Bihar ke do dimaggajon ko this year padma shri puraskar se sammanit kiya gaya hai. Ara ke rahatewale bhimesh singh bhavesh ko samajik kary ke padmashri samman 2025 diya gaya hai. Vahin mujffarpur ke bhusa ra ke rahatewali nirmila devi ko sujhani kala ke liye mila padmashri samman diya gaya hai.
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के दो दिग्गजों को इस बार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आरा के रहने वाले भीम सिंह भवेश को सामाजिक कार्य के पद्मश्री सम्मान 2025 दिया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर के भूसरा की रहने वाली निर्मला देवी को सुजनी कला के लिए मिला पद्मश्री सम्मान दिया गया है। बता दें कि पद्मश्री सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, कला, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में महत्वपूर्ण योगदान
के लिए दिया जाता है। भीम सिंह भवेश दशकों से मुसहर समुदाय के लिए काम करते हैं भोजपुर के रहने वाले भीम सिंह भवेश ने पत्रकारिता के दौरान मुसहर समाज के दर्द को देखकर उनके लिए कार्य शुरू किया। अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगों के लिए वे 22 वर्ष से अपनी संस्था नई आशा के साथ काम कर रहे हैं। भवेश ने इस समुदाय के बच्चों को शिक्षित करने के लिए विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया। इन्होंने अब तक मुसहर जाति के आठ हजार बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया है। बच्चों के लिए एक पुस्तकालय भी बनवाया है। इनके स्थापित पुस्तकालय के माध्यम से अब तक 125 से अधिक बच्चे राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति पा रहे हैं। भवेश के प्रयास से 100 अनाथ बच्चों को परवरिशा का लाभ मिल रहा इनके प्रयास से करीब 100 अनाथ बच्चे-बच्चियों को परवरिश का लाभ मिल रहा है। ये बच्चों के डॉक्यूमेंट बनवाने और फॉर्म भरवाने में भी मदद करते हैं। भीम सिंह भवेश ने सौ से ज्यादा हेल्थ कैंप लगवाए और कोरोना काल में भी लोगों की मदद की। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की थी जमकर तारीफ पिछले दिनों प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में भी भीम सिंह भवेश के सामाजिक कार्यों का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने मन की बात के 110 वें एपिसोड में मुसहर समुदाय के उत्थान में डॉ भवेश के प्रयासों की खूब सराहना की थी
PADMASHRI BIHAR SOCIAL WORK SUJANI ART BHIM SINGH BHAVESH NIRMALA DEVI
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
25 Tarikh Ko Janme Logon Ki Kya Hai KhasiyatAnk Jyotish Ke Hisab Se 25 Tarikh Ko Janme Logon Ke Swabhav, Kya Hai Unki Khasiyat Aur Unke Jeevan Me Konse Upay Karyogya Sab Btaye.
और पढो »
बिहार के 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट: यूपी से सटे इलाकों में छाए रहेंगे बादल, संक्रांति पर ठंड से मिलेग...bihar will feel less cold during makar sankranti; bihar weather update; bhaskar latest news
और पढो »
Fakhar Zaman: Jofra Archer Sabse Khatarnaak Gendaabaaz!Pakistani cricketer Fakhar Zaman ne Jofra Archer ko duniya ka sabse khatarnaak gendaabaaj kaha. Fakhar ne Jofra ki swing gendaabaazi ko bahut mushkil samajha.
और पढो »
Sal 2025 Ke Dusse Raah Me In Char Rasho Ko Milegi Manochahe AchhephalJyotish Ganana ke Anusar, 6 January Se 12 January Tak ke Dusse Rashe Ke Liye In Char Rasho Ki Najar Rahgi - Vrishbhav, Kanya, Dhanu Aur Meen.
और पढो »
Bihar Weather Update: बिहार में कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट जारीBihar is experiencing severe cold, prompting an alert from the India Meteorological Department (IMD).
और पढो »
क्‍या बिहार में छात्रों को उकसाया? प्रशांत किशोर बोले- 'गांधी मैदान किसी के पिताजी का तो है नहीं...'Prashant Kishor Exclusive: प्रशांत किशोर ने बताया की क्यों BPSC छात्रों के आंदोलन में कूदे | Bihar
और पढो »