इस बार रेकॉर्डतोड़ गर्मी! दिल्ली में मार्च में ही 33 डिग्री पार पारा, 2 दिन बाद और चढ़ेगा Delhi via NavbharatTimes
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ते-बढ़ते 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों तक इसमें और अधिक इजाफा होगा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
हवा में नमी का स्तर 37 से 94 प्रतिशत बना हुआ है। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। गर्मी और तीव्र होगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है। 19 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा। स्काईमेट के अनुसार, इस हफ्ते दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। अगले दो दिनों में मध्यम सतही हवाएं अचानक वृद्धि को रोक सकती हैं।
सप्ताह के मध्य में हवा के पैटर्न फिर से बदलेंगे। सप्ताह के अंतिम तीन से चार दिनों में तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हो सकता है। हालांकि इस तरह के ऊंचे तापमान को देखना राजधानी के लिए असामान्य नहीं है। पिछले साल 29 मार्च को तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे पहले, 31 मार्च 1945 को तापमान 40.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली में कोरोना के 132 नए मामले, 24 घंटे में एक भी मौत नहींदिल्ली में रविवार को कोरोना के 132 नए मामले आए और 195 मरीज ठीक हुए। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 729 रह गई है। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
और पढो »
Weather Alert: अब पसीने छुड़ाएगी गर्मी, इस महीने 35 डिग्री पार कर जाएगा दिल्ली का तापमानDelhi-Ncr Weather: दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है और गर्मी बढ़ती जा रही है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़त हो रही है, आने वाले दिनों में ये 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.\r\n\r\n
और पढो »
MP: नर्मदापुरम में भीड़ ने दरगाह में की तोड़फोड़, भगवा रंग में रंगा, FIR दर्जMadhyaPradesh | हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने साथ पैसे इकट्ठा किए और दरगाह की मरम्मत की
और पढो »
Weather Update: देश के कुछ हिस्सों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, लू का अलर्टWeather Update: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 15 मार्च को सौराष्ट्र और कच्छ के साथ ही कोंकण के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. इसके साथ ही राजस्थान, कर्नाटक और गुजरात के भी कुछ भागों में लू चलने की बात कही गई है. 16 मार्च को भी लू चलने की आशंका है.
और पढो »
केजीरवाल-मान के लिए पंजाब में विकास का दिल्ली मॉडल लागू करना बहुत मुश्किल हैOpinion | पंजाब में केंद्र और BhagwantMann के बीच किन विषयों पर तालमेल बिठाना होगा मुश्किल | aarishc PunjabElections2022
और पढो »