Aaj Ka Panchang 4 November 2025: आज कार्तिक मास की चतुर्दशी उपरांत पूर्णिमा तिथि है और मंगलवार का दिन भी है. आज हनुमानजी को सिंदूर लगाएं और शहद-सिंदूर का मिश्रण बहते जल में प्रवाहित करें. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल वस्तुएं दान करें. मंगलवार के पंचांग से जानें आज के मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया, राहुकाल आदि.
Aaj Ka Panchang , 4 November 2025 : आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी उपरांत पूर्णिमा तिथि और दिन मंगलवार है. साथ ही आज रेवती नक्षत्र, वज्र योग, गर करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है. आज कार्तिक मास का अंतिम मंगलवार है और इस दिन व्रत रखकर विधि विधान के साथ राम भक्त हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट व परेशानियों से मुक्ति मिलती है और कुंडली में ग्रहों के सेनापति मंगल की स्थिति मजबूत होती है.
चूंकि मंगलवार का स्वामी ग्रह मंगल है और मंगल के अधिपति देवता भगवान हनुमान हैं. मंगल ग्रह के अधिष्ठाता देवता हनुमान, रुद्र और कार्तिकेय हैं. हनुमानजी की पूजा से मंगल की उग्रता शांत होती है, आत्मबल बढ़ता है और व्यक्ति को धैर्य, साहस और संयम प्राप्त होता है. मंगलवार का व्रत करके हनुमानजी चोला और भोग अर्पित करने का विशेष महत्व है. मंगलवार को प्रातःकाल स्नान के बाद हनुमान मंदिर में जाकर मंत्र जप करें. साथ में हनुमान चालीसा का पाठ, लाल पुष्प, गुड़, चना या सिंदूर अर्पण अत्यंत फलदायी माना गया है. हनुमानजी की उपासना करने से भय, शत्रु, रोग और नकारात्मकता दूर होती है और आत्मविश्वास, साहस और भक्ति बढ़ती है. मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने से ना केवल मंगल दोष शांत होता है बल्कि व्यक्ति के जीवन में उत्साह, बल और सुरक्षा की ऊर्जा का संचार होता है, यही इसका परम महत्व है. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं. आज का पंचांग, 4 नवंबर 2025 आज की तिथि- चतुर्दशी – 10:36 पी एम तक, फिर पूर्णिमा तिथि आज का नक्षत्र- रेवती – 12:34 पी एम तक, फिर अश्विनी नक्षत्र आज का करण- गर – 12:23 पी एम तक, वणिज – 10:36 पी एम तक, फिर विष्टि आज का योग- वज्र – 03:43 पी एम तक, फिर सिद्धि योग आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का दिन- मंगलवार चंद्र राशि- मीन उपरांत मेष राशि सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय- 06:35 ए एम सूर्यास्त- 05:34 पी एम चन्द्रोदय- 04:30 पी एम चन्द्रास्त- 06:08 ए एम, 5 नवंबर आज के शुभ योग और मुहूर्त 4 नवंबर 2025 ब्रह्म मुहूर्त: 04:51 ए एम से 05:43 ए एम अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:26 पी एम विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:38 पी एम गोधूलि मुहूर्त: 05:34 पी एम से 06:00 पी एम अमृत काल: 10:25 ए एम से 11:51 ए एम निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, 5 नवंबर अमृत सिद्धि योग: 12:34 पी एम से 06:36 ए एम, 5 नवंबर सर्वार्थ सिद्धि योग: 12:34 पी एम से 06:36 ए एम, 5 नवंबर रवि योग: 06:35 ए एम से 12:34 पी एम शिववास: भोजन में – 10:36 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में. आज के अशुभ मुहूर्त 4 नवंबर 2025 राहुकाल: 02:49 पी एम से 04:11 पी एम यमगण्ड: 09:20 ए एम से 10:42 ए एम आडल योग: 06:35 ए एम से 12:34 पी एम दुर्मुहूर्त: 08:47 ए एम से 09:31 ए एम गुलिक काल: 12:04 पी एम से 01:27 पी एम वर्ज्य: 06:09 ए एम से 07:33 ए एम, 5 नवंबर गण्ड मूल: पूरे दिन भद्रा: 10:36 पी एम से 06:36 ए एम, 5 नवंबर पंचक काल: 06:35 ए एम से 12:34 पी एम दिशाशूल- उत्तर
