'बूंग' ने ग्लोबल लेवल पर भी इतिहास रच दिया है. यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने बाफ्टा अवॉर्ड जीता है. यह एक ऐसी ऐतिहासिक जीत है जिसने मणिपुरी सिनेमा को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है.
मुंबई. मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है. 2026 के बाफ्टा में इसने बेस्ट चिल्ड्रेंस एंड फैमिली फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया. इसने हॉलीवुड की ‘जूटोपिया 2′ और लिलो एंड स्टिच’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.
ये मणिपुरी सिनेमा के लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि इससे पूरी दुनिया को पता चला कि हमारी नॉर्थईस्ट की कहानियां कितनी ताकतवर और दिल छू लेने वाली होती हैं. ‘बूंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर यह शानदार मुकाम हासिल किया है, जो मणिपुर के क्षेत्रीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी और दुर्लभ उपलब्धि है. फिल्म की डायरेक्टर और राइटर लक्ष्मीप्रिया देवी हैं. फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स ने इसे प्रोड्यूस किया. फिल्म का प्रीमियर सबसे पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, और फिर वो वारसॉ, साओ पाउलो, एडिलेड जैसे कई बड़े फेस्टिवल्स में स्क्रीनिंग हुई और हर जगह तारीफ बटोरी. Bollywood Latest News Live: अमिताभ की ‘सरकार 4’ में बेटे अभिषेक का भी होगा रोल, क्या अस्पताल में एडमिट हैं जाकिर खान? ‘बूंग’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म पहले रिलीज हुई थी, लेकिन बाफ्टा जीतने के बाद 6 मार्च 2026 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की गई. री-रिलीज पर ही इसने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए! ये मणिपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे न सिर्फ ज्यादा लोग फिल्म देख पाए, बल्कि मणिपुरी सिनेमा की पहचान पूरे भारत और दुनिया में और मजबूत हुई. ‘बूंग’ की कहानी ‘बूंग’ की कहानी एक छोटे से लड़के बूंग की, जिसे गुगुन किपगेन ने प्ले किया है. बूंग अपनी सिंगल मदर मंदाकिनी के साथ रहता है. उसके पापा लापता हैं, और वो अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें ढूंढने का फैसला करता है. ये सफर सिर्फ पापा को ढूंढने का नहीं है, बल्कि परिवार को फिर से जोड़ने, उम्मीद जगाने और मुश्किलों से लड़ने की ताकत दिखाने का है. फिल्म में मां-बेटे का गहरा रिश्ता, जिंदगी की चुनौतियाँ और मणिपुर की वो खूबसूरत लेकिन कभी-कभी दर्द भरी जिंदगी बहुत प्यार से दिखाई गई है. ये कहानी इतनी इमोशनल है कि देखते ही देखते आंखें नम हो जाती हैं.
Boong Collection Farhan Akhtar Boong Boong Cast Boong Bafta बूंग बाफ्टा बाफ्टा जीतने वाली भारतीय फिल्म बूंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहले दिन 250 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है पुष्पा-2: ऐसा हुआ तो सारे रिकॉर्ड टूटेंगे; शाहरुख की फिल्म जवान भी...Pushpa- The Rule Movie Box Office Collection Update; Follow Allu Arjun Pushpa 2 Box Office Day Wise Collection, Review Story Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
Pushpa 2 के लिए खतरा बन रही विक्की कौशल की Chhaava, बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन तोड़ा रिकॉर्डChhaava Box Office Collection film chhaava breaks pushpa 2 box office collection record Pushpa 2 के लिए खतरा बन रही विक्की कौशल की Chhaava मनोरंजन
Read more »
Chhaava Box Office Collection: 22वें दिन भी छाया 'छावा' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ रुपयेChhaava Box Office Collection: 22वें दिन भी छाया 'छावा' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ रुपये.vicky kaushal film chhava box office collection day 22 business 492 crore मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »
The Kerala Story 2 BO Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, 15वें दिन भी खूब छापे नोटमनोरंजन | बॉलीवुड: The Kerala Story 2 BO Day 15: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली बन गई है.
Read more »
'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़: पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्...India Film Dhurandhar 2 Paid Preview History. Follow Dhurandhar 2 Pre-release Collection Latest Updates, Ranbir Kapoor Film Box Office Records, Paid Preview Show Tickets Sold On Dainik Bhaskar.
Read more »
Investment Scheme: पांच लाख लगाएं और दो लाख से अधिक का मुनाफा पाएं, जानें इस स्कीम से आप कैसे कर सकते हैं कमाईInvestment Scheme: पांच लाख लगाएं और दो लाख से अधिक का मुनाफा पाएं, जानें इस स्कीम से आप कैसे कर सकते हैं कमाई Post Office Time Deposit Scheme Best for Investment know here यूटिलिटीज
Read more »
