अर्धचंद्राकार गंगा के तट पर देव आराधना के मुख्य पर्व देव दीपावली पर 15 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की अलौकिक छटा निहारने देश-विदेश से लोगों का हुजूम उमड़ेगा। दीपों से
जगमग होते घाट पर अप्रतिम व अविस्मरणीय मां गंगा की आरती पहली बार लोग वेबसाइट पर भी देख सकेंगे और प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से इसके साक्षी बनेंगे। गंगा सेवा निधि की ओर से पहली बार देव दीपावली वेबसाइट पर दिखाई जाएगी और वेबसाइट का शुभारंभ 15 नवंबर को ही होगा। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। बताया कि यह पहली बार होगा जब वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश में बैठे लोग देव दीपावली देख सकेंगे। वेबसाइट gangasevanidhi.
सत्येंद्र मिश्र की स्मृति में आकाशदीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। वहीं, दशाश्वमेध घाट को बनारस के अलावा कोलकाता व गुवाहाटी के सजावटी फूलों से सजाया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के संरक्षक इंदु शेखर शर्मा, सचिव हनुमान यादव, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, शिवम मौजूद रहे। कार्यक्रम में ये होंगे मुख्य अतिथि गंगा सेवा निधि की ओर से देव दीपावली महोत्सव के मुख्य अतिथि एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद, भारतीय थल सेना लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता, श्रीआनंदम धाम ट्रस्ट वृंदावन के सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज,...
Dev Deepawali Dev Deepawali Online Pm Modi Varanasi News In Hindi Latest Varanasi News In Hindi Varanasi Hindi Samachar
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Dev Deepawali 2024: देव दीपावली कब है, जानें डेट और इसका धार्मिक महत्वDev Deepawali 2024: कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन देव दिवाली मनायी जाती है. इस दिन लोग सभी धार्मिक स्थलों में जाकर माथा टेकते हैं और पवित्र नदियों में स्नान भी करते हैं. इस साल देव दीपावली का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसका धार्मिक महत्व क्या है.
और पढो »
Dev Deepawali 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली, जानिए पूजन विधि और शुभ मुहूर्तदेव दीपावली का दिन बेहद शुभ माना जाता है। देव दीपावली Dev Diwali 2024 पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शुभ दिन पर ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना चाहिए क्योंकि इस दिन धरती पर देवता आते हैं और अपने भक्तों को अच्छे कार्य करता देख प्रसन्न होते हैं तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते...
और पढो »
Dev Deepawali 2024: मनुष्य के दीपावली मनाने के 15 दिन बाद मनाते हैं देवता भी दीवालीDev Deepawali 2024: कार्तिक माह में प्रतिदिन दीए जलाने की परंपरा है, कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होकर कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि तक दीपक जलाने से जहां 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' की परंपरा समृद्ध होती है, वहीं मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, दीपों से कीटाणुओं का भी नाश होता...
और पढो »
Dev Deepawali 2024: देव दीपावली की रात, विश्वनाथ धाम में जलेंगे सवा लाख दीप, गंगाद्वार तक होगी रौशनीइस बार की देव दीपावली बेहद विशेष होगी. काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह से लेकर गंगाद्वार तक सवा लाख दीपों से रौशन होगा. बाबा विश्वनाथ का धाम रंग-बिरंगे फूलों से सजाकर मनमोहक रूप में बदला जाएगा.
और पढो »
Dev Deepawali 2024: 15 नवंबर को वाराणसी में मनेगी देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा पर यहां देवता भी करते गंगा ...वाराणसी के उद्योगपति गौरव कपूर ने बताया कि देवताओं के स्वागत के लिए देव दिवाली पर वाराणसी के घाटों पर लाखों मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं. देव दिवाली पर दीये जलाने की शुरुआत 1985 में पंचगंगा घाट पर हुई थी. राजघाट से लेकर दक्षिणी छोर पर रविदास घाट तक गंगा नदी के घाटों पर श्रद्धालु लाखों मिट्टी के दीये जलाते हैं.
और पढो »
PM Modi: '500 साल बाद रामलला पहली बार अपने अयोध्या मंदिर में मनाएंगे दिवाली', पीएम मोदीदेशभर में दिवाली के त्योहार को लेकर उत्साह भरा माहौल है। इस बार, अयोध्या 28 लाख दीपों से जगमग होगा, जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस बीच एक कार्यक्रम में मंगलवार को पीएम
और पढो »