सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अक्षर पटेल ने फील्डिंग पर हार का ठिकरा फोड़ा।
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 47 रनों की करारी शिकस्त के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने हार की सबसे बड़ी वजह उन मौकों को बताया जो दिल्ली ने अभिषेक शर्मा के खिलाफ गंवा दिए थे। अक्षर ने सीधे तौर पर फील्डिंग में हुई गलतियों को हार का जिम्मेदार माना जिसकी वजह से अभिषेक ने 135 रनों की तूफानी पारी खेल डाली।
फील्डिंग में हुईं गलती से हारे मैचमुकाबले के बाद अपनी बात रखते हुए अक्षर पटेल ने केएल राहुल की चूक और छूटे हुए कैचों की ओर इशारा करते हुए कहा, 'अभिषेक शर्मा के खिलाफ हमने जो रन-आउट का मौका गंवाया और जो कैच छोड़े अगर हम उन्हें लपक लेते तो हम हैदराबाद को एक कम स्कोर पर रोक सकते थे। लेकिन जब कोई खिलाड़ी इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा हो और उसके शॉट्स में कोई कमी न हो तो उस प्रदर्शन को श्रेय देना ही होगा।'
हार को भूलकर जाना होगा आगेगेंदबाजों का बचाव करते हुए अक्षर ने कहा कि हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे उसमें गेंदबाजों को दोष देना गलत होगा। उन्होंने कहा, 'जब कोई बल्लेबाज इस लय में खेल रहा हो तो कप्तान और कोच को यह स्वीकार करना चाहिए कि उन्हें रोकना नामुमकिन है। मैंने अपने गेंदबाजों से भी यही कहा कि अगर आपकी रणनीति सही थी और उसके बाद भी उसने शानदार शॉट खेला तो आप कुछ नहीं कर सकते। हमें इसे भूलकर आगे बढ़ना होगा।'
गेंदबाजों को नहीं थी कोई गलतीअक्षर ने इस बात पर जोर दिया कि मैदान पर फील्डिंग और कैच पकड़ना पूरी तरह से टीम के हाथ में होता है और वहीं उनसे चूक हुई। उन्होंने गेंदबाजों के मनोबल को बढ़ाने की बात करते हुए कहा, 'फील्डिंग आपके अपने बस में होती है। कैच पकड़ना और रन-आउट करना ये ऐसी चीजें हैं जो आपको करनी ही चाहिए। ऐसे समय में गेंदबाजों का समर्थन करना बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि हम इसी क्षेत्र में और बेहतर कर सकते थे।'
Axar Patel Statement Ipl 2026 Ipl Srh Vs Dc Abhishek Sharma Kl Rahul अभिषेक शर्मा केएल राहुल अक्षर पटेल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PBKS vs LSG: मुझे 'असंभव' शब्द से नफरत है…, लगातार 5वीं जीत के बाद कप्तान Shreyas Iyer ने भरी हुंकारShreyas Iyer Statement: श्रेयस अय्यर इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं, चाहे फिर वो बल्लेबाजी की बात हो या फिर कप्तानी की। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार 5 मैच जीत लिए हैं।
Read more »
संविधान डॉ. अंबेडकर नहीं, 242 सांसदों ने बनाया था: अयोध्या में बृजभूषण सिंह बोले- 75 नहीं, 175 साल आरक्षण ल...Brijbhushan Singhs statement on reservation during Parshuram Jayanti. Follow latest updates. परशुराम जयंती के अवसर पर बृजभूषण सिंह ने आरक्षण पर दिया बड़ा बयान, कहा 75 नहीं 175 साल भी ले लो, जरूरत नहीं।
Read more »
‘एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे’- ईरान का कड़ा संदेश; टकराव बढ़ने के संकेत / Iran’s Judiciary Chief Gholamhossein Mohseni-Ejei statement escalating tension between Iran and Western nationsईरान और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ता तनाव अब निर्णायक मोड़ पर है. ईरान ने अपने रुख पर अडिग रहते हुए समझौते से इनकार किया है, जिससे हालात बड़े संघर्ष की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं.
Read more »
आयुष म्हात्रे की जगह CSK की प्लेइंग-11 में 28 बॉल में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की होगी एंट्री, जानें कब मचाया था धमाल - Urvil Patel Can Replace Ayush Mhatre in CSK Playing-11 Next IPL 2026 Match Chennai Super KingsIPL 2026 : आयुष म्हात्रे चोटिल होकर प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह पर किस खिलाड़ियों को 11 में मौका दिया जाएगा. आइए इसके बारे में जानते हैं. IPL | खेल समाचार
Read more »
बरेली में मौलाना बोले- धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे: कथावाचक को कोर्ट तलब करे, ज्ञानवापी ऐतिहासिक मस...Dhirendra Shastris Gyanvapi statement sparks controversy. Follow latest updates. ज्ञानवापी मस्जिद है और इसे कलंक कहना सरासर गलत है। मस्जिद की दर-ओ-दीवार और गुंबद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री कयामत तक भगवा झंडा नहीं लहरा सकते।
Read more »
Shubman Gill Statement: 100 रन पर ऑलआउट हुई टीम फिर भी गेंदबाजों पर फाड़ा बिल, हार के लिए किसे जिम्मेदार बता गए शुभमन गिल?आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम को मुंबई इंडियंस ने 99 रन से हरा दिया। इस मैच में हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया।
Read more »