आज का पंचांग 4 नवंबर 2025 आज का शुभ व अशुभ मुहूर्त 4 नवंबर आज का शुभ योग 4 नवंबर Mangalwar Hanuman Vrat 2025 Mangalwar Hanuman Puja Vidhi Mangalwar Hanuman Vrat Ke Upay Kartik Maas Trayodashi Tithi 2025 Aaj Ka Rahu Kaal 4 November 2025 Aaj Ka Disha School 4 November 2025 Bhadra Time 4 November 2025 मंगलवार हनुमानज पूजा विधि मंगलवार के शुभ व अशुभ मुहूर्त मंगलवार का पंचांग Panchang पंचांग Hindu Calendar आज का पंचांग 4 November 2025 शुभ मुहूर्त अशुभ समय मंगलवार व्रत
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Aaj Ka Love Rashifal 02 November 2025: मकर राशि के हौसले होंगे बुलंद, पढ़ें धनु से मीन का लव राशिफलAaj Ka Love Rashifal 02 नवंबर 2025 के अनुसार, आज दिल की आवाज दिमाग से ज्यादा असरदार साबित होगी और सच्चे जुड़ाव की ताकत महसूस होगी। ऐसे में, चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं धनु से मीन राशि तक का लव राशिफल।
और पढो »
Aaj ka Panchang 02 November 2025: गोपाष्टमी पर बन रहे कई मंगलकारी योग, पढ़ें आज का पंचांगAaj ka Panchang 02 नवंबर 2025 के अनुसार, आज यानी 02 नवंबर Tulsi Vivah 2025 date को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जा रहा है। इसी इसी दिन से विवाह जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत होती है और तुलसी विवाह करने का विधान है। तुलसी विवाह के दिन कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज का...
और पढो »
Aaj ka Panchang 03 November 2025: आज है सोम प्रदोष व्रत, बन रहे योग ये शुभ-अशुभ, यहां पढ़ें पंचांगAaj ka Panchang 03 नवंबर 2025 के अनुसार, आज यानी 03 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत Som Pradosh Vrat 2025 किया जा रहा है। यह दिन महादेव को समर्पित है। इस दिन संध्याकाल में पूजा करने का विधान है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज का...
और पढो »
Aaj Ka Ank Jyotish 03 November 2025: मूलांक 3 वाले करेंगे नई परियोजना शुरू, पढ़ें आज की सलाहAaj Ka Ank Rashifal 03 नवंबर 2025 के अनुसार, आज की ऊर्जा व्यक्तिगत अंक 3 और सार्वभौमिक अंक 5 के मेल से बनी है। यह मेल आशावाद, सेल्फ-एक्सप्रेशन और अडाप्टिबिलिटी को दर्शाता है। ऐसे में चलिए अंकशास्त्री भानुप्रिया मिश्रा जी से जानते हैं मूलांक 1 से3 के जातकों का अंक ज्योतिष...
और पढो »
Aaj Ka Ank Jyotish 03 November 2025: कार्यक्षेत्र में अपने विचार करेंगे प्रस्तुत, पढ़ें आज का अंक राशिफलAaj Ka Ank Rashifal 03 नवंबर 2025 के अनुसार, अंक 3 क्रिएटिविटी, आनंद और सेल्फ-एक्सप्रेशन का प्रतीक है, जबकि अंक 5 स्वतंत्रता, जिज्ञासा और परिवर्तन को दर्शाता है। इन दोनों का संगम नए विचार, लचीलापन और नए मार्गों को अपनाने का साहस देता है। ऐसे में चलिए अंकशास्त्री भानुप्रिया मिश्रा जी से जानते हैं मूलांक 4 से 6 के जातकों का अंक ज्योतिष...
और पढो »
Aaj Ka Ank Jyotish 03 November 2025: रिश्तों में हंसी-मजाक से माहौल रहेगा खुशनुमा, जानें अपना शुभ रंगAaj Ka Ank Rashifal 03 नवंबर 2025 के अनुसार, आज का दिन मूलांक 7 से 9 के जातकों के लिए बहुत ही मत्वपूर्ण रहने वाला है। जातकों को क्रिएटिव एनर्जी मिलकर बहुत ही अच्छे परिणाम दे सकती है। ऐसे में चलिए अंकशास्त्री भानुप्रिया मिश्रा जी से जानते हैं मूलांक 7 से 9 के जातकों का अंकज्योतिष...
और पढो »



