को कोई भुगतान नहीं कर रहा है, न ही अपने बिलों का भुगतान कर रहा है और तेजी से एक असफल राष्ट्र बनता जा रहा है! बहुत सारा तेल बाहर जा रहा है.
' आपको बता दें कि फरवरी 2026 में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े हमले शुरू किए, जिसके बाद बड़े पैमाने पर संघर्ष छिड़ गया. ईरान ने जवाबी कार्रवाई में क्षेत्रीय अमेरिकी ठिकानों और अन्य टारगेटों को निशाना बनाया था. दो हफ्ते की लंबी लड़ाई के बाद पाकिस्तान की मध्यस्थता से 7-8 अप्रैल को ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर पर सहमति बनी थी.
हालांकि, सीजफायर के बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव कम नहीं हुआ है और समय-समय पर छोटे-छोटे हमले लगातार जारी हैं.
अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, सिरीक-मीनाब समेत कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज, पूरे मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट Aaj Ka Panchang, 11 June 2026: 11 जून 2026 गुरुवार को क्या रहेगा अभिजित मुहूर्त और राहुकाल का समय, जानें पंचांग 'विदेश यात्रा पर रोक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगी 50% बैठकें', फ्यूल-एनर्जी बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने लागू किए नए नियमAaj Ka Meen Rashifal 11 June 2026: मीन राशि के प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे, लेकिन इस मामले में रहना होगा सावधान Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 June 2026: कुंभ राशि के लिए आज शुभ रंग रहेगा- क्रीम, जानें भाग्यफल और उपाय Aaj Ka Makar Rashifal 11 June 2026: मकर राशिवालों के लिए आज धैर्य रखने का दिन है, जानें कौन-सा रहेगा शुभ Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 June 2026: धनु राशिवालों के लिए आज शुभ रंग रहेगा गेरुआ, जानें कैसा रहेगा दिन Aaj Ka Vrishchik Rashifal 11 June 2026: वृश्चिक राशि वाले कैसे बना सकते हैं आज का दिन शुभ और बेहतर, जानिए Aaj Ka Tula Rashifal 11 June 2026: तुला वालों के लिए शुभ रंग रहेगा सफेद, जानिए आज का राशिफल और उपाय
Iran America Strikes Explosions Middle East
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रोटी तक EMI पर लेने को मजबूर हुए ईरानी: अमेरिका-ईरान जंग का असर, तेल 430% तो अंडे 345% महंगे हो गएIran inflation crisis: Oil prices surge 430%, eggs 345% expensive. Latest updates from Tehran on economic hardship.
और पढो »
– ‘2 हफ्ते में अमेरिका और ईरान के बीच हो जाएगी डील’ | Donald Trump Promises Deal Between America And Iran Within 2 WeeksIran-US Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील पर एक बड़ा अपडेट दिया है। क्या कहा ट्रंप ने? आइए नज़र डालते हैं।
और पढो »
US-Iran Conflict: दो हफ्ते में ईरान पर 'पूरी जीत' का दावा, ट्रंप बोले- परमाणु समझौते के लिए तैयार है तेहरानTrump predicts US will achieve 'total victory' over Iran within two weeks - US-Iran Conflict: दो हफ्ते में ईरान पर 'पूरी जीत' का दावा, ट्रंप बोले- परमाणु समझौते के लिए तैयार है
और पढो »
ईरान ने US नेवी के 5वें बेड़े पर किया हमला, जॉर्डन में अमेरिकी बेस को भी बनाया निशाना - iran guards attack us fifth fleet in bahrain after us strikes on iranईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट और जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला किया। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद आत्मरक्षा में ईरान पर हमले का दावा किया था।
और पढो »
जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंकाWest Asia conflict US strikes in Iran Sirik: Water tanks destroyed, drinking water crisis deepens us iran war- जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति
और पढो »
Iran Attack On America: ईरान का जॉर्डन, बहरीन, कुवैत पर हमला.. US सैन्य बेस पर कोहराम, भड़के ट्रंप!Iran Attack On America | Iran Attack On Bahrain | Iran Attack On Jordan | Iran Attack On Kuwait | Iran Attack on US Military Bases: Hormuz Strait से शुरू हुआ तनाव अब सीधे युद्ध के मैदान में बदलता दिख रहा है। ईरान और अमेरिका (Iran America Conflict) के बीच बढ़ते टकराव ने पूरे मिडिल ईस्ट को हिला कर रख दिया है। Bahrain, Jordan और Kuwait में US...
और पढो »




