Gurugram Crime News: पुलिस ने बुधवार को एक लॉ प्रोफेशनल को गिरफ्तार किया। इस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ हुए झगड़े के बाद कंपनी में उसके (प्रेमिका के) इंटरव्यू को टालने के लिए बम धमकी वाला फर्जी ईमेल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई...
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने बुधवार को एक लॉ प्रोफेशनल को गिरफ्तार किया। इस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ हुए झगड़े के बाद कंपनी में उसके इंटरव्यू को टालने के लिए बम धमकी वाला फर्जी ईमेल भेजा। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दल और खोजी कुत्तों की टीम को जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।क्या है मामला?पुलिस के अनुसार, 29 साल का आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसने लंदन से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की है और गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में लॉ प्रोफेशनल के रूप में काम करता है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। डीएलएफ के सहायक पुलिस आयुक्त विकास कौशिक ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका प्रेमिका के साथ विवाद चल रहा था और उसे सेक्टर 43 स्थित 'डीएलएफ होराइजन सेंटर' भवन में एक कंपनी में साक्षात्कार देना था। पुलिस ने क्या बताया?एसीपी ने बताया कि उसने 'डीएलएफ होराइजन सेंटर' का ईमेल पता ढूंढा और बम होने का दावा करते हुए एक ईमेल भेजा। आरोपी ने सोचा कि इससे डर का माहौल बनेगा और उसकी प्रेमिका साक्षात्कार देने नहीं जाएगी। उसने सोचा कि वह उससे मदद मांगेगी और वह इसका फायदा उठाकर उससे अपना विवाद सुलझा लेगा। एसीपी ने बताया कि उसका मोबाइल फोन और अन्य उपकरण जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलापुलिस के अनुसार, मंगलवार को सुशांत लोक थाने में सेक्टर 43 स्थित 'डीएलएफ होराइजन' भवन में बम की धमकी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दल और खोजी कुत्तों की टीम को जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुबह 9:15 बजे कंपनी के आधिकारिक ईमेल पर 'डीएलएफ होराइजन' भवन को उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिला। सुशांत लोक थाने में एफआईआर दर्ज इसके बाद सुशांत लोक थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस की टीम ने आरोपी को सेक्टर 31 से गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उसने लंदन से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की है। वह वर्तमान में गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में विधि पेशेवर के तौर पर कार्यरत है।.
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने बुधवार को एक लॉ प्रोफेशनल को गिरफ्तार किया। इस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ हुए झगड़े के बाद कंपनी में उसके इंटरव्यू को टालने के लिए बम धमकी वाला फर्जी ईमेल भेजा। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दल और खोजी कुत्तों की टीम को जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।क्या है मामला?पुलिस के अनुसार, 29 साल का आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसने लंदन से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की है और गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में लॉ प्रोफेशनल के रूप में काम करता है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। डीएलएफ के सहायक पुलिस आयुक्त विकास कौशिक ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका प्रेमिका के साथ विवाद चल रहा था और उसे सेक्टर 43 स्थित 'डीएलएफ होराइजन सेंटर' भवन में एक कंपनी में साक्षात्कार देना था। पुलिस ने क्या बताया?एसीपी ने बताया कि उसने 'डीएलएफ होराइजन सेंटर' का ईमेल पता ढूंढा और बम होने का दावा करते हुए एक ईमेल भेजा। आरोपी ने सोचा कि इससे डर का माहौल बनेगा और उसकी प्रेमिका साक्षात्कार देने नहीं जाएगी। उसने सोचा कि वह उससे मदद मांगेगी और वह इसका फायदा उठाकर उससे अपना विवाद सुलझा लेगा। एसीपी ने बताया कि उसका मोबाइल फोन और अन्य उपकरण जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलापुलिस के अनुसार, मंगलवार को सुशांत लोक थाने में सेक्टर 43 स्थित 'डीएलएफ होराइजन' भवन में बम की धमकी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दल और खोजी कुत्तों की टीम को जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुबह 9:15 बजे कंपनी के आधिकारिक ईमेल पर 'डीएलएफ होराइजन' भवन को उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिला। सुशांत लोक थाने में एफआईआर दर्ज इसके बाद सुशांत लोक थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस की टीम ने आरोपी को सेक्टर 31 से गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उसने लंदन से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की है। वह वर्तमान में गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में विधि पेशेवर के तौर पर कार्यरत है।
Gurugram Crime News Gurugram Crime News Today गुरुग्राम क्राइम न्यूज़ Gurugram Samachar गुरुग्राम न्यूज़ गुरुग्राम समाचार Haryana News हरियाणा न्यूज़ हरियाणा समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gurugram Crime News: चाय समोसे के दुकानदार की दिनदहाड़े हत्या, गोली मारकर ली जानदुकानदारों और मृतक के परिवार ने झज्जर चौक पर जाम लगा दिया. उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. राज्य। हरियाणा
Read more »
गुरुग्राम में अब लग्जरी हाउसिंग का ट्रेंड: DLF का ‘प्रीवाना नार्थ’ ₹11 हजार करोड़ में बिका; फ्लैट की कीमत 9...Haryana Gurugram DLF Privana North Luxury Apartments Flat Price 2025 Details; मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम अब अफोर्डेबल हाउसिंग से हटकर लग्जरी लाइफस्टाइल की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
Read more »
टेनिस प्लेयर राधिका मर्डर, पिता की थ्योरी पर 7 सवाल: खुद सवा करोड़ में एकेडमी खुलवाई, सोशल मीडिया अकाउंट डिल...Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Murder Case Unsolved Mystery; Follow Haryana Crime News, Headlines And Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
वह रील, जिसके बाद टेनिस प्लेयर की हत्या हुई: राधिका ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया, पिता से परिचितों ने जत...Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Murder Case Unsolved Mystery; Follow Haryana Crime News, Headlines And Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
राधिका मर्डर केस, एक्सपर्ट्स ने जांच पर सवाल उठाए: बोले- पुलिस आरोपी के बयान में ही उलझी, कोर्ट में मुकर गय...Haryana Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Murder Case Update; Follow Haryana Crime News, Headlines And Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
ये है गुरुग्राम का सुपर-लग्जरी हब! जहां वॉरेन बफेट के करीबी और टॉप कंपनियों के फाउंडर्स ने खरीदा घरगुरुग्राम का DLF कैमेलियास देश के बड़े बिजनेसमैन और स्टार्टअप फाउंडर्स की पसंदीदा रिहायशी जगह बन चुका है. Berkshire Hathaway के वाइस-चेयरमैन अजीत जैन ने भी यहां हाल ही में करीब 7,400 वर्गफुट का अपार्टमेंट लगभग ₹85 करोड़ में खरीदा है.
Read more »
