Beyond the Breaking News

BJP की राज्यसभा सूची से बड़ा सियासी फेरबदल! केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और जॉर्ज कूरियन का कटा टिकट, मोदी कैबिनेट से विदाई तय

BJP Rajya Sabha Candidates List June 2026 समाचार

BJP की राज्यसभा सूची से बड़ा सियासी फेरबदल! केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और जॉर्ज कूरियन का कटा टिकट, मोदी कैबिनेट से विदाई तय
Ravneet Singh Bittu George Kurian DroppedSatish Poonia Tarun Chugh Rajya SabhaGujarat BJP Candidates Rajubhai Shukla

18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी. केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और जॉर्ज कूरियन का पत्ता साफ. सतीश पूनिया और तरुण चुघ को मिला टिकट...

BJP की राज्यसभा सूची से बड़ा सियासी फेरबदल! केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और जॉर्ज कूरियन का कटा टिकट, मोदी कैबिनेट से विदाई तय 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी.

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और जॉर्ज कूरियन का पत्ता साफ. सतीश पूनिया और तरुण चुघ को मिला टिकट... भारतीय जनता पार्टी ने 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची के सामने आते ही सियासी गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कूरियन के नामों के कटने को लेकर शुरू हो गई है.

उम्मीदवारों की सूची में जगह न मिलने के कारण अब दोनों ही मंत्रियों की मोदी मंत्रिपरिषद से छुट्टी तय मानी जा रही है. BJP की इस 11 संसदीय उम्मीदवारों की सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम रवनीत सिंह बिट्टू का है. वह राजस्थान कोटे से राज्यसभा सांसद हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को दोबारा मौका नहीं दिया गया है.

पंजाब में सिखों के बड़े चेहरे के तौर पर स्थापित बिट्टू का 21 जून को कार्यकाल समाप्त हो रहा है. संसद का सदस्य न रहने की स्थिति में उनका मंत्री पद जाना अब लगभग तय है. वहीं, मध्य प्रदेश कोटे से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कूरियन का नाम भी इस सूची से नदारद है. कूरियन का कार्यकाल भी आगामी 21 जून को समाप्त हो रहा है.

उन्हें दोबारा राज्यसभा न भेजने के फैसले के बाद अब मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है. जीरो पर कांग्रेस... राज्यसभा में पहली बार गुजरात से नहीं होगा ग्रैंड ओल्ड पार्टी का कोई MPडीके शिवकुमार की शपथ सिद्धारमैया क्या 'येदियुरप्पा' बनकर देख रहे थे? सांगठनिक धुरंधरों को मिला ईनाम पार्टी ने इस बार मंत्रियों को ड्रॉप करके संगठन में रात-दिन काम करने वाले जमीनी रणनीतिकारों पर बड़ा दांव खेला है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कई राज्यों के चुनावी प्रभारी तरुण चुघ को मध्य प्रदेश कोटे से उम्मीदवार बनाया गया है. चुघ को टिकट देकर पार्टी ने उनके संगठनात्मक कौशल को पुरस्कृत किया है. उनके साथ एमपी से प्रदेश मंत्री और लंबे समय से प्रदेश बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे रजनीश अग्रवाल को भी संसद भेजा जा रहा है. सतीश पूनिया को राजस्थान से टिकट मिला है.

पूनिया की जमीनी और जाट समुदाय पर मजबूत पकड़ को देखते हुए इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है. वहीं, बीजेपी की केंद्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर को भी राजस्थान कोटे से राज्यसभा का टिकट दिया गया है, जो महिला और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूत करेगा. बीजेपी ने अपने अभेद्य किले गुजरात से चार ऐसे चेहरों को मैदान में उतारा है जिन्होंने राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है.

इन नामों के पीछे RSS की पसंद और ओबीसी-आदिवासी सोशल इंजीनियरिंग साफ दिखाई देती है. मेहसाणा के रहने वाले राजूभाई शुक्ला लंबे समय से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता और मजबूत ब्राह्मण चेहरा हैं. वर्तमान में वे सुरेंद्रनगर के जिला प्रभारी हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गहरा जुड़ाव रखते हैं. वे मेहसाणा जिला महामंत्री और कड़ी नगरपालिका के प्रमुख भी रह चुके हैं.

युवा चेहरा मानसिंह परमार सोमनाथ जिले से आते हैं. वे ओबीसी मोर्चा के प्रमुख व पूर्व विधायक गोविंद परमार के भतीजे हैं और खुद भी पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन संभाल चुके हैं. देवभूमि द्वारका के खंभालिया से पूर्व विधायक मेघजी कंजारिया के बेटे जितेंद्र खुद भी ओबीसी समुदाय से आते हैं और क्षेत्र के बड़े जमीनी नेता हैं. छोटा उदेपुर जिला महामंत्री मुकेश राठवा भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी राजनीति शुरू कर चुके हैं.

