BJP ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए तैयार की रणनीति

राजनीति समाचार

BJP ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए तैयार की रणनीति
BJPदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025योगी आदित्यनाथ
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

भाजपा ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है। बृहस्पतिवार को 13 चुनावी सभाओं और रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पार्टी के बड़े नेता, जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने दिल्ली के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया था।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रधानमंत्री बुधवार को दिल्ली के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। इस संवाद के बाद भाजपा के चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। बृहस्पतिवार को 13 चुनावी सभा और रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के महासमर में उतरकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता अलग-अलग स्थानों पर चुनावी

सभाओं को संबोधित करेंगे। नड्डा उत्तम नगर और शकूरबस्ती में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। किराड़ी, करोलबाग और जनकपुरी में आयोजित चुनावी सभाओं को योगी आदित्य नाथ संबोधित करेंगे। योगी का दिल्ली में 14 चुनावी सभा प्रस्तावित है। किराड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उमड़ी भीड़। प्रत्येक संगठनात्मक जिले में उनका एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि अधिकांश प्रत्याशी योगी की चुनावी सभा अपने क्षेत्र में कराना चाहते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव मादीपुर, रोहिणी में और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पालम में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। धामी दिल्ली छावनी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सीमापुरी व गोकलपुरी में और भाजपा नेता राधामोहन सिंह विकासपुरी और शालीमार बाग में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा करेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अपनी पहली जनसभा में आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। योगी ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो जैसे मैंने गंगा में डूबकी लगाई है। सीएम योगी की जनकपुरी रैली में उमड़ी लोगों की भीड़, फोटो जागरण वैसे आप भी यमुना में डुबकी लगाइए। दिल्ली के लोग निवास व निवेश के लिए दिल्ली के बजाय नोएडा का रुख कर रहे हैं। गुरुवार को हरिनगर में आयोजित जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नोएडा में छह छह घंटे बिजली की कटौती, हमारे यहां चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति होती है। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि हमारे यहां जीरो बिजली के बिल आते हैं। उनके यहां भारी बिल आते हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

BJP दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 योगी आदित्यनाथ जगत प्रकाश नड्डा चुनाव प्रचार दिल्ली

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी मुस्तफाबाद में आज जनसभा को करेंगे संबोधित, कल मादीपुर में रैलीदिल्ली विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी मुस्तफाबाद में आज जनसभा को करेंगे संबोधित, कल मादीपुर में रैलीदिल्ली चुनाव 2025 के लिए चुनावी प्रचार जोर शोर पर है। आप, बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी हैं।
और पढो »

दिल्ली चुनाव: नोएडा में सियासत गरम, पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए तैयारदिल्ली चुनाव: नोएडा में सियासत गरम, पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए तैयारदिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ नोएडा में राजनीतिक सियासत गरम हो गई है। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए तैयार है.
और पढो »

AAP चुनाव रणनीति पर समीक्षा करेगी, PM के दिल्ली कार्यक्रमों पर नजर रख रही हैAAP चुनाव रणनीति पर समीक्षा करेगी, PM के दिल्ली कार्यक्रमों पर नजर रख रही हैAAP नेता प्रधानमंत्री मोदी के दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रख रहे हैं और चुनाव प्रचार रणनीति पर समीक्षा करने की तैयारी कर रहे हैं।
और पढो »

राहुल गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चाराहुल गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चालोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए हुई।
और पढो »

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किएकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किएकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
और पढो »

दिल्ली चुनाव 2025: AAP प्रचार में जुटा, केजरीवाल गारंटी पोस्टर से चुनाव अभियान शुरूदिल्ली चुनाव 2025: AAP प्रचार में जुटा, केजरीवाल गारंटी पोस्टर से चुनाव अभियान शुरूदिल्ली के 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रचार अभियान में उतरने शुरू कर दिए हैं। मुंबई से दिल्ली आकर संजय कांतिलाल प्रचार कर रहे हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 10:52:01