RSS के कैडर रहे मुकेश राठवा की गुजरात के आदिवासी समुदाय पर बेहद मजबूत पकड़ मानी जाती है. मणिपुर में जारी संवेदनशील और सामाजिक हालात के बीच भाजपा ने मणिपुर बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी को राज्यसभा का टिकट दिया है. एक महिला और सांगठनिक अध्यक्ष को उच्च सदन में भेजना राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा संदेश माना जा रहा है.

वहीं, अरुणाचल प्रदेश से पार्टी के वरिष्ठ और बेहद अनुभवी नेता ताई तगाक को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. ओडिशा की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी ने देबाशीष सामंतराय को अपना प्रत्याशी बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि देबाशीष सामंतराय बीजू जनता दल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.

यह उपचुनाव उन्हीं के इस्तीफे के कारण खाली हुई सीट पर हो रहा है, जिस पर बीजेपी ने दोबारा उन्हीं पर भरोसा जताया है. आज 5 जून 2026 मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वाले खुद पर विचारों को होने दें हावी, सेहत का रखें ख्यालAaj ka Upay 5 June 2026: यदि भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है तो क्या उपाय करें? जानें

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

Ravneet Singh Bittu George Kurian Dropped Satish Poonia Tarun Chugh Rajya Sabha Gujarat BJP Candidates Rajubhai Shukla Odisha Rajya Sabha Bypoll Debashish Samantaray

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट का दावा- हमारे साथ 60 विधायक, केशव प्रसाद ने कहा TMC ‘तृण-तृण’ हुई | Mamata Banerjee Tmc Split 60 Mlas Rebel Group Keshav Maurya Reactionममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट का दावा- हमारे साथ 60 विधायक, केशव प्रसाद ने कहा TMC ‘तृण-तृण’ हुई | Mamata Banerjee Tmc Split 60 Mlas Rebel Group Keshav Maurya Reactionबागी नेता ऋतब्रत बनर्जी ने 60 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। वहीं BJP ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस तृण-तृण हो गई है।
और पढो »

BJP vs TMC In Bengal: टीएमसी में फूट के बीच बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन, संदीपन साहा के खिलाफ मार्च निकालाBJP vs TMC In Bengal: टीएमसी में फूट के बीच बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन, संदीपन साहा के खिलाफ मार्च निकालाBJP vs TMC In Bengal: टीएमसी में फूट के बीच बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन, संदीपन साहा के खिलाफ मार्च निकाला West Bengal Political updates TMC Rift Rebel MLA BJP Protest
और पढो »

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची; गुजरात से चार, राजस्थान-MP से 2-2 उम्मीदवार घोषितराज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची; गुजरात से चार, राजस्थान-MP से 2-2 उम्मीदवार घोषितराज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची; गुजरात से चार, राजस्थान-MP से 2-2 उम्मीदवार घोषित rajya sabha elections 2026 bjp nominates
और पढो »

दिग्गजों की खींचतान में अटकी भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन की सूची, कई नामों पर फंसा पेच - uttar pradesh bjp organizational list stalled amidst power tussle among stalwarts several names hit a snagदिग्गजों की खींचतान में अटकी भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन की सूची, कई नामों पर फंसा पेच - uttar pradesh bjp organizational list stalled amidst power tussle among stalwarts several names hit a snagUP BJP Unit: चुनावी वर्ष में क्षेत्रीय अध्यक्षों की बड़ी भूमिका होगी, ऐसे में उनके चयन में सभी पहलुओं का ध्यान दिया जा रहा है।
और पढो »

बुरहानपुर में भाजपा MLA के लगे ‘विधायक लापता’ लिखे पोस्टर, मचा हड़कंप | Mp News Bjp Mla Missing Posters Put Up In Burhanpur Creates Political Stirबुरहानपुर में भाजपा MLA के लगे ‘विधायक लापता’ लिखे पोस्टर, मचा हड़कंप | Mp News Bjp Mla Missing Posters Put Up In Burhanpur Creates Political StirBJP MLA Missing posters: एमपी में आए आंधी-तूफान से गांव में हुए नुकसान के बाद नेपानगर विधायक मंजू के निरीक्षण नहीं करने से नाराज लोगों ने ये पोस्टर लगाए है।
और पढो »

भाजपा से अलग होंगे अन्नामलाई: शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खोलेंगे सारे पत्ते, नई पार्टी की सुगबुगाहट तेज!भाजपा से अलग होंगे अन्नामलाई: शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खोलेंगे सारे पत्ते, नई पार्टी की सुगबुगाहट तेज!भाजपा से अलग होंगे अन्नामलाई: शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खोलेंगे सारे पत्ते, नई पार्टी की सुगबुगाहट तेज! former Tamil Nadu bjp chief
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 01:02:15